CIL MT Recruitment 2023 : कोल इंडिया लिमिटेड में निकलीं भर्तियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

1 minute read
CIL MT Recruitment 2023
CIL MT Recruitment 2023

CIL MT Recruitment 2023: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Management Trainee के 560 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। सीआईएल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 13 सितंबर, 2023 को शुरू हो जाएगी और ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार जो सीआईएल में नौकरी पाना चाहते हैं, वे आज ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस ब्लॉग में हमने सीआईएल भर्ती 2023 के बारे में रिक्तियों का विवरण, महत्वपूर्ण तिथियां, शैक्षिक योग्यता और चयन प्रक्रिया शामिल किया है। इस जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

Coal India Recruitment 2023 के लिए पदों का विवरण

CIL 2023 Recruitment कैंडिडेट कितने पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन-

पद का नाम पदों की संख्या
मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee )560

CIL MT Recruitment 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

Coal India 2023 Online Form 2023 कैंडिडेट कब से कब तक भर सकते हैं पूरी जानकारी है यहां-

Coal India में ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की प्रारंभिक तिथि13 सितंबर, 2023
Coal India ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की अंतिम तिथि12 अक्टूबर, 2023 (06 बजे तक)
Coal India परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि12 अक्टूबर, 2023 
आवेदन करने का माध्यमऑनलाइन

Coal India Recruitment Notification PDF Link Download

CIL MT Recruitment 2023 भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

Mining / Civil Trade : 60% अंकों के साथ संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग डिग्री बीई / बी.टेक / बी.एससी इंजीनियरिंग। एससी/एसटी उम्मीदवार: 55% अंक।

Geology : एम.एससी. / एम.टेक. भूविज्ञान या अनुप्रयुक्त भूविज्ञान / भूभौतिकी या अनुप्रयुक्त भूभौतिकी में न्यूनतम 60% अंकों के साथ, GATE 2023 स्कोर कार्ड आवश्यक होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए जारी की गयी अधिसूचना जरूर पढ़ें।

CIL MT Recruitment 2023 भर्ती के लिए आयु सीमा 

CIL भर्ती (Coal India Recruitment) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा निम्न प्रकार होनी चाहिए।

  • अधिकतम आयु सीमा : 30 वर्ष

CIL MT Application Fee के लिए यहां ले जानकारी

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए: रु. 1180/-
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए: रु. 1000/-

Coal India MT 2023 Recruitment चयन प्रक्रिया

  • GATE-2023 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • डाक्यूमेंट्स वेरिफिक्शन (डीवी)
  • मेडिकल एग्जामिनेशन (एमई)

Coal India Apply Online 2023 जानिए कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले Coal India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब होमपेज पर संबंधित पद से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • कैंडिडेट पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर, आवेदन पत्र भरें।
  • अब सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
  • फिर आवेदक फॉर्म सबमिट करें।
  • उम्मीदवार इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें।
  • स्टूडेंट्स आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

CIL MT Recruitment 2023 की तरह अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*