ह्यूमन साइकोलॉजी के लिए बेस्ट बुक्स

1 minute read
258 views
ह्यूमन साइकोलॉजी के लिए बेस्ट बुक्स

मनुष्य दुनिया का सबसे जटिल प्राणी हैं। हम में से प्रत्येक मनुष्य अलग है। कभी-कभी एक नए दोस्त को समझने के लिए एक घंटा काफी होता है और कभी दूसरों के साथ घनिष्ठता के लिए कई साल पर्याप्त नहीं होते। मानव मन को समझना हमेशा से थोड़ा मुश्किल रहा है। लेकिन इस अनसुलझी मानव मन की गुत्थी को थोड़ा सुलझाते हुए, विज्ञान ने यह साबित कर दिया है कि एक जटिल कंप्यूटर प्रोग्राम की तरह हर किसी के व्यवहार को भी हैक किया जा सकता है। मनोविज्ञान या साइकोलॉजी एक ऐसा क्षेत्र है, जिसके अध्ययन से सामने वाले के व्यवहार, गुणों आदि का पता लगाया जा सकता है। मनोविज्ञान का उद्देश्य मानव मन को उजागर करना है और अध्ययन के क्षेत्र के रूप में, यह कई लोगों का पसंदीदा विषय बन गया है। अध्ययन का प्रमुख साधन होता है किताबें। यदि आप ह्यूमन साइकोलॉजी का अध्ययन करना चाहते हैं, तो आपको सही और अच्छी ह्यूमन साइकोलॉजी पुस्तकें चुनने की जरूरत है। इस ब्लॉग में हम मानव मन के भेदों को खोलते हुए, ह्यूमन साइकोलॉजी का उमदा ज्ञान प्रदान करने वाली कुछ बेस्ट human psychology books in Hindi के बारे में जानेंगे।

कुछ प्रमुख साइकोलॉजी बुक्स इन हिंदी

Human psychology books in hindi की सूची नीचे दी गई हैं, जो आपको मानवीय चरित्रों को समझने में कुशल बनाएगी-

बुक लेखक/प्रकाशक लिंक
आपके अवचेतन मन की शक्ति जोसेफ मर्फी Buy Here
आलस का मनोविज्ञान शकील अहमद Buy Here
मनोविज्ञान में प्रयोग एवं परीक्षण मोहम्मद सुलैमान और रिजवाना तरन्नुम Buy Here
बाल मनोविज्ञान किंडल लिमिटेड Buy Here
संज्ञानात्मक मनोविज्ञान अशोक कुमार सिंह Buy Here
मनोविज्ञान के संप्रदाय एवं मनोविज्ञान अरूण कुमार सिंह तथा आशीष कुमार सिंह Buy Here
विकासात्मक एवं समाज मनोविज्ञान कृष्ण कुमार जमुआर
मनोविज्ञान राजीव बंसल
मनोविज्ञान, समाजशास्त्र तथा शिक्षा में शोध विधियां अरूण कुमार सिंह Buy Here

आपके सबकॉन्सियस माइंड की शक्ति

सबसे पहले हम बात करने वाले हैं, जोसेफ मर्फी द्वारा लिखी गई किताब The power of your subconscious mind की। यह पुस्तक हिंदी में भी उपलब्ध है, जिसका अनुवाद मंजुला डोभाल ने किया है। इस किताब में श्रीमान मर्फी ने मानव के अवचेतन मन जिसे subconscious mind भी कहा जाता है, के अद्भुत तथ्यों और शक्तियों को उजागर किया है। पुस्तक में बहुत सारी जानकारी दी गई है, जो कि सेक्शन और थ्योरी में विभाजित है, जैसे-जैसे आप अंत तक आते हैं, उनकी मुश्किल बढ़ती जाती है।  कभी-कभी, इसे उन लोगों के लिए एक सेल्फ हेल्प बुक की तरह भी पढ़ा जा सकता है, जिनके पास आगे बढ़ने की प्रेरणा नहीं है। यह दुनियां की वन ऑफ द बेस्ट साइकोल्जिकल बुक है। यह आसानी से आपको एमेजॉन पर मिल जायेगी। यह पहली बार 1963 में आई थी लेकिन यह छह दशक बाद भी उतनी ही लोकप्रिय है, जितनी तब थी।

आलस का मनोविज्ञान

“आलस का मनोविज्ञान” शकील अहमद द्वारा लिखी गई एक अत्यधिक उपयोगी किताब है। किताब के कवर पर ही लेखक लिखते हैं, कि कभी – कभी ‘बाद में’ का मतलब ‘कभी नहीं’ हो जाता है। मनुष्यों में यह आम बात है कि यह काम बाद में करेंगे, अरे! पढ़ाई बाद में कर लेंगे और ये बाद कभी नहीं आता और जब हमारा बाद आता है, तब समय निकल चुका होता है। मनुष्य के आलस के मनोविज्ञान को समझाने वाली यह एक बेहतरीन पुस्तक है। इसमें लेखक ने न केवल हम आलस क्यों करते हैं और आलस के पीछे हमारा दिमाग क्या सोचता है, के बारे में बताया है बल्कि इससे निकलने के लिए कुछ प्रमुख टिप्स भी बताए हैं। हिंदी में यह Human psychology books in Hindi की एक बेस्ट बुक है।

व्यवहारिक मनोविज्ञान

व्यवहारिक मनोविज्ञान, डॉ. अशोक प्रताप सिंह द्वारा लिखी गई है, जो मानव मन के व्यावहारिक प्रतिक्रिया पर केन्द्रित है। यह पुस्तक 2013 में प्रकाशित की गई थी। सात खंडों में विभाजित यह पुस्तक ह्यूमन साइकोलॉजी की बेहतरीन किताब है। इस पुस्तक में आपको हर खंड में वस्तुनिष्ठ प्रश्न भी मिल जाएंगे, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में उपयोगी साबित हो सकते हैं। इसके अलावा इस पुस्तक में बीए फाइनल ईयर के एप्लाइड साइकोलॉजी के सभी टॉपिक्स को कवर किया गया है। जनरल नॉलेज के साथ – साथ यह किताब परीक्षा की दृष्टि से भी काफ़ी उपयोगी है।

मनोविज्ञान में प्रयोग एवं परीक्षण

मोहम्मद सुलैमान और रिजवाना तरन्नुम की यह पुस्तक 2013 में प्रकाशित हुई थी। यह पूर्णतः मनोवैज्ञानिक प्रयोग व परीक्षण पर आधारित है। इस पुस्तक में कई अध्याय हैं जिनमें मनोवैज्ञानिक परीक्षण और प्रयोग जैसे भूलभुलैया सीखना, दर्पण ड्राइंग, कंसेप्चुअल ग्रुप, भाटिया टेस्ट बैटरी, रोर्शच इंकब्लॉट टेस्ट आदि शामिल हैं। यह human psychology books in Hindi की एक बेहतरीन किताब है।

बाल मनोविज्ञान

यदि आपको बाल मन से जुड़ी अवधारणाओं को समझना है, तो यह आपके लिए एक परफेक्ट किताब है। इसमें बाल मन के सिद्धांत और मानसिक पैटर्न को विस्तार से समझाया गया है। एक बच्चे की आयु के अनुसार अलग अलग अवस्थाओं में उसके दिमाग के बदलावों, मानसिक पैटर्न और सिद्धांतों को इस किताब में बताया गया है। यह पुस्तक 2019 में प्रकाशित की गई थी।

कॉग्निटिव साइकोलॉजी

कॉग्निटिव साइकोलॉजी, अशोक कुमार सिंह द्वारा लिखी एक ह्यूमन साइकोलॉजी बुक है, जो मस्तिष्क के आंतरिक मानसिक प्रक्रियाओं जैसे – ध्यान, धारणा, स्मृति, कार्य योजना और भाषा से संबंधित है। 2017 में प्रकाशित की गई यह पुस्तक, कॉग्निटिव साइकोलॉजी से संबंधित एक महत्त्वपूर्ण किताब है।

मनोविज्ञान के संप्रदाय एवं मनोविज्ञान

इस पुस्तक को अरूण कुमार सिंह तथा आशीष कुमार सिंह के द्वारा मिलकर लिखा गया है। इस पुस्तक में पूर्व मनोविज्ञान के ग्रीक दर्शनिक प्रभाव से लेकर अंतरराष्ट्रीय मनोविज्ञान तक, मनोविज्ञान के इतिहास को समझाया गया है। यदि आप बीए, एमए, यूसीजी या यूपीएससी जैसे कोर्सेज की तैयारी कर रहे हैं, तो यह एक उपयुक्त किताब है। 

विकासात्मक एवं समाज मनोविज्ञान

कृष्ण कुमार जमुआर जी की यह किताब, समाज के डेवलपमेंटल साइकोलॉजी पर केन्द्रित है। समाज तथा देश के विकास के लिए विकास के बीच आने वाले बाधाओं को दूर करना आवश्यक होता है। इस किताब के अन्तर्गत एटीट्यूड फार्मेशन का विस्तृत वर्णन , बदलाव, परिवर्तन के मेथड और प्रिंसिपल्स के बारे में बताया गया है। सामाजिक एकता को स्थापित करने वाले फैक्टर तथा तनावों को दूर करने वाले कारकों के अध्ययन से संबंधित सारे विषय इस किताब में दिए गए है।

मनोविज्ञान

यह बुक बीए या एमए साइकोलॉजी के छात्रों के लिए अत्यधिक उपयोगी है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी यह काफी उपयोगी है। आपको इस किताब के अंतर्गत जीव मनोविज्ञान, समकालीन परीक्षेप्य, बुद्धि पर आनुवांशिकता और पर्यावरण का प्रभाव जैसे विभिन्न विषयों की जानकारी मिलेगी।

ह्यूमन साइकोलॉजी से जुड़ी कुछ अन्य महत्वपूर्ण किताबें

Human psychology books in Hindi की कुछ अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकों की एक सूची नीचे दी गई है –

बुक लेखक लिंक
Human Psychology : Learners Mindset मुक्ता गोयल Buy Here
रहस्य/ The Secret बायरन रोंडा Buy Here
आधुनिक सामान्य मनोविज्ञान अरूण कुमार सिंह Buy Here
A Concise Textbook of Human Psychology डॉ. सरबजीत कौर Buy Here
मनुष्य जैसा सोचता है जेम्स ऐलन Buy Here
Short Tricky मनोविज्ञान कुलदीप साश्वत Buy Here
यू कैन हील योर लाइफ लुईस एल. हे Buy Here
साइकोलॉजी एंड सोशियोलॉजी अरिजिता सेंगर Buy Here
सकारात्मक मनोविज्ञान डॉ. मधु जैन Buy Here
Manipulation and Dark Psychology विल हॉकिंस Buy Here

10 बेस्ट ह्यूमन साइकोलॉजी के लिए PDF किताबें

नीचे किताबों की लिस्ट तथा उनके पीडीएफ फ़ाइल दिए गए हैं – 

मनोविज्ञान PDF
बाल मनोविज्ञान PDF
आधुनिक मनोविज्ञान PDF
जाति और मनोविज्ञान PDF
बेहतर जीवन के लिए मनोविज्ञान PDF
मनोविज्ञान और शिक्षाशास्त्र PDF
व्यावहारिक मनोविज्ञान PDF
मनोविज्ञान और शिक्षा PDF
मनोविज्ञान मीमांसा PDF
विकासात्मक मनोविज्ञान PDF

20+ ह्यूमन साइकोलॉजी की महत्वपूर्ण पुस्तकें

ह्यूमन साइकोलॉजी पर आधारित कुछ प्रमुख पीडीएफ पुस्तकें यहां दी गई हैं, जिसे आप मुफ्त में पढ़ सकते हैं-

बुक्स राइटर PDF डाउनलोड
मनोजगत की सैर मनमोहन चौधरी  PDF
आधुनिक विचार और शिक्षा नन्दकिशोर आचार्य PDF
नवीन मनोविज्ञान मधुकर PDF
स्मार्ट बनिए ब्रायन ट्रेसी PDF
कामायनी का प्रतिपाद्य मनोवैज्ञानिक विश्लेषण डॉ. जगदीश प्रसाद शर्मा  PDF
रात की अंतिम गाड़ी के पीछे प्रफ्फुल कोलख्यान PDF
गुस्सा PDF
ध्यान और मनोबल डॉ. इन्द्र चन्द्र शास्त्री PDF
समीक्षण ध्यान – एक मनोविज्ञान आचार्य श्री नानेश PDF
परिपक्क मानस एच० ए० ओवरस्ट्रीट PDF
तिलस्मों से भरी सृष्टि एवं उसके अविज्ञात रहस्य श्रीराम शर्मा आचार्य PDF
असामान्य मनोविज्ञान श्री जगदानन्द पाण्डेय PDF
भारतीय मनोविज्ञान प्रो० नारायण शास्त्री द्राविड़ PDF
सपनों का मनोविज्ञान सिगमंड फ्रायड PDF
वैज्ञानिक मानववाद एस. एन. मुन्शी PDF
फलदीपिका गोपेश कुमार ओझा PDF
सामान्य मनोविज्ञान डॉ. एस. एस. माथुर PDF
क्रोध-विजय डॉ. रामस्वरूप PDF
प्रकाशन विज्ञान श्री ज्योतिस्वरूप सकलानी PDF
दैनिक जीवन और मनोविज्ञान इलाचन्द्र जोशी PDF
गलतियों का मनोविज्ञान भाग – 1 देवेन्द्र कुमार PDF
मानवी क्षमता-असीम अप्रत्याशित पं० श्रीराम शर्मा PDF
सांख्य दर्शन पण्डित श्रीराम शर्मा PDF
प्रकाशन-विज्ञान श्री ज्योतिस्वरुप सकलानी PDF
स्वप्न-विज्ञान डॉ. गिरिंद्र शेखर PDF
सुव्यवस्थित जीवन का मनोविज्ञान श्रीराम शर्मा आचार्य PDF
स्मरण कला धीरजलाल शाह PDF
राजयोग अर्थात मानसिक विकास प्रसिद्ध नारायण सिंह PDF
आधुनिक शिक्षा मनोविज्ञान ईश्वरचन्द्र शर्मा PDF
योग मनोविज्ञान शांति प्रकाश आत्रेय PDF
बाल मनोविज्ञान लालजी राम शुक्ल PDF
फ्रायड मनोविश्लेषण सिगमंड फ्रायड PDF
मनोविज्ञान – कक्षा 12 NCERT पुस्तक एनसीईआरटी PDF

FAQs

भारत में मनोविज्ञान की शुरुआत कब हुई?

भारत में मनोविज्ञान का आधुनिक काल कलकत्ता विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में 1915 में प्रारंभ हुआ, जहाँ पर भारत की प्रथम मनोविज्ञान का कोर्स आरंभ किया गया।

Human psychology books in Hindi की बेस्ट बुक कौन सी हैं?

ह्यूमन साइकोलॉजी की बेस्ट बुक्स में आपके अवचेतन मन की शक्ति, आलस का मनोविज्ञान, व्यवहारिक मनोविज्ञान, मनोविज्ञान में प्रयोग एवं परीक्षण, बाल मनोविज्ञान, संज्ञानात्मक मनोविज्ञान, मनोविज्ञान के संप्रदाय एवं मनोविज्ञान आदि प्रमुख किताबें हैं।

मनोविज्ञान का क्या महत्व है?

मनोविज्ञान मनुष्यों के सामान्य जीवन के व्यवहार की व्याख्या करता है। साथ ही यह बताता है कि समूह अथवा समाज में रहकर व्यक्ति का व्यवहार क्या हैं? असाधारण तथा असामान्य व्यवहार का अध्ययन, कारण और उपचारों का भी विश्लेषण मनोविज्ञान के द्वारा किया जाता हैं।

आपके अवचेतन मन की शक्ति के रचयिता कौन हैं?

आपके अवचेतन मन की शक्ति किताब जोसेफ मर्फी द्वारा लिखी पुस्तक The power of your subconscious mind का हिंदी अनुवाद है, जिसे मंजुला डोभाल ने किया है।

हम आशा करते हैं कि आपको human psychology books in Hindi की बेहतरीन किताबों को चुनने में इस ब्लॉग के माध्यम से मदद मिली होगी। यदि आप विदेश में पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे Leverage Edu एक्सपर्ट्स को 1800 572 000 पर कॉल करें और अपना 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

10,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert