DNYS कोर्स: आवश्यक योग्यता, सिलेबस, कॉलेज और करियर स्कोप

1 minute read
DNYS कोर्स

DNYS कोर्स एक डिप्लोमा स्तर का शैक्षणिक कार्यक्रम है, जिसमें छात्रों को योग और प्राकृतिक जीवनशैली आधारित स्वास्थ्य पद्धतियों की बुनियादी जानकारी दी जाती है। यह कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है, जो स्वास्थ्य, योग, खानपान और दैनिक जीवन की आदतों के माध्यम से शरीर और मन को संतुलित रखने के तरीकों को समझना चाहते हैं। इस कोर्स में दवाओं के बजाय प्राकृतिक उपायों, योग अभ्यास और सही जीवनशैली पर ज़ोर दिया जाता है। यदि आप भी इस कोर्स को करना चाहते हैं, तो इस लेख में दी गई गाइड आपका मार्गदर्शन कर सकती है। इस लेख में DNYS कोर्स से जुड़ी योग्यता, सिलेबस, फीस, कॉलेज विकल्प और करियर स्कोप की जानकारी दी गई है।

DNYS कोर्स का ओवरव्यू

यहाँ आपके लिए DNYS कोर्स का ओवरव्यू दिया गया है, जिसके जरिए आप इस कोर्स के बारे में संक्षिप्त में जान सकेंगे –

विशेषताविवरण
कोर्स का नामडिप्लोमा इन नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस (DNYS)
स्तर (लेवल)डिप्लोमा (Diploma)
अवधि (ड्यूरेशन)आमतौर पर 1 से 2 वर्ष, यह अवधि संस्थान और राज्य बोर्ड के अनुसार बदल सकती है।
पात्रता (एलिजिबिलिटी)न्यूनतम 10+2 (किसी भी स्ट्रीम से) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण
औसत शुल्क (एवरेज फीस)INR 10,000 से INR 50,000 प्रति वर्ष (संस्थान और स्थान के आधार पर भिन्न हो सकता है)
कैरियर संभावनाएंनेचुरोपैथी क्लिनिक सहायक
योग प्रशिक्षक (योग इंस्ट्रक्टर)
स्वास्थ्य सलाहकार (हेल्थ कंसलटेंट)
डाइट और न्यूट्रिशन विशेषज्ञ
स्पा और वेलनेस सेंटर थेरेपिस्ट
मान्यता (Recognition)राज्य बोर्ड, निजी संस्थान या विश्वविद्यालय-स्तरीय (AYUSH डिग्री के समकक्ष नहीं)

DNYS कोर्स क्या है?

DNYS की फुल फॉर्म डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस (DNYS) है, जो स्टूडेंट्स को प्राकृतिक चिकित्सा और योग के वैज्ञानिक पहलुओं का ज्ञान देता है। इसमें आपको योग, ध्यान, आहार चिकित्सा, हर्बल ट्रीटमेंट और प्राकृतिक तरीकों से रोगों की रोकथाम और इलाज के बारे में सिखाया जाता है।

इस कोर्स की अवधि आमतौर पर 1 से 2 साल तक होती है, जो कि कुछ संस्थानों में 18 महीने भी कराया जाता है। इस कोर्स में स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दोनों का ज्ञान मिलता है, जिसमें मुख्य विषय योगिक साइंस, नेचुरोपैथी, डाइट थेरेपी, एक्यूप्रेशर, हाइड्रोथेरेपी, मसाज थेरेपी आदि शामिल हैं।

DNYS कोर्स क्यों चुनें?

यह कोर्स स्टूडेंट्स को न केवल नेचुरोपैथी और योग की गहराई को समझाता है, बल्कि आपको रोगों को प्राकृतिक तरीकों से ठीक करने का ज्ञान भी देता है। DNYS कोर्स कैसे आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, इसकी जानकारी के लिए निम्नलिखित बिंदुओं को ध्यानपूर्वक पढ़ें –

  • योग और प्राकृतिक जीवनशैली में वास्तविक रुचि रखने वाले छात्र: जिन छात्रों को योग, ध्यान, आहार सुधार और प्राकृतिक तरीके से स्वास्थ्य बनाए रखने में रुचि है, उनके लिए यह कोर्स उपयोगी हो सकता है। यह कोर्स बीमारी के इलाज से ज्यादा स्वस्थ जीवनशैली की समझ देता है।
  • मेडिकल डॉक्टर बनने का लक्ष्य न रखने वाले छात्र: जो छात्र डॉक्टर, सर्जन या अस्पताल में चिकित्सक बनना चाहते हैं, उनके लिए DNYS सही विकल्प नहीं है। यह एक डिप्लोमा कोर्स है और इससे मेडिकल प्रैक्टिस की अनुमति नहीं मिलती।
  • वेलनेस और योग क्षेत्र में शुरुआती स्तर पर काम करना चाहने वाले छात्र: जो छात्र योग केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र या जीवनशैली से जुड़े कामों में सहायक भूमिका निभाना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स आधार तैयार कर सकता है।
  • BNYS जैसे बड़े कोर्स से पहले क्षेत्र को समझना चाहने वाले छात्र: कुछ छात्र लंबे और कठिन कोर्स में जाने से पहले इस क्षेत्र की वास्तविकता समझना चाहते हैं। ऐसे छात्रों के लिए DNYS एक शुरुआती रास्ता हो सकता है।
  • स्वरोज़गार या प्रशिक्षण आधारित काम में रुचि रखने वाले छात्र: जो भविष्य में योग प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता या जीवनशैली सुधार से जुड़े छोटे स्तर के काम करना चाहते हैं, वे इस कोर्स पर विचार कर सकते हैं।

DNYS कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

इस कोर्स में प्रवेश पाने के लिए कुछ निम्नलिखित योग्यताएं और शर्तें जरुरी होती हैं –

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होता है। अधिकतर संस्थानों में सभी विषयों के छात्र आवेदन कर सकते हैं, लेकिन कई कॉलेज विज्ञान विषय, विशेष रूप से जीव विज्ञान पढ़ने वाले छात्रों को प्राथमिकता देते हैं।
  • इसके लिए उम्मीदवार को साइंस स्ट्रीम कम से कम कक्षा 12वीं किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होना चाहिए। कई कॉलेजों में इसके लिए मेडिकल साइंस बैकग्राउंड यानी कि 12वीं में बायोलॉजी विषय को प्राथमिकता दी जाती है।
  • आमतौर पर इस कोर्स में प्रवेश करने के लिए 40% से 50% अंकों की आवश्यकता होती है। साथ ही कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों में इस कोर्स को करने के लिए आपको 50% से अधिक प्रतिशत की शर्त हो सकती है।
  • इस कोर्स को जॉइन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सामान्यतः 17 वर्ष होनी चाहिए।
  • कई कॉलेज मेरिट बेस्ड प्रवेश देते हैं, जबकि कुछ संस्थानों में इसके लिए एंट्रेंस टेस्ट या इंटरव्यू भी कराया जाता है।
  • कुछ संस्थान प्रवेश के समय चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र या शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी मांग सकते हैं।

DNYS कोर्स की फीस

इस कोर्स की फीस स्ट्रक्चर काफी हद तक कॉलेज और यूनिवर्सिटी पर निर्भर करता है। सामान्यत: DNYS कोर्स की सालाना फीस सरकारी और प्राईवेट कॉलेज में भिन्न-भिन्न हो सकती है। कुछ प्राइवेट संस्थानों में यह फीस थोड़ी ज्यादा भी हो सकती है जबकि सरकारी संस्थानों में फीस अपेक्षाकृत कम रहती है। इस कोर्स की फीस में ट्यूशन चार्ज, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और कभी-कभी स्टडी मटेरियल की लागत भी शामिल होती है।

संस्थान का प्रकारफीस का विवरणअनुमानित न्यूनतम फीस (प्रति वर्ष)अनुमानित अधिकतम फीस (प्रति वर्ष)
सरकारी कॉलेज / संस्थानट्यूशन फीस, परीक्षा शुल्क, पुस्तकालय शुल्क आदि।INR 5,000INR 20,000
निजी कॉलेज / संस्थानट्यूशन फीस, प्रवेश शुल्क, प्रयोगशाला शुल्क, विकास शुल्क आदि।INR 25,000INR 60,000

DNYS कोर्स के लिए सिलेबस

DNYS कोर्स का सिलेबस राज्य और कॉलेज/यूनिवर्सिटी के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन इसका सामान्य और बुनियादी सिलेबस कुछ इस प्रकार होता है –

सब्जेक्टइम्पोर्टेंट सब्जेक्ट्स
मानव शरीर रचना विज्ञान (ह्यूमन एनाटोमी)मानव शरीर की संरचना, विभिन्न अंगों, ऊतकों और प्रणालियों (जैसे कंकाल, मांसपेशियां, तंत्रिका तंत्र) का विस्तृत अध्ययन
मानव शरीर क्रिया विज्ञान (ह्यूमन फिजियोलॉजी)शरीर के सामान्य कार्यों का अध्ययन, जैसे पाचन, श्वसन, रक्त परिसंचरण, और हार्मोनल संतुलन कैसे काम करता है
प्राकृतिक चिकित्सा का दर्शन और सिद्धांत (फिलॉसोफी एंड प्रिंसिपल्स ऑफ नेचुरोपैथी)प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास
‘प्रकृति ही सर्वोत्तम चिकित्सक है’ का सिद्धांत
उपवास का महत्व, और बीमारी के मूल कारण का पता लगाने के तरीके
स्वास्थ्य और पोषण (हेल्थ एंड नुट्रिशन)संतुलित आहार, मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन आदि) का महत्व, विभिन्न बीमारियों में पोषण की भूमिका
प्राकृतिक स्वच्छता और जन स्वास्थ्य (नेचुरल हाइजीन एंड पब्लिक हेल्थ)व्यक्तिगत स्वच्छता के सिद्धांत, स्वस्थ जीवन शैली, और संक्रामक रोगों की रोकथाम में समुदाय की भूमिका
जल चिकित्सा (हायड्रोथेरपी)उपचार के लिए पानी का उपयोग – गर्म और ठंडे पैक, स्नान (हिप बाथ, स्नानागार), भाप स्नान, और उनके प्रभाव
मिट्टी चिकित्सा (मड थेरेपी) और अन्य उपचारमिट्टी के गुणों का उपयोग, मिट्टी पैक, साथ ही सूर्य चिकित्सा (हेलीओथेरपी), रंग चिकित्सा (क्रोमोथेरपी) के सिद्धांत और विधियाँ
योग और योग चिकित्सा (योग एंड योग थेरेपी)योग का इतिहास और दर्शन (पतंजलि योग सूत्र), आसन, प्राणायाम (श्वास तकनीक), ध्यान, और विभिन्न रोगों के उपचार में योग का अनुप्रयोग
पैथोलॉजी और निदान (पैथोलॉजी एंड डायग्नोसिस)रोगों के कारण, लक्षण और निदान की बुनियादी समझ, सामान्य प्रयोगशाला परीक्षणों का परिचय
एक्यूप्रेशर और रिफ्लेक्सोलॉजी (एक्यूप्रेसर एंड रिफ्लेक्सोलॉजी)शरीर के विभिन्न बिंदुओं पर दबाव डालकर उपचार करने की तकनीकें और शरीर के अंगों के साथ उनके संबंध
फर्स्ट-एड और आपातकालीन प्रबंधन (फर्स्ट ऐड एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट)सामान्य चोटों और आपात स्थितियों में प्राथमिक चिकित्सा के बुनियादी प्रोटोकॉल

DNYS कोर्स के लिए कॉलेज

DNYS कोर्स के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों को सीधे या राज्य स्तर के बोर्डों के माध्यम से केंद्रीय आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) द्वारा अनुमोदित या विनियमित किया जाता है। यहाँ आपके लिए कुछ प्रमुख राज्यवार कॉलेज/संस्थान के नाम दिए गए हैं, इसके लिए आप इन कॉलेज की अधिकारी वेबसाइट को जरूर विजिट कर सकते सकते हैं –

राज्यकॉलेज/संस्थान का नामन्यूनतम योग्यतापाठ्यक्रम की अवधि
दिल्लीअखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिक्षा परिषद
राष्ट्रीय पैरा मेडिकल काउंसिल
10+2 या समकक्ष1 से 3 साल
महाराष्ट्रकॉलेज ऑफ आयुर्वेद,
भारती विद्यापीठ, पुणे
10+2 या समकक्ष1 से 3 साल
पंजाबनेशनल कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंसेज, लौंडिया10+2 या समकक्ष1 से 3 साल
राजस्थानसिंघानिया विश्वविद्यालय, झुंझुनू10+2 या समकक्ष1 से 3 साल
तमिलनाडुश्री रामचन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च10+2 या समकक्ष1 से 3 साल
उत्तर प्रदेशगॉडविल्स पैरामेडिकल कॉलेज (मेरठ)
लखनऊ विश्वविद्यालय
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी)
10+2 या समकक्ष1 से 3 साल
उत्तराखंडपतंजलि विश्वविद्यालय
दून आयुर्विज्ञान संस्थान (DIMS)
10+2 या समकक्ष1 से 3 साल
तेलंगानाकालोजी नारायण राव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय10+2 या समकक्ष1 से 3 साल

DNYS कोर्स की मान्यता और सीमाएं

DNYS कोर्स एक डिप्लोमा स्तर का पाठ्यक्रम है, जिसकी मान्यता देश के सभी हिस्सों में एक जैसी नहीं होती। यह कोर्स आमतौर पर राज्य स्तर के बोर्डों, निजी संस्थानों या कुछ यूनिवर्सिटीज़ द्वारा संचालित किया जाता है। यह समझना बहुत जरूरी है कि DNYS कोर्स, आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले BNYS जैसे डिग्री कोर्स के बराबर नहीं माना जाता। इसलिए इसकी मान्यता संस्थान और राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

DNYS कोर्स करने के बाद छात्र खुद को डॉक्टर नहीं कह सकते और न ही वे अस्पतालों में चिकित्सक के रूप में काम करने के लिए अधिकृत होते हैं। इस कोर्स के आधार पर दवाएं लिखना, रोगों का इलाज करना या मेडिकल प्रैक्टिस करना कानूनी रूप से मान्य नहीं है। यह कोर्स मुख्य रूप से योग, जीवनशैली सुधार और प्राकृतिक स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी जानकारी तक सीमित रहता है।

DNYS की एक बड़ी सीमा यह भी है कि सरकारी नौकरियों और चिकित्सा सेवाओं में इसकी लिमिटेड एक्सेप्टेंस होती है। इसलिए जो छात्र चिकित्सा क्षेत्र में पूरी तरह से डॉक्टर बनना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स उपयुक्त नहीं माना जाता। प्रवेश से पहले संस्थान की मान्यता और कोर्स की उपयोगिता को अच्छी तरह समझना जरूरी है।

DNYS कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया

DNYS कोर्स के लिए आप निम्नलिखित आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –

  • DNYS कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन/ऑफलाइन फॉर्म भरना होता है, क्योंकि मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी हर साल DNYS कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी करती है।
  • DNYS कोर्स संबंधित संस्थान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन फॉर्म को देखें और इसमें अपनी सही जानकारी के साथ फॉर्म को भरें।
  • आवेदन फॉर्म में अपने दस्तावेज जैसे- 10+2 मार्कशीट, पहचान प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि को अपलोड करें और अपनी जानकारी को सही से अपडेट करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान भरें और यदि आपके द्वारा चयनित संस्थान में प्रवेश पाने के लिए किसी प्रवेश परीक्षा का आयोजन होता है तो आप इस परीक्षा के लिए खुद को तैयार करें।
  • यदि आपके चुने गए संस्थान में मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन होता है तो आप मेरिट लिस्ट की प्रतीक्षा करें, जो कि 12वीं के अंकों के आधार पर बनती है।
  • मेरिट लिस्ट में या परीक्षा के बाद चुने जाने पर कॉउंसलिंग प्रोसेस का पार्ट बनें। 
  • इसके बाद अंत में अपने दस्तावेज़ सत्यापन कराएं, और अपनी प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करें।
  • इस कोर्स के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले अपने लिए मान्यता प्राप्त संस्थान की पहचान करें और फिर इसके लिए पात्रता मानदंड को जांचें।
  • फिर संबंधित संस्थान में जाकर सबसे पहले आप आवेदन फॉर्म को खरीदें और उसे ध्यान पूर्वक पढ़ते हुए ही अपनी जानकारी उस फॉर्म में भरें।
  • इस कोर्स को करने के लिए उम्मीदवारों के पास मार्कशीट 10+2 मार्कशीट, पहचान प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए।
  • इसके बाद आप अपने आवेदन शुल्क को समय रहते भरें और आगे की प्रक्रिया का हिस्सा बनें।
  • सही ढंग से आवेदन फॉर्म भरने के बाद फॉर्म को निर्धारित तिथि से पहले ही सबमिट करें और यदि इसके लिए संस्थान द्वारा किसी परीक्षा का आयोजन किया जाता है, तो उसमें प्रतिभाग करें।
  • यदि मेरिट के आधार पर आपका एडमिशन होगा तो इसके लिए अपने संसथान में जाकर मेरिट लिस्ट को चेक करें।
  • अंत में मेरिट लिस्ट में नाम आने पर कॉउंसलिंग प्रोसेस का पार्ट बनें और अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

DNYS कोर्स करने के बाद करियर स्कोप

DNYS कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों के सामने हेल्थकेयर क्षेत्र में कई करियर अवसर खुल जाते हैं। इस कोर्स को करने के बाद आप सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों, डायग्नोस्टिक सेंटर और हेल्थकेयर क्लिनिक, सर्जिकल उपकरण कंपनियों, रिसर्च सेंटर में प्रयोगशाला में, मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण या ट्रेनिंग असिस्टेंट के रूप में, आपातकालीन सेवाओं और ट्रॉमा सेंटर में नीचे बताए गए पदों पर काम करके अपना करियर बना सकते हैं या खुद का ऑपरेशन थिएटर सेटअप या हेल्थकेयर सेवा से जुड़ा व्यवसाय खोलकर या इंटरप्रेन्योर इन द वैलनेस इंडस्ट्री के जरिए एक अच्छा करियर बनाया जा सकता है।

  • प्राकृतिक चिकित्सा चिकित्सक 
  • योग प्रशिक्षक 
  • वैलनेस कंसलटेंट
  • प्राकृतिक चिकित्सा क्लिनिक प्रबंधक 
  • स्वास्थ्य शिक्षक 
  • स्पा एंड वेलनेस प्रोफेशनल
  • रिसर्च इन हॉलिस्टिक हेल्थ
  • अकादमिक जगत और क्षेत्र में शिक्षण 
  • कल्याण उद्योग में उद्यमी 

DNYS कोर्स करने के बाद मिलने वाली सैलरी

DNYS कोर्स पूरा करने के बाद मिलने वाली अनुमानित सालाना सैलरी Ambitionbox.com के अनुसार नीचे दी गई तालिका में दर्शाई गई है। वास्तविक आय और वेतन स्थान, अनुभव, प्रमाणपत्र और व्यक्तिगत प्रैक्टिस पर निर्भर करता है। DNYS डिप्लोमा के बाद शुरुआती आय आमतौर पर सीमित होती है।

नौकरी प्रोफ़ाइलजिम्मेदारियांअनुमानित सालाना औसत वेतन (INR)आगे अध्ययन विकल्प
प्राकृतिक चिकित्सा चिकित्सकप्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान से रोगियों के रोग का उपचार करनाINR 2 लाख – INR 7.2 लाखबीएससी इन योग एंड नेचुरोपैथी
बीएससी इन न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स
प्राकृतिक चिकित्सा सलाहकारवरिष्ठ चिकित्सक की सहायता करना, रोगियों के उपचार सत्र (जैसे मिट्टी पैक, जल चिकित्सा) आयोजित करना, क्लिनिक का प्रबंधन करना।INR 2.4 लाख – INR 6 लाख बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज (BNYS)
एमडी नेचुरोपैथी
अनुसंधान अधिकारीप्राकृतिक चिकित्सा और योग के क्षेत्र में चल रहे शोध परियोजनाओं में सहायता करना, डेटा एकत्र करना और विश्लेषण करना।INR 2.2 लाख – INR 9.2 लाखबैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज (BNYS)
एमएससी इन क्लिनिकल रिसर्च
एमएससी इन न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स
मास्टर ऑफ मेडिसिन (MD)
डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (PhD)
योगा इंस्ट्रक्टरव्यक्तियों या समूहों को योग आसन, प्राणायाम और ध्यान सिखाना, ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार व्यक्तिगत योजनाएं बनाना।INR 1 लाख – INR 19 लाखबैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) इन योग
बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc.) इन योग

FAQs

Dnys क्या होता है?

डी एन वाई एस (DNYS) एक डिप्लोमा स्तर का कार्यक्रम है जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान की पढ़ाई कराई जाती है। इसमें स्वास्थ्य को प्राकृतिक तरीकों जैसे योग, ध्यान, आहार चिकित्सा और जीवनशैली सुधार के माध्यम से समझाया जाता है।

नेचुरोपैथी में करियर बनाने के लिए कौन सा कोर्स सबसे अच्छा है?

नेचुरोपैथी में करियर के लिए DNYS और BNYS दोनों अच्छे विकल्प हैं; उपयुक्त कोर्स का चयन छात्र की रुचि पर निर्भर करता है।

DNYS के बाद हम क्या कर सकते हैं?

DNYS कोर्स करने के बाद छात्र नेचुरोपैथ डॉक्टर, योग ट्रेनर, वेलनेस काउंसलर, हेल्थ कोच या प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम कर सकते हैं।

DNYS और BNYS में क्या अंतर है?

DNYS एक डिप्लोमा कोर्स है जबकि BNYS एक ग्रेजुएशन लेवल की डिग्री है। DNYS की अवधि कम होती है और इसे जल्दी पूरा किया जा सकता है, वहीं BNYS अधिक गहन अध्ययन प्रदान करता है।

क्या मैं Dnys के बाद डॉक्टर का उपयोग कर सकता हूं?

DNYS कोर्स करने के बाद “डॉक्टर” शब्द का उपयोग करना कानूनी रूप से सही नहीं है। DNYS एक डिप्लोमा कोर्स है, न कि मान्यता प्राप्त चिकित्सा डिग्री। इस कोर्स के बाद व्यक्ति रोगों का इलाज करने या खुद को चिकित्सक बताने का अधिकार नहीं रखता। डॉक्टर कहलाने के लिए BNYS जैसी मान्यता प्राप्त डिग्री आवश्यक होती है।

कोर्स से संबंधित अन्य ब्लॉग

D.El.Ed कोर्स की अवधि, फीस और करियर ऑप्शंसबीएलआईएस कोर्स: योग्यता, सिलेबस, फीस, कॉलेज और करियर स्कोप
PGDM कोर्स क्या है? जानिए योग्यता, फीस और एडमिशन प्रक्रियाVLDA कोर्स क्या है? जानिए योग्यता, फीस और करियर स्कोप
CMLT कोर्स की पूरी जानकारीCFA कोर्स की आवश्यक योग्यता, सिलेबस, कॉलेज और करियर स्कोप

हमें आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको DNYS कोर्स की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*