DEO क्या होता है? जानें कार्य, योग्यता और सैलरी

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
deo kya hota hai

किसी भी राष्ट्र की उन्नति में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान होता है, भारत में भी सभी समान रूप से शिक्षित हो सकें इसके लिए कई प्रशासनिक पद बनाए गए हैं जिनके माध्यम से इस व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया जा सके। आज के समय में यदि आप एक ऐसे प्रशासनिक पद पर नियुक्त होकर अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, जहाँ से आप शिक्षा के क्षेत्र में नीति निर्माण या शिक्षा नीतियों की निगरानी करने में महत्वपूर्ण भूमिका सकें, तो ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बनना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस पद पर आपका चयन राज्य लोक सेवा आयोग या विभागीय प्रमोशन के आधार पर होता है। इस ब्लॉग में आप जान सकेंगे DEO क्या होता है, इसके लिए प्रमुख जिम्मेदारियां और योग्यता के साथ-साथ स्टेप-बाय-स्टेप गाइड क्या है।

This Blog Includes:
  1. जिला शिक्षा अधिकारी क्या होता है?
  2. जिला शिक्षा अधिकारी की प्रमुख जिम्मेदारियां
  3. जिला शिक्षा अधिकारी बनने के लिए आवश्यक योग्यता
  4. जिला शिक्षा अधिकारी बनने के लिए आवश्यक स्किल्स
  5. जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
    1. स्टेप 1 – शैक्षणिक योग्यता को पूरा करें
    2. स्टेप 2 – राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा के लिए आवेदन करें
    3. स्टेप 3 – प्रीलिम्स परीक्षा को पास करें
    4. स्टेप 4 – मेंस परीक्षा को पास करें
    5. स्टेप 5 – इंटरव्यू क्लियर करके अपने करियर की शुरुआत करें
  6. प्रोमोशन के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
    1. स्टेप 1 – प्रारंभिक पद पर नियुक्ति प्राप्त करें
    2. स्टेप 2 – करियर की शुरुआत में रिकॉर्ड और अनुभव प्राप्त करें
    3. स्टेप 3 – विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया को समझें
    4. स्टेप 4 – वरिष्ठता और मेरिट के आधार पर प्रमोशन प्रक्रिया का हिस्सा बनें
    5. स्टेप 5 – DPC के द्वारा चयनित होने पर DEO पद पर नियुक्ति पाएं
  7. जिला शिक्षा अधिकारी को मिलने वाली सैलरी
  8. DEO और BEO में अंतर
  9. FAQs

जिला शिक्षा अधिकारी क्या होता है?

जिला शिक्षा अधिकारी किसी भी जिले के शिक्षा विभाग का सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी होता है, जो मुख्य रूप से अपने जिले में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता, प्रबंधन और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करता है। आसान शब्दों में कहा जाए तो जिला शिक्षा अधिकारी ही जिला स्तर पर शिक्षा के बजट से लेकर स्कूलों के अनुशासन तक की सारी जिम्मेदारियों को संभालता है।

जिला शिक्षा अधिकारी की प्रमुख जिम्मेदारियां

जिला शिक्षा अधिकारी को मुख्य रूप से निम्नलिखित जिम्मेदारियों का पालन करना पड़ता है –

  • जिले के सभी मान्यता प्राप्त सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का नियमित निरिक्षण करना।
  • यह सुनिश्चित करना कि जिले के सभी स्कूलों में राज्य शिक्षा विभाग के नियमों का पालन होता हो।
  • स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता और छात्र-शिक्षक अनुपात की लगातार निगरानी करना, ताकि शिक्षा स्तर में सही समय पर सुधार किया जा सके।
  • जिले में राज्य सरकार की योजनाओं (जैसे – बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और समग्र शिक्षा अभियान) को अपने जिले में सही तरीके से लागू करना और उनकी प्रोग्रेस पर वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर देना।
  • जिले में बोर्ड परीक्षाओं और अन्य शैक्षणिक मूल्यांकन प्रक्रियाओं को सुचारु रूप से आयोजित करवाना।
  • स्कूलों की मान्यता से संबंधित मामलों की जांच और अनुशंसा करना, साथ ही शिक्षा से संबंधित शिकायतों (जैसे शिक्षक अनुपस्थिति, फीस विवाद) का निवारण करना।
  • जिला स्तर पर जिलाधिकारी (DM) और राज्य स्तर पर शिक्षा निदेशक के बीच समन्वय स्थापित करते हुए जिले की शैक्षिक प्रगति पर काम करना और अपनी रिपोर्ट पेश करना।

जिला शिक्षा अधिकारी बनने के लिए आवश्यक योग्यता

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बनने के लिए आपको निम्नलिखित आवश्यक योग्यता को पूरा करना होता है –

  • इसके लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करना अनिवार्य होता है। इस पद के लिए अधिकतर राज्यों में B.Ed या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण डिग्री प्राप्त करना जरुरी होता है। इसके लिए कुछ राज्यों में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री की भी डिमांड की जा सकती है। इसलिए आप आवेदन से पहले अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी डिटेल में जानकारी प्राप्त जरूर करें।
  • इसके लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (SC/ST/OBC) को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम 5 वर्ष की छूट मिलती है। SC/ST/OBC/महिला उम्मीदवारों के लिए आयु छूट हर राज्य में अलग है सटीक जानकारी के लिए संबंधित राज्य की PSC वेबसाइट देखें।
  • इसके लिए आपकी नागरिकता भारतीय होनी चाहिए, साथ ही आपको अपने राज्य की भर्ती अधिसूचना की सभी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होता है।
  • इसके लिए आपको राज्य लोक सेवा आयोग (जैसे UPPSC या RPSC) परीक्षा को पास करना होता है, जिसमें प्रीलिम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू को पास करना जरुरी होता है। जबकि कुछ राज्यों में इसके लिए विभागीय परीक्षा और इंटरव्यू को पास करना जरुरी होता है।
  • विभागीय पदोन्नति यानी प्रोमोशन के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बनने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के पद पर आपको कम से कम 5-10 वर्षों के संतोषजनक सेवा और अनुभव की जरुरत होती है, जिसमें आप शिक्षा के क्षेत्र की बारीकियों को समझना और उन पर निर्णय लेना सीखते हैं।
  • जिस राज्य में आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं आपको वहां की क्षेत्रीय भाषा, हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

जिला शिक्षा अधिकारी बनने के लिए आवश्यक स्किल्स

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बनने के लिए शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करने के साथ-साथ आपके पास कुछ महत्वपूर्ण स्किल्स भी मायने रखती हैं। यदि आप जिला शिक्षा अधिकारी बनने पर विचार कर रहे हैं तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित स्किल्स होनी चाहिए –

  • लीडरशिप
  • कम्युनिकेशन
  • एडमिनिस्ट्रेटिव एंड मैनेजमेंट
  • लीगल एंड पॉलिसी नॉलेज
  • कॉन्फ्लिक्ट रिजोल्यूशन
  • कम्युनिटी इंगेजमेंट
  • डिसीजन मेकिंग
  • टीम मैनेजमेंट 

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

यहाँ जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दी गई है, जिसे फॉलो करके आप अपने करियर की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं –

स्टेप 1 – शैक्षणिक योग्यता को पूरा करें

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बनने के लिए सबसे पहला स्टेप शैक्षणिक योग्यता को पूरा करना होता है। इसके लिए आपको सबसे पहले किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री को प्राप्त करना जरुरी होता है। देखा जाए तो अधिकांश राज्यों में B.Ed या शिक्षा से जुड़ी डिग्री को पहली प्राथमिकता दी जाती है, क्योंकि यह पद मुख्य रूप से शिक्षा प्रशासन से जुड़ा होता है। इसलिए सबसे पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता को पूरा करना होता है।

स्टेप 2 – राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा के लिए आवेदन करें

शैक्षणिक योग्यता को पूरा करने के बाद अगला स्टेप राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) (जैसे – UPPSC, MPPSC) परीक्षा के लिए आवेदन करना होता है। इसके लिए आपको संबंधित राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन को पढ़कर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। यह परीक्षा तीन चरणों प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर आयोजित होने वाली प्रशासनिक स्तर की परीक्षा होती है।

स्टेप 3 – प्रीलिम्स परीक्षा को पास करें

राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा के लिए आवेदन करने के बाद आपको सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा को पास करना होता है, इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्नों को पूछा जाता है। इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन, करंट अफेयर्स और बेसिक शिक्षा प्रणाली से जुड़े प्रश्नों को पूछा जाता है। इस परीक्षा को पास करके ही आप मेंस परीक्षा में बैठ सकते हैं।

स्टेप 4 – मेंस परीक्षा को पास करें

राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा की प्रीलिम्स परीक्षा को पास करने के बाद अब आपको मेंस परीक्षा में बैठना होता है, जिसमें आपसे डिस्क्रिप्टिव प्रश्नों को पूछा जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से आयोग आपकी शिक्षा नीतियाँ, प्रशासनिक समझ, और विश्लेषणात्मक क्षमता को परखता है। इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना अच्छा और जरुरी होता है क्योंकि फाइनल मेरिट लिस्ट में इस परीक्षा का बड़ा योगदान होता है।

स्टेप 5 – इंटरव्यू क्लियर करके अपने करियर की शुरुआत करें

राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा के दोनों चरणों प्रीलिम्स और मेंस को क्लियर करने के बाद अब अगला महत्वपूर्ण स्टेप इंटरव्यू क्लियर करना होता है। मेंस परीक्षा में पास होने के बाद ही आपको इंटरव्यू या पर्सनेल्टी टेस्ट के लिए बुलाया जाता है, जिसमें आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स, डिसीजन मेकिंग एबिलिटी और प्रशासनिक सोच को परखा जाता है।

प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू क्लियर करने के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार तैयार की जाती है। फाइनल मेरिट लिस्ट में चयनित होने के बाद राज्य सरकार द्वारा आपको जिला स्तर पर DEO के पद पर नियुक्त किया जाता है।

प्रोमोशन के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

यहाँ विभागीय प्रोमोशन के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दी गई है, क्योंकि कुछ राज्यों में DEO पद पर नियुक्ति प्रोमोशन के माध्यम से भी होती है –

स्टेप 1 – प्रारंभिक पद पर नियुक्ति प्राप्त करें

प्रोमोशन के माध्यम से DEO पद पर नियुक्ति होने के लिए आपको सबसे पहले शिक्षा विभाग में एक राजपत्रित अधिकारी के रूप में नियुक्ति प्राप्त करनी होती है। प्रारंभिक पद के तौर पर आप खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) या जीआईसी (GIC) स्कूल के प्रधानाचार्य के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। बता दें कि राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से ही आप प्रारंभिक पद पर नियुक्ति पा सकते हैं।

स्टेप 2 – करियर की शुरुआत में रिकॉर्ड और अनुभव प्राप्त करें

प्रारंभिक पद पर नियुक्ति प्राप्त करने के बाद अब आपको अपनी संतोषजनक सेवा के माध्यम से अनुभव प्राप्त करना होता है। आमतौर पर आप खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) की नियुक्ति के बाद 5 से 10 साल के अनुभव और अपने रिकॉर्ड के बाद DEO पद के लिए पात्र होते हैं। हालाँकि राज्यों के अनुसार आपकी सेवा और अनुभव के वर्षों में थोड़ा फेर-बदल हो सकता है, जिसके लिए आप अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसी अनुभव पीरियड के दौरान आपकी वार्षिक कार्य प्रदर्शन रिपोर्ट (ACR) तैयार की जाती है। 

स्टेप 3 – विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया को समझें

प्रारंभिक पदों पर नियुक्ति के बाद करियर की शुरुआत में रिकॉर्ड और अनुभव प्राप्त करने के बाद अगला स्टेप विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया को समझना होता है। बता दें कि जब विभाग में वैकेंसी होती है, तो शिक्षा निदेशालय और लोक सेवा आयोग मिलकर डिपार्टमेंटल प्रोमोशन कमिटी (DPC) एक बैठक बुलाते हैं, जिसमें आपके रिकॉर्ड, ACR रिपोर्ट और वरिष्ठता के आधार पर आपके नाम पर विचार किया जाता है।

स्टेप 4 – वरिष्ठता और मेरिट के आधार पर प्रमोशन प्रक्रिया का हिस्सा बनें

विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया को समझने के बाद आपको यह जान लेना चाहिए कि कुछ राज्यों में विभागीय पदोन्नति के परीक्षा या प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है। यदि आपके राज्य में ऐसी कोई व्यवस्था है तो आप उसका हिस्सा बनें। DPC की प्रक्रिया में वरिष्ठता और मेरिट के संयुक्त आधार पर आप प्रमोशन प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।

स्टेप 5 – DPC के द्वारा चयनित होने पर DEO पद पर नियुक्ति पाएं

वरिष्ठता और मेरिट के आधार पर प्रमोशन प्रक्रिया का हिस्सा बनने के बाद DPC हर एक पहलू आपके रिकॉर्ड, अनुभव और प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है। इसके बाद ही आपको DEO पद पर नियुक्ति मिल जाती है।

जिला शिक्षा अधिकारी को मिलने वाली सैलरी

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को मिलने वाली सैलरी 7वें वेतन आयोग के लेवल-8 और लेवल-10 के अनुसार मिलने वाली शुरूआती बेसिक सैलरी INR 56,100 होती है। आमतौर पर जिला शिक्षा अधिकारी (BEO) को मिलने वाले वेतन के साथ-साथ आपको महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलते हैं, जिससे आपको मिलने वाली इन हैंड सैलरी INR 95,000 से INR 1,10,000 के बीच हो सकती है, जिसमें पोस्टिंग, राज्य और अनुभव के आधार पर बदलाव संभव है।

DEO और BEO में अंतर

यहाँ जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के बीच के अंतर को निम्नलिखित टेबल के माध्यम से बताया गया है, जिससे आप इन दोनों करियर फील्ड या पदों के बारे में जान सकते हैं –

तुलना का आधारजिला शिक्षा अधिकारी (DEO)ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO)
कार्य क्षेत्रपूरे जिले की शिक्षा व्यवस्था की निगरानीजिले के एक ब्लॉक/खंड की शिक्षा व्यवस्था
प्रशासनिक स्तरजिला स्तर (डिस्ट्रिक्ट लेवल ऑफिसर)ब्लॉक स्तर (ब्लॉक लेवल ऑफिसर)
मुख्य भूमिकानीतियों का कार्यान्वयन, स्कूलों की ओवरऑल मॉनिटरिंगस्कूलों का दैनिक संचालन, ग्राउंड-लेवल कार्यान्वयन
रिपोर्टिंगउच्च अधिकारियों जैसे डायरेक्टर/जॉइंट डायरेक्टर को रिपोर्ट करता है।DEO या जिला स्तर के अधिकारियों को रिपोर्ट करता है।
स्कूल निरीक्षणजिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों का निरीक्षण और मूल्यांकनअपने ब्लॉक के स्कूलों का नियमित निरीक्षण
नीति क्रियान्वयनराज्य सरकार की शिक्षा नीतियों को जिले में लागू करनाDEO द्वारा दिए गए निर्देशों को ब्लॉक स्तर पर लागू करना
योजनाओं का संचालनयोजनाओं (जैसे – समग्र शिक्षा अभियान) की निगरानी और रिपोर्ट तैयार करना।योजनाओं को स्कूल स्तर तक लागू करना और प्रगति रिपोर्ट भेजना।
पदोन्नतिआगे बढ़कर सहायक निदेशक या संयुक्त निदेशक बनते हैं।पदोन्नति पाकर BSA या DEO के पद तक पहुँचते हैं।
शिक्षक प्रबंधनट्रांसफर, नियुक्ति प्रक्रिया की निगरानीशिक्षक उपस्थिति, कार्य और प्रदर्शन की निगरानी
कार्य का प्रकारनीतियां और प्रशासनिक कार्यफील्ड और संचालन कार्य
कॉन्टेक्ट लेवलजिला प्रशासन, राज्य शिक्षा विभागस्कूल प्रधानाचार्य, शिक्षक, स्थानीय प्रशासन
भर्ती प्रक्रियास्टेट PSC या प्रमोशन (राज्य अनुसार)स्टेट PSC/डिपार्टमेंटल एग्जाम या प्रमोशन

FAQs

जिला शिक्षा अधिकारी कौन होता है?

जिला शिक्षा अधिकारी, राज्य सरकार के शिक्षा विभाग का एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होता है जो जिले में स्कूल शिक्षा व्यवस्था पर निगरानी करते हुए स्कूलों में शिक्षा नीतियों को लागू करता है।

जिला शिक्षा अधिकारी की शक्ति क्या है?

जिला शिक्षा अधिकारी के पास जिले में स्कूल शिक्षा व्यवस्था को संचालित करने की प्रमुख प्रशासनिक शक्ति होती है। इसमें DEO के पास विद्यालयों की निगरानी, शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ी प्रक्रिया, स्कूलों के निरीक्षण और शिक्षा योजनाओं के क्रियान्वन की शक्तियां महत्वपूर्ण होती हैं।

DEO की नियुक्ति कैसे होती है?

DEO की नियुक्ति मुख्य रूप से राज्य सरकार द्वारा की जाती है। इसके लिए राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसमें आपको प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू क्लियर करना होता है। इसके अलावा वरिष्ठ शिक्षकों या शिक्षा अधिकारियों को उनके अनुभव और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर भी DEO की नियुक्ति मिलती है।

DEO की जिम्मेदारी में कौन-कौन सी योजनाएं आती हैं?

DEO की जिम्मेदारी में मुख्य रूप से केंद्र और राज्य सरकार की कई शिक्षा योजनाएं जैसे – समग्र शिक्षा अभियान, मिड-डे मील योजना, छात्रवृत्ति योजनाएं और डिजिटल शिक्षा पहल आदि आती हैं। इन योजनाओं का सही क्रियान्वन होने से इनका लाभ सीधा छात्रों को मिलता है, जिससे शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारा जा सकता है।

DEO किन स्कूलों की देखरेख करता है?

DEO जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की निगरानी और देखरेख करता है, जिसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल शामिल होते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर कैसे बनें?बीए के बाद टीचर कैसे बनें?
भारत में सरकारी शिक्षक कैसे बनें?पटवारी कैसे बनें?

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको जिला शिक्षा अधिकारी बनने की प्रक्रिया समझ आ गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर गाइड्स से जुड़े लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर उपलब्ध लेख देख सकते हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*