UP Board’s 2024-25 Academic Calendar : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने जारी किया नए सत्र के लिए एकेडमिक कैलेंडर

1 minute read
UP Board’s 2024-25 Academic Calendar

UP Board’s 2024-25 Academic Calendar : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 2024-25 स्कूल वर्ष के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया हैं। नए कैलेंडर के मुताबिक, यूपीएमएसपी द्वारा आयोजित क्लास 10वीं और 12वीं के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 21 जनवरी से 5 फरवरी, 2025 तक होने वाली हैं। UP Board Exam फरवरी या मार्च में आयोजित होने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार, 27,000 से ज्यादा यूपी बोर्ड स्कूलों को 2024-25 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर प्राप्त हो गया है। जहां राज्यभर के सभी विद्यालयों में यह नियम लागू होंगे। आपको बता दें की यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला द्वारा जारी किए गए 2024-25 सत्र के शैक्षणिक कैलेंडर में सभी प्रकार की डेट के अतिरिक्त को-सुर्रिकुलर संबंधी एक्टिविटीज और करियर कॉउंसलिंग के लिए भी जगह दी गई है। इसके अनुसार अब हर महीने के दूसरे एवं चौथे शनिवार को लंच के बाद करियर कॉउंसलिंग के लिए क्लासेज भी ली जाएंगी। 

स्टूडेंट्स 2024-25 के लिए विस्तृत UP Board Academic Calendar को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या नीचे दिए गए लिंक से भी देख सकते हैं। UP Board Academic Calendar 2024-2025 के लिए स्टूडेंट्स दी गई टेबल को देख सकते हैं-

UP Board Academic Calendar 2024-2025

नया सत्र प्रारंभ होने की तिथि1 अप्रैल 2024
मासिक टेस्टमई 2024 के तृतीय सप्ताह
अर्द्धवार्षिक परीक्षाएंअक्टूबर 2024 के द्वितीय एवं तृतीय अंतिम सप्ताह
मासिक टेस्ट (बहुविकल्पीय एवं वर्णात्मक)नवंबर/ दिसंबर 2024
पाठ्यक्रम पूर्ण करने की तिथिजनवरी 2025 के प्रथम सप्ताह
कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजनजनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह
प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन21 जनवरी से 5 फरवरी 2025
बोर्ड परीक्षाओं का आयोजनफरवरी 2025

55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार UP Board 10th, 12th Result 25 अप्रैल तक जारी होने की संभावना है। स्टूडेंट्स UP Board Result 2024 को इन वेबसाइट से भी कर सकेंगे चेक upmsp.edu.in/ upresults.nic.in/ results.upmsp.edu.in और इसके साथ ही आप Leverage Edu Live Update से भी अपने रिजल्ट को सबसे पहले पा सकते हैं।

उम्मीद है आप सभी को UP Board’s 2024-25 Academic Calendar से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*