MLT कोर्स: एडमिशन, सिलेबस, फीस, टॉप यूनिवर्सिटीज और करियर स्कोप

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
MLT कोर्स

मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (MLT) हेल्थकेयर सेक्टर का एक पैरामेडिकल कोर्स है, जिसमें लैब टेस्टिंग के माध्यम से रोगों के निदान और विभिन्न सैंपल्स (ब्लड, यूरिन, टिश्यू आदि) की जांच, उपकरण संचालन और रिपोर्टिंग की ट्रेनिंग दी जाती है। MLT कोर्स भारत के मान्यता प्राप्त संस्थानों में UG, PG, PhD और डिप्लोमा लेवल पर उपलब्ध हैं।

इस कोर्स के बाद आप अस्पतालों, डायग्नोस्टिक लैब्स, ब्लड बैंक्स और रिसर्च संस्थानों में काम कर सकते हैं। इन सेक्टर्स में आप R&D लैब टेक्नीशियन, मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट व  टेक्निकल एग्जीक्यूटिव जैसी जॉब प्रोफाइल में करियर बना सकते हैं। यदि आप MLT कोर्स के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो यह लेख पूरा पढ़ें। 

विवरण जानकारी 
MLT कोर्स लेवल UG, PG, PhD और डिप्लोमा 
MLT कोर्स के लिए योग्यता UG: साइंस स्ट्रीम में 12वीं और संबंधित प्रवेश परीक्षा
PG: BSc MLT और संबंधित प्रवेश परीक्षा
डिप्लोमा: 12वीं (PCB)
MLT कोर्स की ड्यूरेशन UG: 3-4 वर्ष 
PG: 2 वर्ष 
डिप्लोमा: 2 वर्ष 
MLT कोर्स का एडमिशन क्राइटेरिया मेरिट बेस्ड व एंट्रेंस बेस्ड 
प्रमुख प्रवेश परीक्षाUG: CUET UG, KCET
PG: CUET PG
प्रमुख जॉब प्रोफाइल लैब टेक्नीशियन, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, पैथोलॉजी टेक्नीशियन, लैब सुपरवाइजर, क्वालिटी कंट्रोल एग्जीक्यूटिव आदि। 
रोजगार के क्षेत्र सरकारी और प्राइवेट अस्पताल, ब्लड बैंक, रिसर्च संस्थान, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी, पब्लिक हेल्थ विभाग व क्लिनिकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (CRO) आदि। 
This Blog Includes:
  1. एमएलटी कोर्स क्यों करें?
  2. MLT कोर्स के प्रकार
    1. डिप्लोमा इन एमएलटी (DMLT)
    2. बीएससी एमएलटी
    3. एमएससी इन एमएलटी
  3. MLT कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता
    1. शैक्षणिक पात्रता
    2. न्यूनतम आयु सीमा
    3. MLT कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा
  4. MLT कोर्स का सिलेबस
    1. यूजी एमएलटी कोर्स सिलेबस
    2. पीजी एमएलटी कोर्स सिलेबस
    3. डिप्लोमा एमएलटी कोर्स सिलेबस
  5. MLT कोर्स की अवधि और औसत फीस
  6. MLT कोर्स के लिए कॉलेज/ यूनिवर्सिटी और उनकी फीस
    1. एमएलटी कोर्स के लिए प्रमुख सरकारी कॉलेज
    2. एमएलटी कोर्स के लिए प्रमुख प्राइवेट कॉलेज
  7. MLT कोर्स करने के बाद रोजगार के क्षेत्र 
  8. MLT कोर्स के बाद जॉब प्रोफाइल और सैलरी
  9. MLT कोर्स करने के बाद क्या करें?
  10. MLT कोर्स के बाद विदेश में करियर कैसे बनाएं?
  11. FAQs

एमएलटी कोर्स क्यों करें?

नीचे दिए गए बिंदुओं में आपको MLT कोर्स करने के प्रमुख कारण बताए गए हैं:

  • अन्य कोर्सेज की तुलना में MLT ग्रेजुएट बहुत जल्दी सरकारी और निजी अस्पतालों, ब्लड बैंकों और रिसर्च लैब्स में नौकरी पाने में सक्षम होते हैं। इस कोर्स को करने के बाद आपके सामने रोजगार के अनेक अवसर खुल जाते हैं।
  • यह कोर्स केवल क्लिनिकल लैब तक सीमित नहीं है, बल्कि इस कोर्स में आप मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, जेनेटिक्स और फार्मास्युटिकल कंपनियों में रिसर्च असिस्टेंट के रूप में भी करियर बना सकते हैं।
  • MLT कोर्स के बाद आप M.Sc. MLT या MBA इन हैल्थकेयर मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में जाकर विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा विदेशों में भी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट की अच्छी मांग है, इसलिए यह कोर्स एक सुरक्षित, स्थिर और विकास देने वाला करियर विकल्प माना जाता है।

MLT कोर्स के प्रकार

भारत में एमएलटी कोर्स तीन अलग-अलग स्तरों पर उपलब्ध हैं, जिन्हें विद्यार्थी अपनी योग्यता और करियर लक्ष्य के अनुसार चुन सकते हैं।

डिप्लोमा इन एमएलटी (DMLT)

  • डिप्लोमा इन MLT (DMLT) एक 1 से 2 साल का बेसिक लेवल का कोर्स है।
  • इसे 12वीं (विज्ञान) पास करने के बाद छात्र आसानी से कर सकते हैं।
  • इसमें लैब के बेसिक कामों जैसे सैंपल कलेक्शन, माइक्रोस्कोपी, ब्लड एवं यूरिन टेस्टिंग और स्लाइड प्रिपरेशन की जानकारी दी जाती है।
  • इसमें विद्यार्थियों को लैब में इस्तेमाल होने वाले बेसिक उपकरणों को चलाने की ट्रेनिंग भी मिलती है।
  • यह कोर्स उन छात्रों के लिए सही है जो कम समय में पढ़ाई पूरी कर जल्दी जॉब शुरू करना चाहते हैं।
  • MLT कोर्स के बाद अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब्स, क्लिनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर्स में लैब टेक्नीशियन की नौकरी मिल जाती है।

बीएससी एमएलटी

  • B.Sc MLT एक 3 से 4 साल का ग्रेजुएशन लेवल का कोर्स है, जिसे इस फील्ड का सबसे लोकप्रिय विकल्प माना जाता है।
  • इसमें छात्रों को लैब की एडवांस तकनीकें जैसे क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, हेमेटोलॉजी और इम्यूनोलॉजी सिखाई जाती हैं।
  • इसमें विद्यार्थियों को अलग-अलग तरह के डायग्नोस्टिक टेस्ट करने की गहराई से ट्रेनिंग दी जाती है।
  • इस कोर्स में थ्योरी के साथ-साथ क्लिनिकल प्रैक्टिस पर भी काफी ध्यान दिया जाता है, जिससे काम का आधार मज़बूत होता है।
  • इसे पूरा करने के बाद अस्पतालों, रिसर्च लैब्स, ब्लड बैंक्स, डायग्नोस्टिक सेंटर्स और फार्मा कंपनियों में काम करने के अच्छे मौके मिलते हैं।

एमएससी इन एमएलटी

  • M.Sc MLT एक 2 साल का पोस्टग्रेजुएट कोर्स है, जो उन छात्रों के लिए है जो लैब फील्ड में स्पेशलाइजेशन करना चाहते हैं।
  • यह कोर्स उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो रिसर्च करने या टीचिंग लाइन में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
  • इसमें आधुनिक लैब मशीनों को चलाने, एडवांस डायग्नोस्टिक तकनीकों, स्पेशल टेस्टिंग और हाई लेवल की क्लिनिकल प्रैक्टिस की ट्रेनिंग दी जाती है।
  • इस कोर्स के दौरान छात्रों को रिसर्च करने के तरीके और लैब को बेहतर ढंग से मैनेज करने की बारीकियां सिखाई जाती हैं।
  • इसे पूरा करने के बाद आप सीनियर लैब टेक्नोलॉजिस्ट, रिसर्च साइंटिस्ट, क्वालिटी मैनेजर, लेक्चरर या लैब डिपार्टमेंट एक्सपर्ट के तौर पर बड़े पदों पर काम कर सकते हैं।

MLT कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

एमएलटी कोर्स में एडमिशन लेने से पहले इसकी शैक्षणिक पात्रता, आयु सीमा और प्रवेश प्रक्रिया जानना आवश्यक है:-

शैक्षणिक पात्रता

इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना आवश्यक है। ज़्यादातर कॉलेज उन छात्रों को प्राथमिकता देते हैं जिन्होंने 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी पढ़ी हो।

न्यूनतम आयु सीमा

बहुत-से संस्थानों में MLT कार्यक्रम के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष रखी जाती है। अधिकतम आयु की सीमा हर कॉलेज अलग-अलग तय कर सकता है, लेकिन सामान्यतः 30 वर्ष तक के विद्यार्थियों को आवेदन की अनुमति होती है।

MLT कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा

MLT कोर्स के लिए कुछ विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करते हैं, जिनके आधार पर मेरिट सूची और काउंसलिंग के माध्यम से अंतिम चयन किया जाता है। इन परीक्षाओं में CUET-UG, AIIMS पैरामेडिकल, JENPAS-UG, BCECE पैरामेडिकल, KCET, CUET-PG और NEET PG जैसी परीक्षाएं शामिल हैं, जो कोर्स के स्तर और संस्थान के आधार पर आयोजित होती हैं। हालांकि, सभी कॉलेज प्रवेश परीक्षा नहीं लेते; कई संस्थान मेरिट के आधार पर भी एडमिशन प्रदान करते हैं। इसलिए अप्लाई करने से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी अवश्य जांच लें।

MLT कोर्स का सिलेबस

भारत के विभिन्न संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में MLT कोर्स के स्तर के अनुसार सिलेबस कुछ हद तक भिन्न हो सकता है। इसलिए आप एडमिशन से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सिलेबस अवश्य चेक कर लें। एमएलटी कोर्स में छात्रों को लैब टेस्ट, डायग्नोस्टिक तकनीक और क्लिनिकल ट्रेनिंग से जुड़ी पढ़ाई कराई जाती है। इसमें थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज पर भी जोर दिया जाता है। नीचे UG, PG और डिप्लोमा MLT कोर्स का सिलेबस दिया गया है:

यूजी एमएलटी कोर्स सिलेबस

सेमेस्टरमहत्वपूर्ण विषय
सेमेस्टर 1मानव शरीर रचना (Anatomy)
मानव मनोविज्ञान (Physiology)
बायोकैमिस्ट्री–I
बेसिक लैब उपकरण व सुरक्षा
सेमेस्टर 2पैथोलॉजी–I
माइक्रोबायोलॉजी–I
बायोकैमिस्ट्री–II
पर्यावरण विज्ञान
सेमेस्टर 3हेमेटोलॉजी (Blood Study)
क्लिनिकल बायोकैमिस्ट्री
माइक्रोबायोलॉजी–II
हिस्टोपैथोलॉजी
सेमेस्टर 4इम्यूनोलॉजी व सीरोलॉजी
पैरासिटोलॉजी
इंस्ट्रूमेंटेशन तकनीकें
क्लिनिकल पैथोलॉजी
सेमेस्टर 5साइटोजेनेटिक्स
ब्लड बैंकिंग व ट्रांसफ्यूजन
डायग्नोस्टिक तकनीकें
क्वालिटी कंट्रोल
सेमेस्टर 6इंटर्नशिप/क्लिनिकल ट्रेनिंग
एडवांस्ड लैब मैनेजमेंट
मेडिकल एथिक्स
केस स्टडी

पीजी एमएलटी कोर्स सिलेबस

सेमेस्टरविषय
सेमेस्टर 1एडवांस्ड क्लिनिकल बायोकैमिस्ट्री
एडवांस्ड हेमेटोलॉजी
मॉलिक्यूलर बायोलॉजी
रिसर्च मेथड्स
सेमेस्टर 2एडवांस्ड माइक्रोबायोलॉजी
इम्यूनोएसेज़
एंजाइमोलॉजी
एडवांस्ड डायग्नोस्टिक तकनीकें
सेमेस्टर 3स्पेशलाइज्ड MLT तकनीकें
मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी
एडवांस्ड पैथोलॉजी
सेमिनार प्रेजेंटेशन
सेमेस्टर 4रिसर्च थीसिस
ट्रेनिंग
एडवांस्ड क्वालिटी एश्योरेंस
वाइवा/ओरल एग्जाम

डिप्लोमा एमएलटी कोर्स सिलेबस

सेमेस्टरविषय
सेमेस्टर 1एनाटॉमी व फिजियोलॉजी
MLT की बेसिक जानकारी
बायोकैमिस्ट्री, लैब सेफ्टी
सेमेस्टर 2क्लिनिकल पैथोलॉजी
हेमेटोलॉजी
बेसिक माइक्रोबायोलॉजी
सैंपल कलेक्शन
सेमेस्टर 3इम्यूनोलॉजी
हिस्टोपैथोलॉजी तकनीकें
ब्लड बैंकिंग की बेसिक जानकारी
डायग्नोस्टिक इंस्ट्रूमेंटेशन
सेमेस्टर 4इंटर्नशिप/प्रैक्टिकल ट्रेनिंग
रिपोर्ट लेखन
लैब एथिक्स
केस स्टडी

MLT कोर्स की अवधि और औसत फीस

MLT कोर्स कितने समय का होगा और इसकी फीस कितनी होगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप डिप्लोमा कर रहे हैं, ग्रेजुएशन (B.Sc MLT) कर रहे हैं या पोस्ट ग्रेजुएशन (M.Sc MLT)। नीचे अनुमानित औसत फीस और कोर्स की अवधि बताई गई है:

कोर्सअवधिऔसत फीस
डिप्लोमा MLT1  से 2 साल₹50,000 – ₹1,50,000
बी.एससी. MLT (UG)3 से 4 साल₹1,00,000 – ₹4,00,000
एम.एससी. MLT (PG)2 साल₹1,50,000 – ₹3,00,000

नोट: यहां दी गई जानकारी अन्य स्रोतों से ली गई है जिसमें बदलाव संभव है।

MLT कोर्स के लिए कॉलेज/ यूनिवर्सिटी और उनकी फीस

भारत में MLT कोर्स के लिए कुछ प्रमुख कॉलेज और उनकी अनुमानित फीस इस प्रकार हैं। नीचे दिए गए आंकड़े विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित हैं, लेकिन एडमिशन के समय हर कॉलेज की फीस में बदलाव हो सकता है, इसलिए आधिकारिक वेबसाइट ज़रूर चेक करें।

एमएलटी कोर्स के लिए प्रमुख सरकारी कॉलेज

यहां एमएलटी कोर्स के लिए सरकारी कॉलेजों की सूची दी गई है, जहां कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है और एडमिशन के लिए CUET, AIIMS, JIPMER जैसी परीक्षाएं अनिवार्य होती हैं। इन संस्थानों की फीस प्राइवेट कॉलेजों की तुलना में काफी कम होती है, जिससे आप कम फीस में MLT कोर्स कर सकते हैं:

संस्थान का नामस्थानवर्ष 2026 में अनुमानित वार्षिक फीस
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)नई दिल्लीINR 1,500 – INR 3,000
जिपमेर (JIPMER)पुडुचेरीINR 5,500 – INR 12,000
पीजीआईएमईआर (PGIMER)चंडीगढ़INR 8,000 – INR 15,000
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU)लखनऊINR 35,000 – INR 55,000
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)वाराणसीINR 12,000 – INR 25,000
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC)नई दिल्लीINR 20,000 – INR 40,000
मद्रास मेडिकल कॉलेज (MMC)चेन्नईINR 15,000 – INR 30,000
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC)औरंगाबाद/मुंबईINR 45,000 – INR 65,000
इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन (IPGMER)कोलकाताINR 10,000 – INR 20,000
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (AMU)अलीगढ़INR 15,000 – INR 35,000

एमएलटी कोर्स के लिए प्रमुख प्राइवेट कॉलेज

प्राइवेट संस्थानों में MLT कोर्स की फीस इस प्रकार है:

संस्थान का नामस्थानवर्ष 2026 में अनुमानित वार्षिक फीस
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC)वेल्लोरINR 60,000 – INR 1,20,000
मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशनमणिपालINR 1,60,000 – INR 2,80,000
जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटीनई दिल्लीINR 1,30,000 – INR 1,75,000
एमिटी यूनिवर्सिटीनोएडा/गुड़गांवINR 1,20,000 – INR 2,10,000
एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजीचेन्नईINR 90,000 – INR 1,60,000
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)फगवाड़ाINR 1,40,000 – INR 2,20,000
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटीमोहालीINR 1,10,000 – INR 1,65,000
सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेजपुणेINR 1,50,000 – INR 2,40,000
डी.वाई. पाटिल विद्यापीठपुणेINR 1,00,000 – INR 1,80,000
निम्स यूनिवर्सिटी (NIMS)जयपुरINR 70,000 – INR 1,30,000

नोट: दी गई जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है, इसलिए इसमें बदलाव संभव है। आपको सलाह दी जाती है कि चयनित संस्थान या कॉलेज में आवेदन करने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से फीस स्ट्रक्चर की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

MLT कोर्स करने के बाद रोजगार के क्षेत्र 

आप संबंधित MLT कोर्स पूरा करने के बाद इन प्रमुख क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं:

  • सरकारी और प्राइवेट अस्पताल
  • डायग्नोस्टिक लैब्स और पैथोलॉजी सेंटर
  • ब्लड बैंक
  • रिसर्च संस्थान
  • मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी
  • फार्मास्यूटिकल कंपनियां
  • पब्लिक हेल्थ विभाग
  • फोरेंसिक लैब्स
  • क्लिनिकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (CRO)

MLT कोर्स के बाद जॉब प्रोफाइल और सैलरी

चयनित MLT कोर्स पूरा करने के बाद सैलरी आपके पद, एक्सपीरियंस, जॉब सेक्टर और शहर के अनुसार भिन्न हो सकती है। यहां कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल के साथ सैलरी रेंज AmbitionBox पर उपलब्ध डेटा के अनुसार नीचे दी गई है:

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
मेडिकल लैब टेक्नीशियनINR 2.6 – INR 2.9
लैब सुपरवाइजरINR 4.6 – INR 5.5
ब्लड बैंक टेक्नीशियनINR 2.9 – INR 3.2
पैथोलॉजिस्ट असिस्टेंटINR 1.1 – INR 1.3
क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट INR 4.3 – INR 4.8

MLT कोर्स करने के बाद क्या करें?

एमएलटी कोर्स पूरा करने के बाद आपके पास आगे पढ़ाई और करियर ग्रोथ के कई अच्छे विकल्प होते हैं। अगर आपने डिप्लोमा MLT (DMLT) किया है, तो आप आगे B.Sc MLT या BMLT कर सकते हैं। वहीं अगर आपने B.Sc MLT किया है, तो आप अपनी स्किल और करियर को और आगे बढ़ाने के लिए नीचे दिए गए कोर्स चुन सकते हैं:

  • एम.एससी MLT (मास्टर ऑफ साइंस इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी)
  • एम.एससी सूक्ष्म जीव विज्ञान (माइक्रोबायोलॉजी)
  • एम.एससी जैव रसायन (बायोकेमिस्ट्री)
  • एम.एससी पैथोलॉजी / क्लिनिकल पैथोलॉजी
  • पीजी डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी
  • एमबीए इन हॉस्पिटल मैनेजमेंट / हेल्थकेयर मैनेजमेंट
  • एमएचए (मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन)
  • सर्टिफिकेट कोर्स – मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स, हिस्टोपैथोलॉजी, ब्लड बैंकिंग, रेडियोलॉजी की बेसिक ट्रेनिंग आदि।

MLT कोर्स के बाद विदेश में करियर कैसे बनाएं?

MLT कोर्स के बाद विदेश में जॉब पाने के लिए आपको सबसे पहले ‘वर्ल्ड एजुकेशन सर्विसेज’ (WES) से अपनी डिग्री का मूल्यांकन कराना आवश्यक होता है। यह विशेष रूप से कनाडा और अमेरिका में अध्ययन, जॉब या स्थायी निवास (PR) के लिए जा रहे लोगों की डिग्री और मार्कशीट को वहां के मानकों के अनुसार वेरिफाई करता है। 

इसके बाद आपको संबंधित देश में जॉब के लिए लाइसेंस या सर्टिफिकेट लेना जरूरी होता है। अमेरिका में ‘अमेरिकन सोसाइटी फॉर क्लिनिकल पैथोलॉजी’ (ASCP) और यूके में ‘हेल्थ एंड केयर प्रोफेशन्स काउंसिल’ (HCPC) में रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। साथ ही IELTS या ‘ऑक्यूपेशनल इंग्लिश टेस्ट’ (OET) जैसी अंग्रेज़ी परीक्षा पास करनी होती है। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद आप अस्पतालों, लैब्स या रिसर्च संस्थानों में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

नोट: प्रत्येक देश में MLT कोर्स के बाद जॉब पाने की प्रक्रिया और अन्य आवश्यक शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए संबंधित देश में जॉब के लिए अप्लाई करने से पहले उस देश की आधिकारिक वेबसाइट से नौकरी की पात्रता से जुड़ी आवश्यक जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

FAQs

MLT कोर्स करने के बाद क्या सरकारी नौकरी मिल सकती है?

MLT कोर्स करने के बाद सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और लैब्स में तकनीशियन या लैब असिस्टेंट के रूप में नौकरी मिल सकती है। हालांकि आपको संबंधित पोस्ट की चयन प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य होगा।

BSc MLT बेहतर है या डिप्लोमा MLT?

दोनों ही बेहतर हैं लेकिन BSc MLT डिग्री डिप्लोमा की तुलना में अधिक करियर ऑप्शन और उच्च पदों के लिए बेहतर विकल्प है।

MLT कोर्स और नर्सिंग कोर्स में क्या फर्क है?

नर्सिंग में मरीजों की देखभाल की ट्रेनिंग दी जाती है, जबकि MLT में बीमारियों की पहचान और टेस्टिंग से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है।

क्या MLT कोर्स में इंटर्नशिप अनिवार्य है?

MLT कोर्स में इंटर्नशिप अनिवार्य है। क्लिनिकल इंटर्नशिप/हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग जरूरी होती है क्योंकि लैब वर्क में प्रैक्टिकल स्किल बहुत महत्वपूर्ण है। बिना इंटर्नशिप कई अस्पताल जॉब नहीं देते।

MLT कोर्स कितने साल का होता है?

MLT कोर्स की अवधि उसके लेवल पर निर्भर करती है। डिप्लोमा कोर्स आमतौर पर 2 वर्ष का होता है, बैचलर डिग्री (BMLT/BSc MLT) 3 से 4 वर्ष की होती है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स 2 वर्ष का होता है।

क्या एमएलटी लड़कियों के लिए अच्छा करियर है?

MLT लड़कियों के लिए एक सुरक्षित और अच्छा करियर माना जाता है, क्योंकि यह हेल्थकेयर सेक्टर का लैब-आधारित प्रोफेशन है। इसमें अस्पतालों, डायग्नोस्टिक लैब्स और रिसर्च संस्थानों में स्थिर रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं।

आशा है कि इस लेख में आपको MLT कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह अन्य कोर्स गाइड्स Leverage Edu पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*