Gap Certificate in Hindi: जब कोई व्यक्ति कुछ जरूरी कारणों की वजह से अपनी पढ़ाई छोड़ देता है या उसकी एजुकेशन में गैप आ जाता है तो दोबारा से अपनी एजुकेशन कम्प्लीट करने के लिए गैप सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती है। स्कूल और कॉलेजों में एडमिशन के लिए गैप सर्टिफिकेट एक इम्पोर्टेंट डाक्यूमेंट्स माना जाता है। गैप सर्टिफिकेट में व्यक्ति की एजुकेशन पीरियड में गैप आने का पूरा विवरण लिखा होता है जिससे स्कूल, यूनिवर्सिटीज और संस्थान को यह पता चल जाता है कि एजुकेशन में गैप आने का क्या कारण था। गैप सर्टिफिकेट एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसकी व्यक्ति को कभी न कभी जरुरत पड़ती ही है और इसके बारे में आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसलिए इस गैप सर्टिफिकेट (Gap Certificate in Hindi) क्या होता है के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
This Blog Includes:
- गैप सर्टिफिकेट क्या है? (Gap Certificate in Hindi)
- गैप सर्टिफिकेट क्यों जरूरी है?
- गैप सर्टिफिकेट बनवाने के कारण क्या है?
- गैप सर्टिफिकेट में क्या डिटेल होती है?
- गैप सर्टिफिकेट कैसे बनता है?
- ऑनलाइन गैप सर्टिफिकेट बनवाने का प्रोसेस क्या है?
- गैप सर्टिफिकेट बनाने के लिए डाक्यूमेंट्स क्या हैं?
- गैप सर्टिफिकेट का सैंपल क्या हैं?
- NEET के लिए गैप सर्टिफिकेट का सैंपल
- कॉलेज में एडमिशन के लिए गैप सर्टिफिकेट की आवश्यकता
- 12th क्लास के लिए गैप सर्टिफिकेट का सैंपल क्या है?
- गैप सर्टिफिकेट के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें?
- FAQs
गैप सर्टिफिकेट क्या है? (Gap Certificate in Hindi)
गैप सर्टिफिकेट एक नॉन जुडिशल स्टैम्प पेपर पर दिया गया सेल्फ डिक्लेरेशन डॉक्मेंट होता है जो स्पष्ट रूप से किसी व्यक्ति की गैप ईयर की अवधि का कारण बताता है। इसे गैप ईयर सर्टिफिकेट या गैप एफिडेविट के नाम से भी जाना जाता है। जब किसी कारणवश कोई स्टूडेंट अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देता है और कुछ वर्षों बाद अगर वह अपनी पढ़ाई फिर से शुरू करना चाहता है तो उसे गैप सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। जिसमें उस स्टूडेंट की पढ़ाई छोड़ने के कारण का पूरा ब्यौरा सर्टिफिकेट के रूप में बनवाया जाता है।
यह भी पढ़ें- Income Certificate in Hindi : आय प्रमाण पत्र क्या है और कहां होती है इसकी जरूरत?
गैप सर्टिफिकेट क्यों जरूरी है?
अगर आपकी एजुकेशन में किसी कारणवश गैप आ गया है तो (Gap Certificate in Hindi) डॉक्मेंट्स आपके पास जरूर होना चाहिए। गैप सर्टिफिकेट के कैंडिडेट को मिलने वाले कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं:-
- गैप सर्टिफिकेट किसी स्टूडेंट के अकादमिक शिक्षा को पूरा करने में सहायता करता है।
- एजुकेशन न पूरी करने वाले स्टूडेंट्स को अपनी एजुकेशन पूरी करने में मदद करता है।
- गैप सर्टिफिकेट आपके एजुकेशन ब्रेक में ब्रिज का कार्य करता है।
- नौकरी के लिए इंटरव्यू के समय मदद करता है।
- रिक्रूटर्स के सामने कैंडिडेट की अच्छी छवि रखता है।
गैप सर्टिफिकेट बनवाने के कारण क्या है?
यहां गैप सर्टिफिकेट (Gap Certificate in Hindi) बनवाने के कुछ प्रमुख कारणों के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं के बारे में बताया जा रहा हैं:-
- स्टूडेंट को आर्थिक समस्या या किसी व्यक्तिगत परेशानी के कारण गैप सर्टिफिकेट बनवाने की आवश्यकता होती है।
- कभी-कभी फैमिली इमरजेंसी होने के कारण भी पढ़ाई को बीच में छोड़ना पड़ जाता है।
- करियर के शुरूआती दौर में जल्दी जॉब मिल जाने के कारण भी पढ़ाई को बीच में छोड़ना पड़ जाता है। जिसके कारण एजुकेशन गैप आ जाता है।
- गंभीर बीमारी के कारण भी एजुकेशन गैप आ जाता है जिसके लिए गैप सर्टिफिकेट बनवाने की आवश्यकता होती है।
- कई बार एजुकेशन के बीच में ही शादी हो जाने के कारण पढ़ाई में गैप आ जाता है। जिसकी वजह से बाद में पढ़ाई पूरी करने के लिए गैप सर्टिफिकेट की जरूरत होती है।
- कई बार कोई बिजनेस स्टार्ट करने के लिए भी स्टूडेंट अपनी स्टडी बीच में छोड़ देते है। जिसके कारण एजुकेशन गैप आ जाता है।
यह भी पढ़ें- Domicile Certificate in Hindi : क्यों जरूरी है निवास प्रमाण पत्र और इसे कैसे बनवाया जाता है?
गैप सर्टिफिकेट में क्या डिटेल होती है?
गैप सर्टिफिकेट में स्टूडेंट्स की जानकारी होती है, जिसके बारे में यहां प्वाइंट्स में बताया जा रहा है-
- कैंडिडेट का पूरा नाम
- आयु
- आवासीय पता
- नवीनतम एजुकेशनल क्वॉलिफिक्शन
- संस्थान या यूनिवर्सिटी का नाम (जहाँ से व्यक्ति ने शिक्षा प्राप्त की है)
- जिस तारीख से कैंडिडेट ने एजुकेशन गैप लिया है।
- एजुकेशन गैप लेने का कारण
- उस स्कूल या यूनिवर्सिटी का नाम जहां अब कैंडिडेट एडमिशन लेना चाहता है।
- अप्लाई करने की तारीख
- कैंडिडेट के सिग्नेचर
- एडवोकेट के सिग्नेचर
गैप सर्टिफिकेट कैसे बनता है?
अगर आपकी एजुकेशन में गैप आ गया है और अब आप अपनी एजुकेशन पूरी करना चाहते है तो इसके लिए गैप सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। जिसे आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से आसानी से बनवा सकते है। ऑफलाइन गैप सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको मान्यता प्राप्त उचित स्टैम्प पेपर की आवश्यकता होगी। साथ ही इसके लिए सर्टिफाइएड वकील से भी आप गैप सर्टिफिकेट बनवा सकते है। गैप सर्टिफिकेट के लिए आपको स्टाम्प पेपर पर किसी टाइप राइटर से टाइपिंग करवानी होगी। जिसमें आपको संक्षिप्त में अपनी एजुकेशन गैप का कारण बताना होगा। स्टाम्प पेपर पर टाइप कराने के बाद आपको वकील द्वारा टिकट लगाकर उसकी नोटरी करवानी होगी। इसके बाद आपका ऑफलाइन तरीके से Gap Certificate in Hindi बन जाएगा।
ऑनलाइन गैप सर्टिफिकेट बनवाने का प्रोसेस क्या है?
- ऑनलाइन गैप सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको गैप सर्टिफिकेट का फॉर्म दिखाई देगा।
- फॉर्म ओपन होने के गैप सर्टिफिकेट से संबंधित सभी जानकारियों को फिल करें।
- फॉर्म फिल करने के बाद पेमेंट का ऑप्शन आएगा।
- इसके बाद आपकी गैप सर्टिफिकेट के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- गैप सर्टिफिकेट बनने के बाद आपके पोस्ट के माध्यम से आपके एड्रेस पर आपको भेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- EWS Certificate in Hindi : इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन सर्टिफिकेट क्या है और कहां होता है इसका फायदा?
गैप सर्टिफिकेट बनाने के लिए डाक्यूमेंट्स क्या हैं?
यहां गैप सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कुछ इम्पोर्टेंट डाक्यूमेंट्स की लिस्ट दी जा रही है जिसे आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते है:-
- आधार कार्ड
- स्कूल की मार्कशीट
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- डिग्री का प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी
- जन्म प्रमाण पत्र
- कैरेक्टर सर्टिफिकेट
गैप सर्टिफिकेट का सैंपल क्या हैं?
यहां गैप सर्टिफिकेट से संबंधित कुछ सैंपल्स के उदाहरण यहां देख सकते हैं-
NEET के लिए गैप सर्टिफिकेट का सैंपल
जिन स्टूडेंट्स ने अपनी एजुकेशन बीच में छोड़ दी है उन्हें गैप सर्टिफिकेट की आवश्यकता हो सकती है जिन्होंने अपनी पढ़ाई के बाद एक वर्ष या उससे अधिक की छुट्टी ली और NEET में एडमिशन के लिए चयन कर रहे हैं। NEET काउंसलिंग के दौरान इसकी आवश्यकता होती है और यह मुख्य रूप से कॉलेज या विश्वविद्यालय पर निर्भर करता है कि वे गैप सर्टिफिकेट मांगते हैं या नहीं। यहां गैप सर्टिफिकेट का फॉर्मेट दिया जा रहा है:-
कॉलेज में एडमिशन के लिए गैप सर्टिफिकेट की आवश्यकता
यदि आपने अपनी कक्षा 12वीं और ग्रेजुएशन में एडमिशन के बीच कुछ सालो का अंतर आ गया हो। या फिर आपकी ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के बीच कुछ सालो का अंतर हो तब आपको गैप सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। आपको जिन दस्तावेज़ों की आवश्यकता है वे हैं:
- नवीनतम मार्कशीट
- पहचान प्रमाण
- एजुकेशन गैप के पीछे कारण
12th क्लास के लिए गैप सर्टिफिकेट का सैंपल क्या है?
गैप सर्टिफिकेट (Gap Certificate in Hindi) की आवश्यकता उस छात्र को होगी जिसने 12 वीं के बाद एक या एक से अधिक वर्षों का गैप लिया है और गैप ड्यूरेशन के बाद किसी विश्वविद्यालय या कॉलेज में प्रवेश के लिए अप्लाई कर रहा है। ऐसे मामले में, आपको यह घोषित करने की आवश्यकता है कि आपने गैप अवधि के दौरान किसी भी संस्थान में पढ़ाई नहीं की और साथ ही गैप लेने का कारण भी बताया। 12वीं के बाद निम्नलिखित स्टडी गैप एफिडेविट फॉर्मेट पर एक नजर डालें।
गैप सर्टिफिकेट के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें?
गैप सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करते हुए आप या तो सेल्फ अटेस्टेड एफिडेविट भर सकते हैं या आप इसे अपने कॉलेज या स्कूल के अधिकारियों से इसका फॉर्म ले सकते हैं। ऐसे में आपको अपने स्कूल या कॉलेज के प्रिंसिपल को एक एप्लीकेशन लिखनी अनिवार्य होगी। यहाँ एप्लीकेशन के लिए एक फॉर्मेट दिया जा रहा है :
सेवा में, श्रीमान प्रधानचार्य, केडीजी कॉलेज लखनऊ- (उत्तर प्रदेश) विषय- गैप सर्टिफिकेट बनवाने हेतु आवेदन। महोदय, सविनय निवेदन यह है कि मैं बीए प्रथम वर्ष का छात्र हूँ। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण मुझे पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ गई थी। इस कारण मेरे अकादमिक रिकॉर्ड में एक वर्ष का गैप आ गया है। अब मैं स्नाकोत्तर में प्रवेश लेना चाहता हूँ अतः आपसे अनुरोध है कि मुझे एक वर्ष का गैप प्रमाणपत्र प्रदान करने की कृपा करें। आपकी असीम कृपा होगी। भवदीय क ख ग घ |
FAQs
गैप सर्टिफिकेट गैर-न्यायिक स्टांप पेपर पर बनाया जाता है। जिसमें एजुकेशन ब्रेक लेने का कारण शामिल होता है। इस कागज पर अदालत के संबंधित न्यायिक अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किए जाने चाहिए या फिर व्यक्ति सीधे अदालत से या किसी वकील के माध्यम से स्टाम्प पेपर प्राप्त कर गैप सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकता हैं।
अगर आपकी पढ़ाई के बीच में कुछ वर्षों का गैप आ गया है तो इसे बताने के लिए आपको गैप सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। जिसमें इन इम्पोर्टेंट डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। जो इस प्रकार हैं:-
आपकी मार्कशीट
ट्रांसफर सर्टिफिकेट
आपकी ली गयी डिग्री का प्रमाण पत्र
पहचान प्रमाण
जन्म प्रमाण पत्र।
हाँ। नीट के लिए गैप सर्टिफिकेट जरूरी है। यदि आपने कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ब्रेक लिया है, तो आपको अपना परीक्षा स्कोरकार्ड और संबंधित बोर्ड द्वारा जारी गैप प्रमाणपत्र जमा करना होगा।
गैप सर्टिफिकेट एक कानूनी दस्तावेज है जो शिक्षा या रोजगार में गैप का कारण बताता है, अक्सर कॉलेजों में प्रवेश के लिए या नियोक्ताओं द्वारा इसकी आवश्यकता होती है।
निष्क्रियता की अवधि को मान्य और उचित ठहराने और यह सुनिश्चित करने के लिए इसकी आवश्यकता है कि उस दौरान कोई कानूनी या शैक्षणिक समस्या न हो।
आप गैप के कारण का उल्लेख करते हुए एक हलफनामा प्रस्तुत करके, एक नोटरी या न्यायालय को एक गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर पर गैप सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
सर्टिफिकेट में आमतौर पर व्यक्तिगत विवरण, गैप की अवधि और इसके लिए एक वैध स्पष्टीकरण शामिल होता है।
यह संस्थान या नियोक्ता पर निर्भर करता है। कई कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रवेश के लिए इसकी आवश्यकता रखते हैं, जबकि कुछ नियोक्ता नियुक्ति के दौरान इसके लिए पूछ सकते हैं।
आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको गैप सर्टिफिकेट (Gap Certificate in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट के साथ।