JKBose Date Sheet : जल्द जारी हो सकती है जम्मू-कश्मीर बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट, यहां लें अपडेट

1 minute read
JKBose Date Sheet

JKBose Date Sheet : जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) द्वारा JKBOSE 10th 12th Date Sheet 2024 जनवरी माह में जारी होने की संभावना है। जिन उम्मीदवारों ने JKBOSE 10th 12th Exam के लिए पंजीकरण किया है, वे कैंडिडेट्स अपनी परीक्षा की तिथियों को बोर्ड की आधिकारिक jkbose.nic.in पर जारी होने के बाद देख सकेंगे। उम्मीद है कि जेकेबीओएसई बोर्ड की 10वीं 12वीं परीक्षाएं 2024 फरवरी-मार्च में आयोजित की जा सकती हैं। 

बता दें कि पिछले वर्ष, जेकेबीओएसई द्वारा 12वीं हार्ड जोन की परीक्षा 11 अप्रैल से 15 मई के बीच और सॉफ्ट जोन के लिए 8 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। जेके बोर्ड ने 9 जून को जेकेबीओएसई 12वीं परिणाम 2023 जारी किया गया था। 

वहीं 2023 में जेकेबीओएसई द्वारा 10वीं हार्ड जोन के लिए जेकेबीओएसई क्लास 10वीं परीक्षा 8 अप्रैल से 9 मई के बीच आयोजित की गई थी। बोर्ड ने सॉफ्ट जोन के लिए 9 मार्च और 5 अप्रैल, 2023 के बीच परीक्षा का आयोजन किया था। जेके बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 19 जून को जेकेबीओएसई 10वीं परिणाम 2023 जारी किया था। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स JKBose Date Sheet को जारी होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे। 

JKBose Date Sheet 2024 का टाइम टेबल कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • स्टेप 1. सबसे पहले स्टूडेंट्स JKBose की ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं। 
  • स्टेप 2. होमपेज पर दिए जम्मू और कश्मीर बोर्ड एग्जाम शेड्यूल 2024 के लिंक को क्लिक करें। 
  • स्टेप 3. अब JKBose के 10वीं या 12वीं के टाइम टेबल को चेक करें। 
  • स्टेप 4. उसके बाद होम पेज पर एक PDF खुलेगा, उसे डाउनलोड करें।
  • स्टेप 5. PDF का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।  

2023 में कितना था स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत?

पिछले वर्ष, बोर्ड ने 10वीं क्लास 2023 जेकेबीओएसई के परिणाम 19 जून, 2023 को जारी किया था। जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.89 प्रतिशत दर्ज किया गया था। लड़कियों ने 81.68 प्रतिशत उत्तीर्ण के साथ सफलता दर्ज कराई थी। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.23 रहा था।

वहीं 12वीं क्लास में कुल 12,763,6 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 82,441 करीब कैंडिडेट्स उत्तीर्ण हुए थे। जिसमें से लड़कों का पास प्रतिशत कुल 61% और 68 प्रतिशत लड़कियों का रहा था।

उम्मीद है आप सभी को JKBose Date Sheet से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*