International Women’s Day History in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास, जानें यहाँ

1 minute read
International Women's Day History in Hindi

International Women’s Day History in Hindi: प्रतिवर्ष 8 मार्च को दुनियाभर में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ (Antarrashtriya Mahila Diwas 2025) मनाया जाता है, जो महिलाओं के अधिकारों, उनकी ताकत, उपलब्धियों और संघर्षों को सम्मानित करने का दिन है। क्या आप जानते हैं कि वर्ष 1910 में जर्मन एक्टिविस्ट ‘क्लारा जेटकिन’ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बुनियाद रखी थी, जिसे बाद में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी सालाना जश्न के तौर पर औपचारिक मान्यता दी। 

वहीं पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वर्ष 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटज़रलैंड में मनाया गया था। बताना चाहेंगे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास संघर्ष और समानता की लंबी यात्रा से जुड़ा हुआ है। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

नीचे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का संक्षिप्त इतिहास (International Women’s Day History in Hindi) दिया गया है;-

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बुनियाद जर्मन एक्टिविस्ट ‘क्लारा जेटकिन’ (Clara Zetkin) द्वारा रखी गई थी। जबकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत 1900 के दशक में हुई। जब वर्ष 1908 में क़रीब पंद्रह हज़ार महिलाओं ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक परेड निकाली। उनकी मांग थी कि महिलाओं के काम के घंटे कम हों, कार्य के अनुसार वेतन मिले और महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिले। 

इसके बाद वर्ष 1911 में पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस स्विटज़रलैंड, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और जर्मनी में मनाया गया। हालांकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तारीख वर्ष 1917 में तय हुई। जब रुसी महिलाओं ने ‘ज़ार’ (Tsar) के शासन के खिलाफ हड़ताल की थी। तब से 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की वैश्विक तारीख बन गई। बाद में वर्ष 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने भी सालाना जश्न के तौर पर इस दिन को औपचारिक मान्यता दी। बताना चाहेंगे कई देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश रहता है। वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पहचान अकसर जामुनी रंग से होती है क्योंकि इसे ‘इंसाफ़ और सम्मान’ का प्रतीक माना जाता है। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 2025 

प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष थीम रखी जाती है। इस वर्ष की थीम ‘एक्सीलरेट एक्शन’ (Accelerate Action) रखी गई है जिसका मतलब “तेजी से कार्य करना” है। बताना चाहेंगे यह थीम महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए तेजी से प्रगति करने की अपील करती है। 

FAQs

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम क्या है?

इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम “एक्सीलरेट एक्शन” (Accelerate Action) रखी गई है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?

यह हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।

पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया?

महिला दिवस पहली बार वर्ष 1911 में मनाया गया था।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैसे मनाया जाता हैं?

इस दिन विभिन्न आयोजन, जैसे कि रैलियाँ, संगोष्ठी, कार्यशालाएँ, जागरूकता अभियान और सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं।

क्या महिला दिवस केवल महिलाओं के लिए है?

नहीं, महिला दिवस समाज के सभी वर्गों के लिए है, जिसमें पुरुषों को भी महिलाओं के अधिकारों और समानता के प्रति जागरूक किया जाता है।

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास (International Women’s Day History in Hindi) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही ट्रेंडिंग इवेंट्स और सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।  

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*