Bihar BEd CET 2024 Answer Key : जारी हुई बिहार बीएड सेट की प्रोविजनल आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड  

1 minute read
Bihar BEd CET 2024 Answer Key

Bihar BEd CET 2024 Answer Key : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने 27 जून 2024 को बिहार बैचलर ऑफ एजुकेशन कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (BEd CET) 2024 के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- biharcetbed.Inmu.in के माध्यम से Bihar BEd CET 2024 आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि Bihar BEd CET 2024 की परीक्षा 25 जून को आयोजित की गई थी। जो छात्र अपने आंसर को क्रॉस-चेक करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। उम्मीदवार Bihar BEd CET 2024 आंसर-की और रिस्पांस शीट का उपयोग करके अपने एक्सपेक्टेड स्कोर को कैलकुलेट भी कर सकते हैं। बिहार BEd CET परीक्षा में 120 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन थे और हर क्वेश्चन एक अंक का था।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 27 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

Bihar BEd CET 2024 Answer Key : आंसर-की के खिलाफ ऐसे उठा सकतें है आपत्ति

जो उम्मीदवार Bihar BEd CET 2024 Answer Key पर आपत्ति करना चाहते हैं, वे इन स्टेप्स का पालन करके ऐसा कर सकते हैं : 

  1. सबसे पहले Bihar BEd CET की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed.Inmu.in पर जाएं।
  2. फिर होमपेज पर Bihar BEd CET 2024 आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक डिटेल्स दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. फिर Bihar BEd CET 2024 आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई जाएगी।
  5. अंत में आंसर-की आपत्ति लिंक पर क्लिक कर के सबमिट करें।

जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे ऑनलाइन मोड में 29 जून, 2024 तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकतें हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की पर कोई आपत्ति है, तो उन्हें इसे प्रामाणिक प्रमाण के साथ ईमेल आईडी – [email protected] पर 29 जून 2024 तक भेजना होगा हैं।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (28 June) : स्कूल असेंबली के लिए 28 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

Bihar BEd CET 2024 Answer Key : ऐसे क्करें अपनी आंसर-की डाउनलोड 

बिहार बीएड सेट की प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स : 

  • सबसे पहले ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Bihar BEd CET 2024 Answer Key’ लिंक पर जाएं।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें Bihar BEd CET 2024 पीडीएफ लिंक होगा।
  • पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें और भविष्य के लिए संभाल कर रख लें।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*