BCECE Exam Date 2024: 19 मई तक करें रजिस्ट्रेशन, 13 से 14 जुलाई में होगा एग्जाम

1 minute read
BCECE Exam Date 2024

BCECE Exam Date 2024 जारी कर दी गई हैं। यह एग्जाम 13 से 14 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम का एडमिट कार्ड 28 जून को जारी कर दिया जाएगा। BCECE एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 अप्रैल को शुरू हुई थी जो 19 मई तक चलेगी। रिजल्ट के बारे में अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर उल्लेख नहीं किया गया है। BCECE की फुलफॉर्म बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन होती है। यह एग्जाम बिहार के इंजीनियरिंग, मेडिकल और एग्रीकल्चरल कॉलेज में एडमिशन देने के लिए आयोजित किया जाता है।

BCECE Exam Date 2024

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा जारी कर दिया है, जो इस प्रकार है:

इवेंट्समहत्वपूर्ण डेट्स
BCECE 2024 रजिस्ट्रेशन शुरू19 अप्रैल 2024
BCECE 2024 रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट19 मई 2024
BCECE 2024 एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरने की लास्ट डेट21 मई 2024
BCECE 2024 एप्लिकेशन फॉर्म ऑनलाइन एडिट23 मई से 25 मई 2024
BCECE 2024 एडमिट कार्ड28 जून 2024
BCECE Exam Date 202413 जुलाई से 14 जुलाई 2024
BCECE 2024 रिजल्टजुलाई 2024 के तीसरे सप्ताह तक

यह भी पढ़ें: Today’s Current Affairs in Hindi | 17 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

BCECE एग्जाम 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

BCECE एग्जाम 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in विजिट करें।
  • होमपेज खुलने पर BCECE 2024 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • इसके बाद अपनी निजी और अकादमिक डिटेल्स प्रदान करें।
  • इसके बाद आपको फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  • अब अपने एप्लिकेशन फॉर्म की जांच करें और उसे वेरीफाई करें।
  • अपनी केटेगरी के अनुसार एप्लिकेशन फीस भरें।
  • अब अपने एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।

BCECE एग्जाम के लिए एप्लिकेशन फीस

BCECE एग्जाम के लिए एप्लिकेशन फीस की जानकारी इस प्रकार है:

केटेगरीPCM/ PCBPCMB
जनरल, EWS, BC और EBCINR 1000INR 1100
SC/ST/PwDINR 500INR 550

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (17 May) : स्कूल असेंबली के लिए 17 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

BCECE एग्जाम 2024 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

BCECE एग्जाम 2024 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in विजिट करें।
  • अब आपको BCECE एडमिट कार्ड पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  • इसके बाद अपना ईमेल और पासवर्ड भरें।
  • अब साइन इन बटन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखेगा।
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • काउंसलिंग प्रक्रिया समाप्त होने तक आपको एडमिट कार्ड संभाल कर रखने की आवश्यकता है।

BCECE एग्जाम 2024 का टाइम

BCECE एग्जाम 2024 का टाइम नीचे विस्तार से दिया गया है-

पेपर्सएग्जाम टाइमरिपोर्टिंग टाइम
फिजिक्ससुबह 9 बजे से सुबह 10:30 तक सुबह 8 बजे
केमिस्ट्री सुबह 11 से दोपहर 12:30 तकसुबह 10 से सुबह 10:45 तक 
मैथेमैटिक्सदोपहर 2 बजे से 3:30 तकदोपहर 1 तक
बायोलॉजीशाम 4 बजे से 5:30 तकदोपहर 3 बजे से दोपहर 3:45 तक
एग्रीकल्चरसुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे सुबह 10 बजे

BCECE के लिए एग्जाम पैटर्न

BCECE के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

  • एग्जाम मोड: पेपर ऑफलाइन मोड या पेन और पेपर के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
  • लैंग्वेज मीडियम: यह पेपर हिंदी और इंग्लिश में दिया जाएगा।
  • क्वेश्चन टाइप: इस एग्जाम में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQs) होंगे।
  • ड्यूरेशन: यह एग्जाम डेढ़ घंटे का होगा।
  • टोटल क्वेश्चन: इस एग्जाम में 100 क्वेश्चन होंगे।
  • मार्किंग स्कीम: हर सही उत्तर के लिए 4 मार्क्स होंगे और हर गलत उत्तर के लिए 1 मार्क काटा जाएगा।
सब्जेक्ट्सटोटल क्वेश्चनटोटल मार्क्स
फिजिक्स100400
केमिस्ट्री100400
मैथेमैटिक्स100400
बायोलॉजी100400
एग्रीकल्चर100400

उम्मीद है कि BCECE Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*