Stenographer Recruitment 2023 : करना चाहते हैं उत्तर प्रदेश में नौकरी, UPSSSC दे रहा है युवाओं को बेहतरीन मौका 

1 minute read
UPSSSC Stenographer Recruitment 2023

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के तहत कई खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार जो UPSSSC Stenographer परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए शानदार मौका सामने आया है। आयोग ने स्टेनोग्राफर के 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कि है। उम्मीदवार 17 अक्टूबर, 2023 से 06 नवंबर 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले कैंडिडेट इस ब्लॉग में दी गई आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ें। Sarkari Naukri UPSSSC Stenographer Recruitment 2023 के लिए आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियों आदि की पूरी जानकारी इस ब्लॉग में दी गई है, उम्मीदवार इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023 के लिए पदों का विवरण

UPSSSC 2023 Recruitment कैंडिडेट कितने पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन-

पद का नाम पदों की संख्या
स्टेनोग्राफर  (Stenographer)277

UPSSSC Stenographer Online Form 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

UPSSSC Online Form 2023 कैंडिडेट कब से कब तक भर सकते हैं पूरी जानकारी है यहां-

UPSSSC Stenographer ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की प्रारंभिक तिथि17 अक्टूबर, 2023 
UPSSSC Stenographer ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की अंतिम तिथि06 नवंबर, 2023
UPSSSC Stenographer ऑनलाइन फॉर्म 2023 में करेक्शन करने की तिथि 15 नवंबर, 2023
आवेदन करने का माध्यमऑनलाइन

UPSSSC Stenographer Recruitment Notification PDF Link Download

UPSSSC Stenographer 2023 Eligibility भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

UPSSSC Recruitment 2023 के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कुछ इस प्रकार है। 

UPSSSC की इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यताप्राप्त विद्यालय/बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा या उसके समकक्ष पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही हिंदी टंकण में 80 शब्द प्रति मिनट और 25 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए इस उम्मीदवार ब्लॉग में दी गई UPSSSC Recruitment 2023 की नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023 के लिए आयु सीमा 

  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु : 18 वर्ष 
  • उम्मीदवारों की अधिकतम आयु : 40 वर्ष 
  • यूपीएसएसएससी यूपी स्टेनोग्राफर भर्ती विज्ञापन संख्या 09/2023 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें : UPSSSC PET in Hindi : जानिए इस एग्जाम के बारे में, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, योग्यता

UPSSSC Stenographer भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क 

Stenographer 2023 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान निम्न प्रकार करना होगा। 

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 25/-
  • एससी/एसटी: 25/-
  • पीएच (द्विवांग): 25/-
  • भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें या ई चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

UPSSSC Stenographer Recruitment Apply Online 2023 जानिए कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। 
  • अब होमपेज पर दिए गए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करने और आवेदन पत्र भरने के लिए मांगी गई समस्त जानकारी दर्ज करें। 
  • अब सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • स्टूडेंट्स आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023 की तरह अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*