HBSE 10th Result 2024 Roll Number : 95.22 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास, ऐसा रहा 10वीं का रिजल्ट

1 minute read
HBSE 10th Result 2024 Roll Number

HBSE 10th Result 2024 Roll Number : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने रविवार को एचबीएसई 10वीं परिणाम 2024 जारी कर दिया है। छात्र अब अपने अंक bseh.org.in पर देख सकते हैं। कक्षा 10वीं के परिणाम की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हरियाणा बोर्ड में नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 95.22 है और प्राइवेट छात्रों के लिए यह 88.73 प्रतिशत है। ओपन स्कूल के लिए नई कैटेगरी के स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 23.61 है। तो वहीं पुनः उपस्थित होने वाले स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 72.50 रहा।

आप को बता दें की, क्लास 10वीं की अंतिम परीक्षा में 2,86,714 नियमित छात्र उपस्थित हुए और 2,73,015 पास हुए। दूसरी तरफ 3,652 को आवश्यक रिपीट (IR) कैटेगरी में रखा गया है, जिसमें स्टूडेंट्स को फिर से परीक्षा देनी होगी।

इस बार 1,37,167 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुईं थी, जिसमें 1,32,119 पास हुईं। लड़कियां का पास प्रतिशत 96.32 है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार, जिला पंचकूला टॉप और जिला नूंह पायदान पर सबसे नीचे रहा।

HBSE 10th Result 2024 Topper

10 एचबीएसई 2024 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.22% दर्ज किया गया था।

  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 96.32%
  • लड़कों का पास प्रतिशत: 94.22%

HBSE 10th Result 2024 Roll Number : ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (bseh.org.in.) पर जाएं।
  • 10वीं क्लास का रिजल्ट देखने के लिए सक्रिय किए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए जरुरी क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।

ये भी पढ़ें :

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*