Bihar Board Result 2024 Link 10th Class : 10वीं के टॉपर को मिलेगा इतना ईनाम 

1 minute read
Bihar Board Result 2024 Link 10th Class

Bihar Board Result 2024 Link 10th Class : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज रविवार यानी 31 मार्च, 2024 को 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा के रिजल्ट जारी करने करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 परिणाम को ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे। 

बता दें की बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट की तरह ही 10वीं के छात्रों की टॉपर लिस्ट, पास परसेंटेज और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी करेगा। इस वर्ष करीब 16 लाख 94 हजार स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा दी थी। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक बिहार बोर्ड टॉपर को कैश प्राइज के साथ ही कई अन्य पुरस्कार भी दिए जाते हैं। 

बिहार बोर्ड ने क्लास 12वीं की तरह 10वीं के टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जाता है। बता दें, पिछले वर्ष भी बीएसईबी 10वीं के नतीजे 31 मार्च को घोषित किए गए थे, जिसमें लगभग 81.04 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया था। 2023 में टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट में कुल 90 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 33 लड़कियां शामिल हैं। 

Bihar Board टॉपर्स को मिलता है ये ईनाम

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक Bihar Board Result 2024 मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पाने वाले को 1 लाख रुपये कैश प्राइज के साथ अन्य पुरस्कार दिया जाता है। दूसरे स्थान पर 75 हजार रुपये और अन्य पुरस्कार दिया जायेगा।

पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक में टॉप- 5 की लिस्ट में 21 स्टूडेंट्स ने अपमी जगह बनाई थी। इसमें 10 लड़कियां और 11 लड़के थे। वहीं, टॉप 6 से टॉप 10 के स्थान पर कुछ छात्रों की संख्या 69 थी।

  1. मोहम्मद रुम्मन अशरफ – 489 अंक
    2. नम्रता कुमारी- 486 अंक
    3. ज्ञानी अनुपमा – 486 अंक
    4. संजू कुमारी – 484 3
    5. भावना कुमारी-484 अंक
    6. जयनंदन कुमार-484 अंक
    7. स्नेहा कुमारी – 483 अंक
    8. नेहा प्रवीन- 483 अंक
    9. श्वेता कुमारी- 483 अंक
    10. अमृता कुमारी- 483 अंक

ये भी पढ़ें-

State Board Exam 2023-24 : यूपी बोर्ड, एमपी बोर्ड, सीबीएसई सहित अन्य बोर्ड की एग्जाम की डेटशीट यहां देखेंBihar Board Answer key 2024 : 10वीं परीक्षा की आंसर-की biharboardonline.bihar.gov.in. पर जारी 
Bihar Board 10th Matric Result 2024 Link : लगभग 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार होगा ख़त्म, आज biharboardonline.com पर जारी होगा रिजल्ट  
Bihar Board 10th Marksheet Download : बिहार बोर्ड 10वीं की ओरिजिनल मार्कशीट का पूरा प्रोसेस जानें यहांBihar Board Online.Com: आज इस समय जारी होगा रिजल्ट, बोर्ड ने ट्वीट में दी जानकारी
BSEB Bihar Board Result 2024 : 5 साल में कैसा रहा 10वीं 12वीं का रिजल्टBihar Board 10th Exam Form 2024 Online Update STM : लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, बिहार बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10वीं परीक्षा फॉर्म


उम्मीद है आप सभी को Bihar Board Result 2024 Link 10th Class से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*