HBSE 10th 12th Exam in Hindi 2025: हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2025 में शुरू होंगी। कक्षा 10 की परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक होंगी और कक्षा 12 की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक होगी। छात्र HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस ब्लॉग में HBSE 10th 12th Exam in Hindi 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।
बोर्ड का नाम | हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HBSE) |
कक्षा 10 परीक्षा तिथि | 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 |
कक्षा 12 परीक्षा तिथि | 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 |
प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि | 3 फरवरी से 18 फरवरी |
परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
परीक्षा का समय | 12:30 से 3:30 |
ऑफिशियल वेबसाइट | bseh.org.in |
This Blog Includes:
- हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 डेट शीट 2025
- हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 डेट शीट 2025
- हरियाणा बोर्ड डेट शीट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- हरियाणा बोर्ड डेट शीट 2025 डाउनलोड लिंक
- हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कैसे करें?
- हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम सिलेबस 2025
- हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025 मॉडल पेपर
- हरियाणा बोर्ड 2025 एडमिट कार्ड
- हरियाणा बोर्ड 2025 परीक्षा का समय
- हरियाणा बोर्ड 2025 महत्वपूर्ण निर्देश
- हरियाणा बोर्ड 2025 रिजल्ट डेट
- हरियाणा बोर्ड 2025 कॉपी कैसे रिचेक करवाएं?
- हरियाणा बोर्ड 2025 कंपार्टमेंट एग्जाम
- हरियाणा बोर्ड 2025 ग्रेस मार्क्स की नीति
- हरियाणा बोर्ड 2025 फेल होने पर क्या करें?
- FAQs
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 डेट शीट 2025
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 डेट शीट 2025 इस प्रकार है:
विषय | परीक्षा तिथि |
हिंदी | 28 फरवरी 2025 |
इंग्लिश | 3 मार्च 2025 |
सोशल साइंस | 5 मार्च 2025 |
मैथमेटिक्स | 7 मार्च 2025 |
साइंस | 11 मार्च 2025 |
पंजाबी (सभी हरियाणा के लिए) / आईटी एंड इट्स (सूचना प्रौद्योगिकी और सक्षम सेवाएं, केवल सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्ली सेक्टर -28 फरीदाबाद के लिए), संस्कृत, व्याकरण (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ), संस्कृत व्याकरण, (आर्ष पद्धति गुरुकुल), | 13 मार्च 2025 |
शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा/संस्कृत/उर्दू/ड्राइंग/कृषि/कंप्यूटर विज्ञान/गृहविज्ञान/संगीत हिंदुस्तानी (सभी विकल्प)/पशुपालन/नृत्य, संस्कृत साहित्य (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत साहित्य (परमप्रगत संस्कृत विद्यापीठ) | 17 मार्च 2025 |
एनएसक्यूएफ विषय – खुदरा / निजी सुरक्षा / ऑटोमोबाइल / आईटी और आईटीईएस / सौंदर्य और कल्याण / शारीरिक शिक्षा और खेल / कृषि धान की खेती / यात्रा पर्यटन आतिथ्य / परिधान फैशन डिजाइन / बैंकिंग और वित्त सेवाएं / बैंकिंग और बीमा सेवाएं / स्वास्थ्य देखभाल / बिजली / नलसाजी / निर्माण | 19 मार्च 2025 |
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 डेट शीट 2025
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 डेट शीट 2025 इस प्रकार है:
विषय | परीक्षा तिथि |
इंग्लिश (वैकल्पिक) / इंग्लिश (कोर) | 27 फरवरी 2025 |
हिंदी (कोर/ऐच्छिक)/(विदेशी छात्रों के लिए हिंदी कोर के स्थान पर अंग्रेजी विशेष) | 1 मार्च 2025 |
फिजिक्स/ इकोनॉमिक्स | 4 मार्च 2025 |
फाइन आर्ट्स | 6 मार्च 2025 |
हिस्ट्री/ बायोलॉजी | 10 मार्च 2025 |
केमिस्ट्री/ अकाउंटेंसी/ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन | 12 मार्च 2025 |
पॉलिटिकल साइंस | 15 मार्च 2025 |
मैथमेटिक्स | 18 मार्च 2025 |
सोशियोलॉजी/ एंटरप्रेन्योरशिप | 20 मार्च 2025 |
होम साइंस | 21 मार्च 2025 |
मिलिट्री साइंस/ डांस/ साइकोलॉजी/ संस्कृत/ व्याकरण 1 | 22 मार्च 2025 |
ज्योग्राफी | 24 मार्च 2025 |
म्यूजिक हिन्दुस्तानी/ बिजनेस स्ट्डीज | 25 मार्च 2025 |
संस्कृत/ उर्दू/ बायोटेक्नोलॉजी | 26 मार्च 2025 |
कंप्यूटर साइंस/ आईटी एंड आईटीईएस | 27 मार्च 2025 |
एग्रीकल्चर/ फिलोसॉफी | 28 मार्च 2025 |
पंजाबी/ संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत | 29 मार्च 2025 |
फिजिकल एजुकेशन | 1 अप्रैल 2025 |
रिटेल / ऑटोमोबाइल / आईटी और आईटीईएस / रोगी देखभाल सहायक / शारीरिक शिक्षा और खेल / सौंदर्य और कल्याण / यात्रा पर्यटन और आतिथ्य / कृषि धान की खेती / मीडिया एनीमेशन / बैंकिंग और वित्त सेवाएं / बैंकिंग और बीमा सेवाएं / परिधान फैशन डिजाइन / कार्यालय सचिव और हिंदी / अंग्रेजी में आशुलिपि / संस्कृत व्याकरण भाग 2 (एनएसक्यूएफ) | 2 अप्रैल 2025 |
हरियाणा बोर्ड डेट शीट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
टाइम टेबल छात्रों को आगामी परीक्षाओं प्रभावी तैयारी करने में मदद करता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से हरियाणा बोर्ड डेट शीट 2025 (HBSE 10th 12th Exam in Hindi 2025) इन चरणों का पालन करें:
- हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in/home पर जाएं।
- अकाउंसमेंट वाले सेक्शन पर जाएं।
- टाइम टेबल डाउनलोडकरने के लिए ‘HBSE 10वीं डेट शीट 2025’ या ‘HBSE 10वीं डेट शीट 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- आपको BSEH टाइम टेबल 2025 पीडीएफ के रूप में आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- आगे उपयोग के लिए HBSE बोर्ड टाइम टेबल 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें।
हरियाणा बोर्ड डेट शीट 2025 डाउनलोड लिंक
हरियाणा बोर्ड डेट शीट का PDF (HBSE 10th 12th Exam in Hindi 2025) यहां से डाउनलोड करें:
हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कैसे करें?
हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025 (HBSE 10th 12th Exam in Hindi 2025) की प्रभावी तैयारी के लिए निम्न चरणों का पालन करें:
- हरियाणा बोर्ड सिलेबस को देखें और महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करें।
- आपको वेटेज और कठिनाई स्तर के आधार पर विषयों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
- बोर्ड में आने वाली सभी विषयों को कवर करने वाली एक समय सारिणी बनाएं।
- पढ़ाई का संतुलन बनाए रखते हुए कठिन विषयों के लिए अधिक समय आवंटित करें।
- हरियाणा बोर्ड बोर्ड की पाठ्यपुस्तकों और NCERT पुस्तकों से अध्ययन करें, विशेष रूप से विज्ञान और गणित के लिए।
- बोर्ड के परीक्षा पैटर्न को समझने के लिए कम से कम 5-10 वर्षों के पिछले प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना चाहिए।
- परीक्षा में समय प्रबंधन में सुधार के लिए सैंपल पेपर हल करें और मॉक टेस्ट देना चाहिए।
- बोर्ड के पेपर के समय पर्याप्त नींद लें और संतुलित आहार का पालन करें।
हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम सिलेबस 2025
हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम सिलेबस 2025 (HBSE 10th 12th Exam in Hindi 2025) को आप बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है। हरियाणा बोर्ड कक्षाओं का सिलेबस इस प्रकार है:
कक्षा | सिलेबस डाइरेक्ट लिंक |
हरियाणा बोर्ड 10वीं एग्जाम सिलेबस 2025 | यहां देखें |
हरियाणा बोर्ड 12वीं एग्जाम सिलेबस 2025 | यहां देखें |
हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025 मॉडल पेपर
हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025 (HBSE 10th 12th Exam in Hindi 2025) मॉडल पेपर इस प्रकार है:
कक्षा | मॉडल पेपर डायरेक्ट लिंक |
हरियाणा बोर्ड 10वीं मॉडल पेपर | यहां देखें |
हरियाणा बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर | यहां देखें |
हरियाणा बोर्ड 2025 एडमिट कार्ड
हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 28 फरवरी और कक्षा 12 की परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से शुरू हो रही हैं। अभी तक बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर एचबीएसई एडमिट कार्ड 2025 की रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है। सभी छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले सत्यापन के लिए परीक्षकों को अपना एचबीएसई एडमिट कार्ड दिखाना होगा। उम्मीद है कि एडमिट कार्ड फरवरी 2025 के दूसरे सप्ताह तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
हरियाणा बोर्ड 2025 परीक्षा का समय
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 2025 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड 2025 की कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों की परीक्षाएँ दोपहर के सत्र में, दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित की जाएँगी। यदि आप विस्तृत समय सारिणी जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप bseh.org.in पर जाकर इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड 2025 महत्वपूर्ण निर्देश
हरियाणा बोर्ड 2025 (HBSE 10th 12th Exam in Hindi 2025) परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना चाहिए:
- एडमिट कार्ड साथ रखें: बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- परीक्षा समय का पालन करें: परीक्षा हॉल में रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुँचें।
- सिर्फ अनुमत सामग्री लाएं: पेन, पेंसिल और अन्य आवश्यक स्टेशनरी साथ लाएं। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने की अनुमति नहीं है।
- आंसर शीट ध्यान से भरें: रोल नंबर और अन्य विवरण सही तरीके से भरें।
- ड्रेस कोड का पालन करें: स्कूल यूनिफॉर्म में परीक्षा में उपस्थित हों।
हरियाणा बोर्ड 2025 रिजल्ट डेट
उम्मीद है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा कक्षा 10वीं के रिजल्ट मई 2025 और 12वीं के रिजल्ट अप्रैल 2025 जारी किए जाएंगे। वर्ष 2024 में हरियाणा द्वारा 10वीं के रिजल्ट 12 मई 2024 को दोपहर 12:00 बजे और 12वीं के रिजल्ट 30 अप्रैल 2024 को घोषित किए गए थे। बोर्ड की परीक्षा देने वाले सभी छात्र अपने रिजल्ट HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए, छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
हरियाणा बोर्ड 2025 कॉपी कैसे रिचेक करवाएं?
यदि कोई भी छात्र हरियाणा बोर्ड 2025 (HBSE 10th 12th Exam in Hindi 2025) की अपनी कॉपी रिचेक करवाना चाहता है तो उसे निम्न चरणों का पालन करना चाहिए:
- HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- “रीचेकिंग सूचना” या “Rechecking Information” सेक्शन में उपलब्ध ऑनलाइन फॉर्म को भरें।
- रीचेकिंग के लिए प्रति उत्तर पुस्तिका ₹250 का शुल्क निर्धारित है। री-इवैल्यूएशन के लिए प्रति उत्तर पुस्तिका ₹1,000 का शुल्क है। इन्हें आप ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
- यदि आप अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की प्रति चाहते हैं, तो इसके लिए ₹500 का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
- यह एप्लीकेशन रिजल्ट घोषित होने के 20 दिनों के भीतर करें।
हरियाणा बोर्ड 2025 कंपार्टमेंट एग्जाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) प्रतिवर्ष उन छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षाओं का आयोजन करता है, जो एक या अधिक विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं। पिछली परीक्षाओं के ट्रेंड के अनुसार कंपार्टमेंट परीक्षाएं जुलाई 2025 में आयोजित की जाएंगी। प्रतिवर्ष रिजल्ट जारी करने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। हालांकि ये तिथियां तिथियां अनुमानित हैं और बोर्ड द्वारा वर्ष 2025 की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
हरियाणा बोर्ड 2025 ग्रेस मार्क्स की नीति
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) उन छात्रों की सहायता के लिए ग्रेस मार्क्स प्रदान करता है जिन्हें 33% प्राप्त करने के लिए कुछ अंक की आवश्यकता होती है। हरियाणा बोर्ड की नीति के अनुसार प्रत्येक विषय में 1% ग्रेस मार्क्स दिए जाते हैं। यह ग्रेस मार्क्स केवल उत्तीर्ण होने के लिए दिए जाते हैं, बोर्ड इन्हें ग्रेड सुधारने के लिए प्रदान नहीं करता है। यदि किसी विषय के कुल अंक 100 हैं, तो 1% ग्रेस मार्क्स का अर्थ है उस छात्र को 1 अतिरिक्त अंक दिया जा सकता है। आपको इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि ग्रेस मार्क्स की यह नीति समय-समय पर बदल सकती है। नवीनतम अपडेट के लिए HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना चाहिए।
हरियाणा बोर्ड 2025 फेल होने पर क्या करें?
यदि कोई छात्र हरियाणा बोर्ड (HBSE) की परीक्षा में फेल हो जाए तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। छात्रों के पास कई सारे विकल्प उपलब्ध होते हैं। एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसका आवेदन बोर्ड की वेबसाइट पर किया जाता है तथा यह परीक्षा पर जुलाई 2025 में होने की संभावना है। इसके अलावा यदि की छात्र को लगता है कि उसके नंबर गलत तरीके से दिए गए हैं तो वह रीचेकिंग या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। रीचेकिंग या पुनर्मूल्यांकन की सहायता से छात्र के अंकों के बढ़ने की संभावना होती है। इसके अलावा छात्र अगले वर्ष की परीक्षा देकर भी 10वीं या 12वीं की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।
FAQs
कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से आयोजित की जाएंगी।
हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in है।
हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 9 जनवरी को कक्षा 10वीं और 12वीं की डेट शीट 2025 प्रकाशित की है।
एचबीएसई ने 9 जनवरी, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org पर एचबीएसई कक्षा 12 डेट शीट 2025 जारी की और 21 जनवरी, 2025 को इसे संशोधित किया था।
हरियाणा बोर्ड ने घोषणा की है कि यहां बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। दसवीं और बारहवीं का एग्जाम साल में दो बार होगा।
एचबीएसई परिणाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट – bseh.org.in पर जाएं। नवीनतम अधिसूचना अनुभाग के अंतर्गत, ‘HBSE माध्यमिक परीक्षा 2025 परिणाम’ पर क्लिक करें। रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें। अब, ‘परिणाम खोजें’ विकल्प पर क्लिक करें।
पंकज अग्रवाल हरियाणा कैडर के ही 2000 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। IAS पंकज अग्रवाल के पास हरियाणा क मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी है। उन्हें इसी साल विधानसभा चुनाव से पहले जुलाई 2024 में हरियाणा के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया
संबंधित ब्लाॅग्स
- हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- राजस्थान बोर्ड 8वीं 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- मणिपुर बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- गोवा बोर्ड का टाइम टेबल 2025
- CISCE टाइम टेबल 2025 कक्षा 10
अब आपको हरियाणा बोर्ड 2025 (HBSE 10th 12th Exam in Hindi 2025) के बारे में सभी जानकारी मिल चुकी है। सही तैयारी और निर्देशों का पालन करके आप परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। सभी छात्रों को हमारी ओर से शुभकामनाएँ! इसी तरह के अन्य सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।