UPSSSC PET Admit Card 2023 Sarkari Result : 28, 29 अक्टूबर को आयोजित होंगी PET परीक्षा, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

1 minute read
UPSSSC PET Admit Card 2023 Sarkari Result

UPSSSC PET Admit Card 2023 Sarkari Result : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2023 जारी करने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से हर साल प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। 

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, “प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) (UPSSSC PET) एग्जाम का आयोजन 28 एवं 29 अक्टूबर 2023 को किया जायेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकेंगे।

PET 2023 एग्जाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कराई जाने वाली पात्रता परीक्षा है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए एक स्क्रीनिंग टेस्ट है जो उत्तर प्रदेश भर के सरकारी विभागों ग्रुप बी और ग्रुप सी की विभिन्न रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

UPSSSC PET Exam Date Notice 2023

UPSSSC PET 2023 परीक्षा पैटर्न

यूपीएसएसएस PET 2023 में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल संख्या 100 होगी। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर 0.25 अंक  कटे जाने हैं।

UPSSSC PET in Hindi : जानिए इस एग्जाम के बारे में, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, योग्यता

यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 एडमिट कार्ड कैसे चेक करें..

चरण 1: सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर ‘यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2023’ लिंक पर जाएं और क्लिक करें।

चरण 3: मांगी गई जानकारी दर्ज करें और  ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

चरण 4: इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 5: डाउनलोड आइकन पर क्लिक करें। 

चरण 6: एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखना सुनिश्चित रख लें। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको UPSSSC PET Admit Card 2023 Sarkari Result बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य लेटेस्ट एग्जाम अपडेट पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*