बीएचएम कोर्स: योग्यता और एडमिशन प्रक्रिया, प्रमुख विषय, करियर स्कोप

1 minute read
बीएचएम कोर्स

‘बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट’ (BHM) एक ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है जो छात्रों को होटल इंडस्ट्री से जुड़ी संपूर्ण जानकारी और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रदान करता है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं और 12वीं के बाद प्रोफेशनल कोर्स की तलाश में हैं। यदि आप भी होटल इंडस्ट्री में रूचि रखते हैं तो आपके लिए बीएचएम कोर्स को चुनना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस लेख में आपके लिए बीएचएम कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी दी गई है।

BHM कोर्स का ओवरव्यू

कोर्सबैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (BHM)
कोर्स लेवलग्रेजुएशन 
कोर्स ड्यूरेशन3 वर्ष
योग्यता12वीं पास (किसी भी स्ट्रीम से) न्यूनतम 50% अंकों के साथ
प्रवेश प्रक्रियाआमतौर पर मेरिट बेस्ड या एंट्रेंस एग्जाम (जैसे – AIHMCT WAT, AIMA UGAT, CUET, GNIHM JET, UPSEE और NCHMCT JEE)
मूल्यांकन विधिथ्योरी + प्रैक्टिकल ट्रेनिंग + इंटर्नशिप
प्रमुख कॉलेजIIHM, BCIHMCT, IHMCT&AN
जॉब प्रोफाइलहोटल मैनेजर, कॉर्पोरेट हाउस हॉस्पिटैलिटी मैनेजर, बैंक्वेट मैनेजरकैटरिंग मैनेजर, फ्रंट ऑफिस मैनेजर
इंडस्ट्री होटल्स, हॉस्पिटल हॉस्पिटैलिटी, रिसॉर्ट्स, एयरलाइंस, क्रूज़, फूड चैन 

बीएचएम कोर्स क्यों चुनें?

होटल इंडस्ट्री एक तेजी से बढ़ता क्षेत्र है, जहां देश-विदेश में रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस कोर्स के बाद छात्र फ्रंट ऑफिस मैनेजर, फूड एंड बेवरेज मैनेजर, ऑपरेशनल हेड आदि पदों पर कार्य कर सकते हैं और हाई सैलरी प्राप्त कर सकते हैं। BHM कोर्स करने के बाद आपको होटल, रिसॉर्ट्स, क्रूज शिप, एयरलाइंस और इवेंट मैनेजमेंट जैसी जगहों पर काम करने का मौका मिलता है। BHM की डिग्री के साथ, आपके पास दुनिया के किसी भी हिस्से में काम करने का अवसर होता है।

बीएचएम कोर्स की अवधि

BHM एक ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है जिसकी अवधि 3 वर्ष होती है और यह सेमेस्टर प्रणाली के तहत पढ़ाया जाता है। इस कोर्स में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और सॉफ्ट स्किल्स पर भी फोकस किया जाता है। इसमें होटल मैनेजमेंट, हाउसकीपिंग, खानपान सेवा, मार्केटिंग, फ्रंट ऑफिस और ग्राहक सेवा जैसे सभी पहलुओं पर फोकस किया जाता है। छात्र 12वीं के बाद इसमें एडमिशन ले सकते हैं। यह कोर्स भारत और विदेश दोनों जगह उपलब्ध है। इच्छुक छात्र डिप्लोमा या पोस्ट ग्रेजुएशन जैसे विकल्प चुनकर भी होटल इंडस्ट्री में करियर बना सकते हैं।

बीएचएम कोर्स का फीस स्ट्रक्चर

यहां सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों में बीएचएम कोर्स का फीस स्ट्रक्चर दिया गया है। इसमें दी गई फीस अनुमानित है, जो संस्थान के आधार पर भिन्न हो सकती है। इसलिए आप चयनित संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट से फीस स्ट्रक्चर की जानकारी जरूर प्राप्त करें:

रैंक/प्रकारकॉलेज का नामस्थानअनुमानित फीस (INR)
सरकारीइंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) पूसानई दिल्लीINR 3.5 लाख – INR 4.5 लाख
सरकारीइंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) मुंबईमुंबई, महाराष्ट्रINR 3.5 लाख – INR 4.5 लाख
सरकारीइंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) बैंगलोरबैंगलोर, कर्नाटकINR 3.5 लाख – INR 4.5 लाख
सरकारीइंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) कोलकाताकोलकाता, पश्चिम बंगालINR 3.5 लाख – INR 4.5 लाख
गैर-सरकारीक्राइस्ट (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी)बैंगलोर, कर्नाटकINR 6 लाख – INR 7 लाख
गैर-सरकारीसिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (SIU)पुणे, महाराष्ट्रINR 10 लाख – INR 12 लाख
गैर-सरकारीवेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (WeSchool)मुंबई, महाराष्ट्रINR 3 लाख – INR 4 लाख
गैर-सरकारीआर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (AIHMCT)बैंगलोर, कर्नाटकINR 6 लाख – INR 7 लाख
गैर-सरकारीएमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University)नोएडा, उत्तर प्रदेशINR 5 लाख – INR 9 लाख

बीएचएम कोर्स का सिलेबस 

भारत के अलग-अलग विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में BHM का सिलेबस कुछ हद तक भिन्न हो सकता है, क्योंकि प्रत्येक संस्थान अपना करिकुलम और पेपर स्ट्रक्चर स्वयं निर्धारित करता है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिशन से पहले संबंधित कॉलेज/विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सिलेबस अवश्य जांच लें।

नीचे दिया गया सिलेबस जामिया मिलिया इस्लामिया की आधिकारिक वेबसाइट jmi.ac.in के आधार पर एक सामान्य रेफरेंस के रूप में दिया गया है, ताकि आपको पढ़ाए जाने वाले प्रमुख विषयों का स्पष्ट अंदाजा हो सके:

सेमेस्टर 1 
फूड प्रोडक्शन फाउंडेशन – Iफूड एंड बेवरेज सर्विस फाउंडेशन – I
फ्रंट ऑफिस फाउंडेशन – Iएकॉमोडेशन फाउंडेशन -I
सेमेस्टर 2
फूड प्रोडक्शन फाउंडेशन – IIफूड एंड बेवरेज सर्विस फाउंडेशन – II
एकॉमोडेशन फाउंडेशन – IIफ्रंट ऑफिस फाउंडेशन – II
सेमेस्टर 3 
इंडस्ट्रियल एक्सपोज़र – I
सेमेस्टर 4
रीजनल क्युज़िन्स ऑफ़ इंडियाफूड एंड बेवरेज सर्विस ऑपरेशन
एकॉमोडेशन ऑपरेशनअकाउंटिंग स्किल्स फॉर हॉस्पिटैलिटी
बिजनेस कम्युनिकेशन इन हॉस्पिटैलिटी
सेमेस्टर 5 
कॉन्टिनेंटल क्युज़िनफ्रंट ऑफिस ऑपरेशन
एनवायरनमेंटल साइंसट्रैवल एजेंसी मैनेजमेंट एंड टूर ऑपरेशंस 
फ्रेंच फॉर हॉस्पिटैलिटी – Iहॉस्पिटैलिटी सेल्स एंड मार्केटिंग – I
सेमेस्टर 6
प्रिंसिपल्स ऑफ़ मैनेजमेंटफ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट
हॉस्पिटैलिटी लॉजफ्रेंच फॉर हॉस्पिटैलिटी – II
हॉस्पिटैलिटी सेल्स एंड मार्केटिंग – II
सेमेस्टर 7
इंटरनेशनल क्युज़िन्सएकॉमोडेशन मैनेजमेंट
होटल इंजीनियरिंग एंड ऑपरेशनइवेंट मैनेजमेंट
फूड एंड बेवरेज सर्विस मैनेजमेंटबेकरी मैनेजमेंट
सेमेस्टर 8
इंडस्ट्रियल एक्सपोज़र – II (ऑन द जॉब ट्रेनिंग)

बीएचएम कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

बीएचएम कोर्स के लिए उम्मीदवारों के लिए निम्नलिखित आवश्यक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं:

  • छात्र को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (कक्षा 12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • BHM कोर्स में प्रवेश के लिए आमतौर पर किसी विशिष्ट स्ट्रीम (जैसे केवल विज्ञान) की आवश्यकता नहीं होती है। वाणिज्य या कला स्ट्रीम के छात्र आवेदन करने के पात्र होते हैं।
  • कुछ संस्थानों में अंग्रेजी विषय का होना अनिवार्य होता है। हालांकि आयु सीमा कॉलेजों के अनुसार भिन्न हो सकती है। लेकिन अधिकांश संस्थानों में न्यूनतम आयु 17 वर्ष होती है।
  • अधिकांश कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्रों को 12वीं कक्षा में न्यूनतम 45% से 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। हालाँकि प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों के लिए कट-ऑफ अधिक हो सकती है।
  • कई कॉलेजों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किए जाते हैं, जैसे AIHMCT WAT, AIMA UGAT, CUET, GNIHM JET, UPSEE, NCHMCT JEE, जबकि कुछ संस्थान मेरिट बेसिस के आधार पर भी एडमिशन देते हैं। वहीं कुछ कॉलेज ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से भी चयन करते हैं। बताना चाहेंगे बीएचएम में लेटरल एंट्री की सुविधा भी होती है, जो डिप्लोमा धारकों के लिए होती है।
  • NCHMCT की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आप इस कोर्स के लिए आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षा ‘नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन’ (NCHMCT JEE) के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ये एक प्रमुख परीक्षा है, जो संस्थान की मांग के आधार पर आवश्यक हो सकती है। इसके लिए आप संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

बीएचएम कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया

बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (BHM) कोर्स में प्रवेश के लिए भारत में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया निम्नलिखित बिंदुओं में दी गई है:

  • सबसे पहले उम्मीदवार अपनी पात्रता की जाँच करें। इसके लिए इस कोर्स को उपलब्ध करने वाले संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और इसके द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा करें।
  • इसके बाद कोर्स में आवेदन के लिए आप संस्थानों द्वारा आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करें। बता दें कि भारत के अधिकांश प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा, जैसे NCHMCT JEE, के माध्यम से होता है।
  • इसके बाद आप निर्धारित तिथि पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर प्रवेश परीक्षा में शामिल हों।
  • परीक्षा परिणामों के जारी होने के बाद अपनी रैंक या स्कोर की जाँच करें। कई कॉलेज परीक्षा के बाद अपनी कट-ऑफ सूची जारी करते हैं, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
  • फिर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के हिस्से के रूप में GD और PI राउंड के लिए बुलाया जा सकता है। यदि आपको इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए बुलाया जाए तो समय पर पहुँच कर इसका हिस्सा बनें।
  • काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनने के बाद योग्य उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाती है।
  • अब आप आवंटित कॉलेज में सभी आवश्यक मूल दस्तावेज़ों (जैसे मार्कशीट, पहचान प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र) का सत्यापन करवाएं।
  • अंत में अपने प्रवेश की पुष्टि के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित कोर्स शुल्क का भुगतान करना होता है, कोर्स के शुल्क का भुगतान करने के बाद ही आपकी प्रवेश प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

बीएचएम कोर्स के लिए जरूरी स्किल्स

बीएचएम कोर्स में दाखिला लेने के लिए ये स्किल्स जरूरी हैं:

  • कम्युनिकेशन स्किल्स
  • टाइम मैनेजमेंट
  • कल्चरल अवेयरनेस
  • मल्टीटास्किंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग
  • टीमवर्क और लीडरशिप क्वालिटीज

भारत में बीएचएम कोर्स के लिए प्रमुख सरकारी और प्राइवेट कॉलेज एवं संस्थान

भारत में BHM कोर्स के लिए सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों और कोर्स की अवधि का विवरण निम्नलिखित तालिका में दिया गया है –

रैंक/प्रकारकॉलेज का नामस्थानकोर्स की अवधि (वर्ष)
सरकारीइंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) पूसानई दिल्ली3 वर्ष (B.Sc. HHA)
सरकारीइंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) मुंबईमुंबई, महाराष्ट्र3 वर्ष (B.Sc. HHA)
सरकारीइंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) बैंगलोरबैंगलोर, कर्नाटक3 वर्ष (B.Sc. HHA)
सरकारीइंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) कोलकाताकोलकाता, पश्चिम बंगाल3 वर्ष (B.Sc. HHA)
गैर-सरकारीक्राइस्ट (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी)बैंगलोर, कर्नाटक4 वर्ष (BHM)
गैर-सरकारीसिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (SIU)पुणे, महाराष्ट्र4 वर्ष (BHM)
गैर-सरकारीवेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (WeSchool)मुंबई, महाराष्ट्र3 वर्ष
गैर-सरकारीआर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (AIHMCT)बैंगलोर, कर्नाटक4 वर्ष
गैर-सरकारीएमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University)नोएडा, उत्तर प्रदेश3/4 वर्ष

बीएचएम कोर्स के लिए स्कॉलरशिप

बीएचएम कोर्स की फीस सरकारी संस्थानों में अपेक्षाकृत कम होती है, जबकि प्राइवेट कॉलेजों में यह 2 लाख से 4 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक हो सकती है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाएं चलाती हैं, जैसे- नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP), राज्य छात्रवृत्ति योजनाएं आदि।

कई प्राइवेट कॉलेज भी मेरिट बेस्ड या नीड बेस्ड स्कॉलरशिप प्रदान करते हैं। इसके अलावा, विभिन्न बैंकों से एजुकेशन लोन आसानी से उपलब्ध होता है, जिसमें शुल्क, हॉस्टल और किताबों का खर्च शामिल होता है।

बीएचएम के बाद रोजगार के प्रमुख क्षेत्र

होटल मैनेजमेंट कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों के लिए करियर के अनेक अवसर उपलब्ध होते हैं। नीचे कुछ प्रमुख रोजगार क्षेत्रों की सूची दी गई है, जहां छात्र अपना करियर बना सकते हैं:

  • होटल्स और रेस्टोरेंट्स: बीएचएम कोर्स कंप्लीट करने के बाद छात्र 3 से 5 सितारा होटलों, रिसॉर्ट्स या प्रसिद्ध रेस्टोरेंट्स में ऑपरेशन, फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग या फूड एंड बेवरेज विभाग में काम कर सकते हैं।
  • एयरलाइंस और क्रूज़: हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स एयरलाइंस में केबिन क्रू, ग्राउंड स्टाफ या इन-फ्लाइट सर्विसेज में काम कर सकते हैं। क्रूज़ इंडस्ट्री में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं जहां यात्रा के साथ हाई सैलरी भी मिलती है।
  • हॉस्पिटैलिटी कंसल्टिंग: एक्सपीरियंस प्राप्त करने के बाद छात्र विभिन्न होटल्स और रेस्टोरेंट्स को कस्टमर सर्विस, ब्रांडिंग और ऑपरेशनल इम्प्रूवमेंट पर एडवाइस दे सकते हैं। यह प्रोफेशनल करियर है जिसमें इंडस्ट्री नॉलेज और क्लाइंट हैंडलिंग स्किल्स की जरूरत होती है।
  • इवेंट मैनेजमेंट और कैटरिंग: आप इस फील्ड में इवेंट ऑर्गेनाइजिंग, शादी-समारोह या कॉर्पोरेट मीटिंग्स की योजना और फ़ूड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी निभा सकते हैं।
  • होटल एजुकेशन और रिसर्च: आप बीएचएम के बाद MHM या पीएचडी करके टीचिंग या रिसर्च की फील्ड में जा सकते हैं।
  • स्वरोजगार के अवसर: बीएचएम कोर्स के बाद छात्र स्वयं का रेस्टोरेंट, कैफे, बेकरी या फूड डिलीवरी बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

बीएचएम करने के बाद जॉब प्रोफाइल और सैलरी

बीएचएम कोर्स के बाद सैलरी आपके एक्सपीरियंस, जॉब सेक्टर, कंपनी, होटल और शहर के हिसाब से भिन्न हो सकती है। यहां कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल के साथ सैलरी रेंज AmbitionBox 2025-2026 के अनुसार नीचे दी गई है:

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
फ्रंट ऑफिस मैनेजर6.2 लाख – 6.9 लाख
फूड एंड बेवरेज मैनेजर9.3 लाख – 10.4 लाख
हाउसकीपिंग मैनेजर6.9 लाख – 7.7 लाख
होटल मैनेजर3.3 लाख – 3.8 लाख
बैंक्वेट मैनेजर7.9 लाख – 8.7 लाख
कैटरिंग मैनेजर3.4 लाख – 4.9 लाख
इवेंट मैनेजर4.8 लाख – 5.5 लाख
ट्रैवल एंड टूरिज्म कंसल्टेंट4.1 लाख – 4.5 लाख
फ्रंट ऑफिस मैनेजर6.2 लाख – 6.9 लाख
कस्टमर सर्विस मैनेजर5.3 लाख – 5.9 लाख
स्पा मैनेजर4.2 लाख – 5.4 लाख
मार्केटिंग और सेल्स एक्जीक्यूटिव3.6 लाख – 3.9 लाख

FAQs

BHM कोर्स क्या होता है?

BHM कोर्स होटल और हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम है जो होटल इंडस्ट्री के विभिन्न पहलुओं की शिक्षा देता है।

बीएचएम कोर्स की फीस कितनी है?

बीएचएम कोर्स की फीस सरकारी कॉलेजों में कम और प्राइवेट कॉलेजों में 2 से 4 लाख रुपये प्रति वर्ष तक हो सकती है।

12वीं के बाद होटल प्रबंधन कोर्स की फीस कितनी है?

12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स की फीस सरकारी कॉलेजों में कम और प्राइवेट कॉलेजों में आमतौर पर 1 से 4 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक हो सकती है।

क्या BHM के बाद विदेश में करियर बनाया जा सकता है?

हाँ, हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ी है। अच्छी इंटर्नशिप, इंग्लिश कम्युनिकेशन और अतिरिक्त स्किल सर्टिफिकेट्स (जैसे फूड सेफ्टी, HACCP) होने पर विदेश में जॉब के अवसर बढ़ जाते हैं।

बीएचएम कौन कर सकता है?

बीएचएम कोर्स 10+2 (किसी भी स्ट्रीम) पास किए हुए उम्मीदवार कर सकते हैं, बशर्ते वे न्यूनतम 50% मार्क्स और किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण हों (कुछ संस्थानों में अंग्रेज़ी विषय भी अनिवार्य होता है)।

क्या बीएचएम एक अच्छी डिग्री है?

बीएचएम एक अच्छी डिग्री मानी जाती है क्योंकि यह छात्रों को होटल एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बेहतर करियर अपॉर्चुनिटीज, विविध जॉब ऑप्शंस और प्रैक्टिकल स्किल्स प्रदान करती है।

कोर्स से संबंधित अन्य ब्लॉग

D.El.Ed कोर्स की अवधि, फीस और करियर ऑप्शंसDNYS कोर्स की सिलेबस, कॉलेज और करियर स्कोप
PGDM कोर्स क्या है? जानिए योग्यता, फीस और एडमिशन प्रक्रियाVLDA कोर्स क्या है? जानिए योग्यता, फीस और करियर स्कोप
CMLT कोर्स की पूरी जानकारीबीएलआईएस कोर्स: योग्यता, सिलेबस, फीस, कॉलेज और करियर स्कोप
ITI वेल्डर कोर्स गाइड: योग्यता, एडमिशन, फीस और करियर ऑप्शनITI कोर्सेज की पूरी जानकारी 
CFA कोर्स: आवश्यक योग्यता, सिलेबस, कॉलेज और करियर स्कोपMLT कोर्स क्या है?

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको बीएचएम कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।  

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*