जानिये भारत के राष्ट्रपति की लिस्ट और उनके कार्यकाल के बारे में

1 minute read
भारत के राष्ट्रपति

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। आज हम इस ब्लाॅग में भारत के राष्ट्रपति और उनके कार्यकाल के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

भारत के राष्ट्रपति कौन हैं?

इस समय में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं। उन्होंने 25 जुलाई 2022 में भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इससे पहले वह 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल थीं। द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुना गया है।

यह भी पढ़ें- Bharat Ke Up Rashtrapati : जानिये भारत के उप-राष्ट्रपति की लिस्ट और उनके कार्यकाल के बारे में

भारत के राष्ट्रपति की लिस्ट और उनका कार्यकाल क्या है?

भारत के राष्ट्रपति का पद देश का पहला उच्चतम संवैधानिक पद है। उनका कार्यकाल पांच वर्ष की अवधि का होता है। यहां तालिका में भारत के राष्ट्रपति और उनका कार्यकाल बताया गया हैः

नंबरभारत के उप-राष्ट्रपति की लिस्टकार्यकाल
1डॉ. राजेन्द्र प्रसाद26 जनवरी 1950 – 13 मई 1962
2डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन13 मई 1962 – 13 मई 1967
3डॉ. जाकिर हुसैन13 मई 1967 – 3 मई 1969
वी. वी गिरी3 मई 1969 – 20 जुलाई 1969
मोहम्मद हिदायतुल्लाह 20 जुलाई 1969 – 24 जुलाई 1969
4वी. वी गिरी24 अगस्त 1969 – 24 अगस्त 1974
5फखरुद्दीन अली अहमद24 अगस्त 1974 – 11 अगस्त 1977
बासप्पा दनप्पा जत्ती 11 फरवरी 1977 – 25 जुलाई 1977
6नीलम संजीव रेड्डी25 जुलाई 1977 – 25 जुलाई 1982
7ज्ञानी जैल सिंह25 जुलाई 1982 – 25 जुलाई 1987
8रामास्वामी वेंकटरमण25 जुलाई 1987 – 25 जुलाई 1992
9शंकरदयाल शर्मा25 जुलाई 1992 – 25 जुलाई 1997
10के. आर. नारायणन25 जुलाई 1997 – 25 जुलाई 2002
11APJ अब्दुल कलाम25 जुलाई 2002 – 25 जुलाई 2007
12प्रतिभा पाटिल25 जुलाई 2007 – 25 जुलाई 2012
13प्रणब मुखर्जी25 जुलाई – 25 जुलाई 2017
14राम नाथ कोविंद25 जुलाई 2017- 25 जुलाई 2022
15द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई 2022 से अब तक

भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन हैं?

डाॅ. राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे। वह जनवरी 1950 से 12 वर्षों से अधिक समय तक भारत के राष्ट्रपति रहे। डाॅ. राजेंद्र प्रसाद को पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर खाद एवं कृषि विभाग का कार्य सौंपा गया था और उन्हें भारत के संविधान के लिए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

FAQs

वर्तमान में भारत का राष्ट्रपति कौन है?

द्रौपदी मुर्मू।

भारत में 2 बार राष्ट्रपति कौन बना?

डाॅ. राजेंद्र प्रसाद।

देश की पहली महिला राष्ट्रपति कौन हैं?

देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल हैं।

एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*