Google Doodle on Accordion: गूगल ने अकॉर्डियन के पेटेंट वर्षगांठ पर बनाया खास डूडल

1 minute read
Google Doodle on Accordion

Google Doodle on Accordion:  गूगल ने गुरुवार 23 मई, 2024 को 1800 के दशक में आविष्कार किए गए वाद्ययंत्र अकॉर्डियन पेटेंट होने की सालगिरह पर डूडल बनाया है। गूगल ने कहा इस डूडल के विषय में कहा है कि, “इस दिन 1829 में, जर्मन शब्द अकोर्ड (कॉर्ड) से निकला अकॉर्डियन नाम से एक वाद्ययंत्र का पेटेंट कराया गया था। ” इस फ्री-रीड इंस्ट्रूमेंट ने पॉप, जैज़, लोक संगीत और शास्त्रीय संगीत में प्रभाव डाला है।

यह भी पढ़ें : स्कूल असेंबली के लिए 23 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

गूगल ने कहा, “यह एनिमेटेड डूडल अकॉर्डियन का जश्न मनाता है, जो एक फ्री-रीड वाद्य यंत्र है, जिसने पॉप, जैज, लोक और शास्त्रीय सहित संगीत शैलियों पर प्रभाव डाला है।”

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 22 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

इस म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की लोकप्रियता में वृद्धि के बारे में बताते हुए, Google ने कहा कि वर्ष 1800 के अंत में इस इंस्टूमेंट की मांग यूरोप के लोकल संगीतकारों की बीच बहुत ज्यादा हो गई थी। इस वजह से जर्मनी में इस म्यूजिक इंस्टूमेंट को बना ने वाले निर्मातोओं ने अकॉर्डियन के उत्पादन को बढ़ा दिया था।

गूगल ने आगे कहा कि , “जैसे-जैसे यूरोपीय लोग दुनिया भर में प्रवास करते गए, संगीत में अकॉर्डियन का उपयोग बढ़ता गया”। Google ने कहा, “आज इस म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को लोक संगीत, लातीनी पोल्का, टैंगो, काजुन संगीत और बहुत कुछ में सुना इस्तेमाल किया जाता है! एक कार्यक्रम जिसमें अकॉर्डियन हमेशा मौजूद रहता है वह है ओकटेबरफेस्ट।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*