UP Police Constable Admit Card 2024 : एडमिट कार्ड बस कुछ ही देर में, इन डॉक्यूमेंट्स से कर पाएंगे डाउनलोड

1 minute read
UP Police Constable Admit Card 2024

UP Police Constable Admit Card : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज दोपहर तक जारी होने की संभावना है। जिन उम्मीदवारों ने UP Police Constable भर्ती  परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वे अब अपने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड को आज यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in या ccp123.onlinereg.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। 

आपको बता दें की, 10 फरवरी को परीक्षार्थियों की एग्जाम सिटी, शिफ्ट व डेट डिटेल्स जारी कर दी गई थी और आज एडमिट कार्ड आज 13 फरवरी को जारी होंगे। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकेंगे। भर्ती बोर्ड द्वारा ये भर्ती 60 हजार से ज्यादा रिक्त कांस्टेबल के पदों पर की जा रही है।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां अब हो चुकी हैI बता दें की राज्य में परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को किया जाना है, जोकि दो पालियों में आयोजित होने वाली हैं – सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक। 

UP Police Constable Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कांस्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपके सामने परीक्षा का एडमिट कार्ड होगा उसे डाउनलोड करें और अच्छी तहत से चेक कर लें।
  • एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

उम्मीद है आपको UP Police Constable Admit Card से संबंधित सभी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह की अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*