BPSC Pre Syllabus: जानिए बीपीएससी प्री एग्जाम 2024 का सम्पूर्ण सिलेबस

1 minute read
BPSC Pre Syllabus in Hindi

सरकारी नौकरी पाने का सपना आज के बहुत से युवा देखते हैं, ऐसे में उन्हे जरूरत होती है एक सही मौके की। अगर आप BPSC प्री एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो इस ब्लॉग में इस परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां मिलेंगी जैसे- एग्जाम सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, एग्जाम के लिए बेस्ट बुक्स और साथ ही आपको इस परीक्षा में चयन प्रक्रिया किस तरह होती है, उसके विषय में भी सभी जानकारी मिलेगी। आइए इस ब्लॉग में BPSC Pre Syllabus in Hindi के बारे में विस्तार से जानते हैं।   

संस्थान का नामबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
भर्ती परीक्षा का नामबीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
श्रेणीसिलेबस 
आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bih.nic.in

BPSC क्या है?

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) बिहार में होने वाली एक अधिकारिक प्रतियोगी की संस्था है, जो UPSC की तरह ही काम करती है। यानी, BPSC विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए हर वर्ष एग्जाम आयोजित करवाती है। आपको बता दें की, BPSC आयोग का गठन भारत सरकार अधिनियम के 1965 के सेक्शन 261, सब सेक्शन 1 के अनुसार 1 अप्रैल 1949 को विशेष मतों के अनुसार किया गया था।  बिहार लोग सेवा आयोग नियम 1960 द्वारा नियंत्रित एवं संचालित किया जाता है.

BPSC Pre एग्जाम पैटर्न क्या है?

BPSC Pre एग्जाम परीक्षा पैटर्न बीपीएससी तीन चरणों में संयुक्त प्रतिस्पर्धी बीपीएससी परीक्षा आयोजित करता है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों से नीचे दिए गए परीक्षा पैटर्न को देख सकते हैं।

  • प्रारंभिक परीक्षा में 150 अंकों का वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर होता है।
  • परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम में होती है
  • मुख्य: चार पेपर होते हैं 
  • साक्षात्कार: 120 अंक का होता है 
BPSC परीक्षापरीक्षा का प्रकारमोड अंक समय 
प्रारंभिक परीक्षा (समान अध्यन) अब्जेक्टिवऑफलाइन 1502 घंटे

प्रीलिम्स एग्जाम सिर्फ जाँच की तरह होती है, जिसके आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। लेकिन आपको बता दें की इस परीक्षा के अंकों को मुख्य परीक्षा में नहीं जोड़ा जाता है। अंतिम मेरिट सूची के लिए प्रारंभिक परीक्षा के अंकों पर विचार नहीं किया जाएगा।

बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पैटन 
परीक्षा का नामसंयुक्त प्रतियोगी परीक्षा
परीक्षा करने वाली संस्था बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
पेपर संख्या सामान्य अध्ययन (150 अंक)
समय /अवधि 2 घंटे
बीपीएससी एग्जाम पैटर्न-सामान्य विज्ञान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की घटनाएँ
-बिहार का इतिहास और भारतीय इतिहास
भूगोल (मुख्यतः बिहार का भूगोल)
भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था
-आज़ादी के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था में बदलाव
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और बिहार की भूमिका
-सामान्य मानसिक योग्यता

BPSC प्री एग्जाम सम्पूर्ण सिलेबस क्या है?

बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए सिलेबस पिछली परीक्षाओं के समान ही है। इसमें सामान्य विज्ञान, राजनीति, अर्थव्यवस्था, इतिहास और राष्ट्रीय आंदोलन के विषयों को शामिल किया गया है। उम्मीदवारों को सिलेबस का अध्ययन जरूर करना चाहिए, क्योंकि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इसको समझना बहुत जरुरी है। यहां आपको BPSC प्रारंभिक परीक्षा का विस्तृत सिलेबस दिया गया है।

  • सामान्य विज्ञान (विज्ञान की सामान्य समझ, जिसमें रोजमर्रा के अवलोकन और अनुभव के मामले भी शामिल हैं) विज्ञान और तकनीकी के प्रश्न ऐसे होंगे जिनके लिए विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं होगी।
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय महत्व के करेंट अफेयर्स
  • भारत और बिहार का इतिहास (बिहार के इतिहास के व्यापक पहलुओं के साथ विषय की सामान्य समझ)
  • भारत और बिहार का भूगोल (प्रश्न भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधनों की मुख्य विशेषताओं सहित देश के भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल से संबंधित होंगे)
  • बिहार और इसकी प्रमुख नदी प्रणालियों का सामान्य भूगोल और भौगोलिक विभाजन
  • भारतीय राजनीति (प्रश्न देश की राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, भारत और बिहार में सामुदायिक विकास और योजना पर ज्ञान का परीक्षण करेंगे)
  • स्वतंत्रता के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था और बिहार की अर्थव्यवस्था
  • भारतीय आंदोलन और उसमें बिहार का योगदान (प्रश्न 19वीं सदी के पुनरुत्थान की प्रकृति और चरित्र, राष्ट्रवाद के विकास और बिहार के विशेष संदर्भ में स्वतंत्रता प्राप्ति से संबंधित होगा)

भारतीय अर्थव्यवस्था और राजनीति के अंतर्गत, प्रश्न निम्नलिखित विषयों को लिए गए है:

  1. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था
  2. पंचायती राज
  3. सामुदायिक विकास
  4. भारत और बिहार में योजना

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के तहत, उम्मीदवारों को 19वीं शताब्दी में पुनरुत्थान, भारत में राष्ट्रवाद की प्रकृति और विकास और भारत की स्वतंत्रता पर ध्यान केंद्रित करना होता है। साथ ही, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में बिहार की भूमिका बीपीएससी परीक्षा के नजरिए से महत्वपूर्ण है।

BPSC प्री की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स 

बुक का नामयहां से खरीदें
Bihar Lok Seva Ayog BPSC Pre Exam Samany Adhyan Solved Papers in Hindi With Yojana Vikas Special Book Free यहां से खरीदें
Arihant BPSC 69th Combined Competitive Pre. Exam Solved Papers 1992-2023यहां से खरीदें
Arihant BPSC 69th Combined Competitive Pre. Exam Solved Papers 1992-2023 Hindi यहां से खरीदें
BPSC 65TH PRE EXAM JANUARY 2018-AUGUST 2019 SAMAYIKI ( HINDI )यहां से खरीदें

BPSC प्री 2024 के लिए योग्यता क्या है?

अगर आप भी BPSC PRE एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और सोच रहे है इस परीक्षा के लिए आवेदन तो उसे लिए आपका 12वीं पास होना जरुरी है उसी के साथ और आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय स्नातक होना चाहिए। 

BPSC प्री 2024 लिए आयु सीमा क्या है?

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु सामान्य वर्ग पुरुष के लिए 37 वर्ष और सामान्य वर्ग महिला के लिए 40 वर्ष निर्धारित आयोग द्वारा की जाती है। आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं।

BPSC प्री 2024 के लिए चयन प्रक्रिया?

BPSC Pre Syllabus in Hindi जानने के बाद इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रकार से होता है-

  • प्रारंभिक परीक्षा 
  • मुख्य परीक्षा 
  • साक्षात्कार  

FAQs

बीपीएससी में इंग्लिश जरूरी है क्या?

नहीं, BPSC परीक्षा में अंग्रेजी जरूरी नहीं है। 

बीपीएससी प्रीलिम्स में कितने प्रश्न होते हैं?

BPSC प्रारंभिक परीक्षा एक पेपर है जिसमें कुल 150 अंकों के 150 प्रश्न होते हैं। 

बीपीएससी में कितने प्रयास दिए जाते हैं?

BPSC एग्जाम में प्रयास (attempts) की कोई निश्चित सीमा नहीं होती है। 

बीपीएससी प्रीलिम्स की तैयारी कैसे करें?

बीपीएससी की तैयारी के लिए सबसे पहले उसके सिलेबस को अच्छे से समझे। इसके बाद सिलेबस के अनुसार टाइमटेबल बना कर इसकी तैयारी करें।

क्या बीपीएससी प्रीलिम्स में नेगेटिव मार्किंग है?

प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे

BPSC के लिए आयु सीमा क्या है?

सामान्य वर्ग पुरुष के लिए 37 वर्ष और सामान्य वर्ग महिला के लिए 40 वर्ष निर्धारित 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको BPSC Pre Syllabus in Hindi बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इंडियन एग्जाम्स से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*