क्या बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए कर सकते हैं? योग्यता, स्पेशलाइजेशन और करियर स्कोप

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
bsc nursing ke baad mba kar sakte hai

यदि आप क्लिनिकल वर्क यानी पेशेंट केयर से मैनेजमेंट और लीडरशिप रोल की ओर शिफ्ट करना चाहते हैं तो आप बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए कर सकते हैं। बता दें कि भारत में जैसे-जैसे हेल्थकेयर सेक्टर में विस्तार हो रहा है, वैसे-वैसे इस सेक्टर में हॉस्पिटल मैनेजमेंट, हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन और ऑपरेशंस रोल्स की डिमांड भी बढ़ी है। ऐसे में नर्सिंग बैकग्राउंड वाले प्रोफेशनल्स के लिए एमबीए करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जहाँ आप मैनेजमेंट और लीडरशिप रोल पर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

यदि आप यही सोच रहे हैं कि बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए कर सकते हैं या नहीं, तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में आप जानेंगे कि बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए कैसे किया जा सकता है, इसके बाद कौन-कौन से करियर ऑप्शंस आपके सामने उपलब्ध रहते हैं, और किन स्टूडेंट्स के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

क्या बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए कर सकते हैं?

हेल्थकेयर सेक्टर में करियर शुरू करने के लिए बीएससी नर्सिंग एक मान्यता प्राप्त ग्रेजुएशन डिग्री है। इसके बाद यदि आप मैनेजमेंट रोल्स पर करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो आप एमबीए भी कर सकते हैं। यह पूरी तरह से वैध और सामान्य प्रक्रिया है। इस क्षेत्र में केवल क्लिनिकल नॉलेज ही पर्याप्त नहीं होती, बल्कि हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन और हेल्थकेयर मैनेजमेंट भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए करके आप आगे बढ़ सकते हैं।

बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए के लिए आवश्यक योग्यता

बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए कोर्स में एडमिशन के लिए सामान्य पात्रता मानदंड इस प्रकार है:

  • आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीएससी नर्सिंग में न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। आदर्श रूप से यह यूनिवर्सिटी UGC द्वारा और नर्सिंग प्रोग्राम Indian Nursing Council (INC) द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए, ताकि MBA एंट्रेंस और एडमिशन के समय किसी प्रकार की समस्या न हो। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में नियमों के अनुसार छूट भी मिलती है।
  • एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा (जैसे – CAT, CMAT, XAT, MAT, SNAP, NMAT) या राज्य स्तर की परीक्षा (जैसे MAH-CET, TANCET) पास करनी होती है।
  • एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए स्ट्रीम की प्राथमिकता को समझना महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि वैसे तो आप मार्केटिंग और फाइनेंस में भी एमबीए कर सकते हैं। हालाँकि बीएससी नर्सिंग के बाद आपको हेल्थकेयर मैनेजमेंट या हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में स्पेशलाइज़ेशन करना सबसे फायदेमंद हो सकता है।
  • कुछ प्रमुख मैनेजमेंट कॉलेजों में 1-2 साल के वर्क एक्सपीरियंस (अस्पताल में काम का अनुभव) प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्रिफरेंस दिया जाता है। हालाँकि फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।
  • प्रवेश परीक्षा में स्कोर के बाद आपको Written Ability Test (WAT), ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) जैसे स्टेप्स से होकर गुज़रना पड़ता है, जिसके लिए अच्छी इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल्स ज़रूरी होती हैं।

बीएससी नर्सिंग के बाद कौन-कौन से MBA स्पेशलाइजेशंस सही हैं?

बीएससी नर्सिंग के बाद प्रमुख विकल्प एमबीए इन हॉस्पिटल मैनेजमेंट और हेल्थकेयर मैनेजमेंट हैं, जो नर्सिंग बैकग्राउंड से सीधे जुड़ते हैं। हालांकि, इनके अलावा आप कई अन्य स्पेशलाइजेशन्स भी चुन सकते हैं, जिनमें पब्लिक हेल्थ और हेल्थकेयर फाइनेंस जैसे उभरते विकल्प भी शामिल हैं। नीचे दी गई टेबल में प्रमुख स्पेशलाइजेशन्स की पूरी जानकारी दी गई है:

MBA स्पेशलाइजेशनकिसके लिए उपयुक्तपढ़ाए जाने महत्वपूर्ण टॉपिक्सकरियर अवसर
एमबीए इन हॉस्पिटल मैनेजमेंटनर्सिंग बैकग्राउंड वाले स्टूडेंट्स के लिए ये स्पेशलाइजेशन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।हॉस्पिटल ऑपरेशन, क्वालिटी कंट्रोल, हेल्थकेयर सिस्टमहॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, ऑपरेशन मैनेजर
एमबीए इन हेल्थकेयर मैनेजमेंटहेल्थ इंडस्ट्री में मैनेजमेंट रोल चाहने वाले छात्रों के लिए इस स्पेशलाइजेशन का विकल्प उपयोगी हो सकता है।हेल्थ पॉलिसी, हेल्थ इंश्योरेंस, पब्लिक हेल्थ सिस्टमहेल्थकेयर मैनेजर, हेल्थ कंसल्टेंट
एमबीए इन ह्यूमन रिसोर्स (HR)अगर आपकी रूचि लोगों को मैनेज करने में हैं, तो आप इस स्पेशलाइजेशन के साथ अपने करियर की नींव रख सकते हैं।भर्ती प्रक्रिया, ट्रेनिंग, स्टाफ मैनेजमेंटHR मैनेजर, हॉस्पिटल HR एग्जीक्यूटिव
एमबीए इन ऑपरेशन्स मैनेजमेंटप्रोसेस और सिस्टम में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए इस स्पेशलाइजेशन को चुनना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।सप्लाई चेन, हॉस्पिटल लॉजिस्टिक्स, वर्कफ्लोऑपरेशन मैनेजर, क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर
एमबीए इन फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंटअगर फार्मा सेक्टर में जाना चाहते हैं, तो आप इस स्पेशलाइजेशन को चुनकर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।दवा मार्केटिंग, ड्रग रेगुलेशन, सप्लाई चेनफार्मा मैनेजर, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव
एमबीए इन हेल्थ इंफॉर्मेटिक्सटेक और हेल्थ में रुचि रखने वालों के लिए इस स्पेशलाइजेशन का चुनाव आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।मेडिकल डेटा, IT सिस्टम, डिजिटल हेल्थहेल्थ डेटा मैनेजर, IT हेल्थ स्पेशलिस्ट
एमबीए इन पब्लिक हेल्थकम्युनिटी हेल्थ और पब्लिक हेल्थ पॉलिसी में रुचि रखने वाले नर्सेज़ के लिए यह एक अत्यंत प्रासंगिक स्पेशलाइजेशन है।पब्लिक हेल्थ पॉलिसी, एपिडेमियोलॉजी, हेल्थ प्रमोशन, कम्युनिटी हेल्थ प्रोग्राम्सपब्लिक हेल्थ मैनेजर, NGO हेल्थ कोऑर्डिनेटर, हेल्थ प्रोग्राम मैनेजर
एमबीए इन हेल्थकेयर फाइनेंसजो नर्सेज़ हेल्थकेयर के फाइनेंसियल साइड को समझना चाहते हैं, उनके लिए यह स्पेशलाइजेशन उपयोगी है।हॉस्पिटल फाइनेंस, हेल्थ इंश्योरेंस फाइनेंस, मेडिकल बिलिंग, बजट मैनेजमेंटहॉस्पिटल फाइनेंस मैनेजर, हेल्थकेयर फाइनेंशियल एनालिस्ट, इंश्योरेंस क्लेम मैनेजर
एग्जीक्यूटिव एमबीए (हेल्थकेयर)काम कर रहे नर्सेज़ या अनुभवी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के लिए यह विकल्प उपयुक्त है, जो जॉब छोड़े बिना मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहते हैं।लीडरशिप, स्ट्रैटेजी, हेल्थकेयर ऑपरेशन्स, चेंज मैनेजमेंटसीनियर हेल्थकेयर एग्जीक्यूटिव, हॉस्पिटल डायरेक्टर, हेल्थकेयर कंसल्टेंट

बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए करने से करियर में क्या बदलाव आता है?

बीएससी नर्सिंग में आप क्लिनिकल नॉलेज जैसे पेशेंट केयर का ज्ञान प्राप्त करते हैं, वहीं बीएससी नर्सिंग के बाद MBA करने से आपका करियर पूरी तरह से अपग्रेड हो सकता है। इस कॉम्बिनेशन के साथ आप हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, हेल्थकेयर मैनेजर, हॉस्पिटल ऑपरेशन्स हेड, हेल्थकेयर कंसल्टेंट और फार्मा या मेडिकल कंपनी में मैनेजमेंट लेवल के रोल्स पर काम करने का अवसर पा सकते हैं।

बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए करने पर नौकरी के अवसर

बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए करने पर आप क्लिनिकल वर्क (मरीजों की देखभाल) से निकलकर मैनेजमेंट और लीडरशिप जैसे रोल्स में विभिन्न जॉब प्रोफाइल्स पर काम कर सकते हैं। नीचे कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल और उनकी अनुमानित सैलरी दी गई है –

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेटर3.7 लाख – 4.1 लाख
हॉस्पिटल ऑपरेशन्स मैनेजर3.8 लाख – 4.2 लाख
मेडिकल सेल्स रिप्रेज़ेंटेटिव3.5 लाख – 3.9 लाख
हेल्थ इंश्योरेंस मैनेजर4 लाख – 4.4 लाख

नोट – यहाँ अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com के डेटा के आधार पर दी गई है। यह कंपनी, शहर, अनुभव और स्किल्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

FAQs

क्या बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए करना संभव है?

हाँ, बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए करना संभव है। एमबीए एक मैनेजमेंट कोर्स है, जिसमें किसी भी स्ट्रीम के ग्रेजुएट स्टूडेंट्स प्रवेश ले सकते हैं।

बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए करने में कितने साल लगते हैं?

बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए करने की अवधि आपके चुने गए प्रोग्राम के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। रेगुलर MBA सामान्यतः 2 साल का होता है, जिसे 4 सेमेस्टर में पूरा किया जाता है। वहीं, वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए पार्ट-टाइम MBA (3 साल) और एग्जीक्यूटिव MBA (1–2 साल) जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप जॉब के साथ-साथ पूरा कर सकते हैं। यदि आप एक वर्किंग नर्स हैं, तो एग्जीक्यूटिव MBA आपके लिए एक प्रैक्टिकल विकल्प हो सकता है।

बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए करने के बाद जॉब के अवसर क्या हैं?

बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए करने के बाद आप हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, हेल्थकेयर मैनेजर, हेल्थकेयर ऑपरेशन्स मैनेजर और क्लिनिकल मैनेजर के पद पर काम कर सकते हैं।

नर्सिंग में बीएससी करने के बाद क्या मैं फाइनेंस में एमबीए कर सकता हूं?

हाँ, नर्सिंग में बीएससी करने के बाद आप फाइनेंस में एमबीए कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

क्या नर्सिंग बैकग्राउंड फाइनेंस में कोई फायदा देता है?

हाँ, नर्सिंग बैकग्राउंड आपको हेल्थकेयर इंडस्ट्री के फाइनेंस रोल्स (जैसे हॉस्पिटल फाइनेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, मेडिकल बिलिंग) में एक विशेष लाभ देता है। हालांकि, जनरल फाइनेंस रोल्स (जैसे बैंकिंग, कॉरपोरेट फाइनेंस) में नर्सिंग बैकग्राउंड का सीधा लाभ कम होता है।

संबंधित आर्टिकल्स

MBA कोर्स क्या है?इवेंट मैनेजमेंट क्या होता है?
बी.एससी नर्सिंग कोर्सBSc MLT कोर्स डिटेल्स

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको बीएससी नर्सिंग के बाद एमबीए कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*