BBA LLB कोर्स: योग्यता, सिलेबस और करियर स्कोप

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
bba llb kya hai

BBA LLB एक 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है, जिसमें बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (मैनेजमेंट) और कानून की पढ़ाई को एक साथ व्यवस्थित तरीके से कराया जाता है। यह कोर्स Bar Council of India द्वारा मान्यता प्राप्त होता है, इसलिए इसकी डिग्री भारत में लीगल प्रैक्टिस और कॉर्पोरेट सेक्टर दोनों के लिए मान्य होती है।

आज के समय में बिजनेस और कानून एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। कंपनियों को ऐसे प्रोफेशनल्स की जरूरत होती है, जो न केवल मैनेजमेंट डिसीजन ले सकें बल्कि उनसे जुड़े कानूनी पहलुओं जैसे कॉन्ट्रैक्ट, कंप्लायंस और कॉर्पोरेट गवर्नेंस को भी समझते हों। यही वजह है कि BBA LLB कोर्स की डिमांड खासतौर पर कॉर्पोरेट लॉ, लीगल कंसल्टिंग और बिजनेस एडवाइजरी जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही है।

यदि आप 12वीं के बाद एक ऐसा करियर चुनना चाहते हैं, जिसमें मैनेजमेंट और लॉ दोनों का मजबूत कॉम्बिनेशन हो, तो BBA LLB आपके लिए एक स्मार्ट और फ्यूचर-रेडी विकल्प है। इस लेख में BBA LLB कोर्स से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे पात्रता, एडमिशन प्रोसेस, सिलेबस, फीस और करियर स्कोप दी गई है।

पैरामीटरविवरण
कोर्स का पूरा नामबैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन + बैचलर ऑफ लॉ (BBA LLB)
कोर्स का प्रकार5 वर्षीय इंटीग्रेटेड अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्स
नियामक संस्थाबार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा मान्यता प्राप्त
कोर्स की अवधिकुल 5 वर्ष (10 सेमेस्टर में विभाजित)
मुख्य फोकसबिजनेस और कानून दोनों की पढ़ाई साथ में (कॉर्पोरेट और बिजनेस लॉ)
पात्रताकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास (आमतौर पर 45-50% अंक आवश्यक)
प्रवेश प्रक्रियाराष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं (CLAT, AILET, LSAT, SLAT) या विश्वविद्यालय स्तर की प्रवेश परीक्षा
करियर स्कोपकॉर्पोरेट लॉयर, लीगल एडवाइजर, कंप्लायंस ऑफिसर, कंपनी सेक्रेटरी
उच्च शिक्षा विकल्पLLM, MBA, या न्यायिक सेवाओं की तैयारी

BBA LLB कोर्स क्यों करें?

यहां नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से आप समझ सकते हैं कि BBA LLB कोर्स आज इतना महत्वपूर्ण और लोकप्रिय क्यों होता जा रहा है:

  • BBA LLB कोर्स में आपको मैनेजमेंट और लॉ दोनों विषयों की बारीकियों को सीखने का मौका मिलता है। इस कोर्स में आपको कॉन्ट्रेक्ट, टैक्सेशन और कंपनी लॉ को समझने का भी अवसर मिलता है।
  • यह कोर्स कम्बाइंड कॉर्पोरेट सेक्टर (जैसे – लीगल कम्प्लाइंस और बिज़नेस डिसीजन मेकिंग) के लिए उपयोगी माना जाता है, जिसके कारण इसे करने के बाद आप एक अच्छी ग्रोथ पा सकते हैं।
  • इस कोर्स को करने के बाद आप न केवल वकील बन सकते हैं, बल्कि आपको बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के सिद्धांतों में भी कुशल हो जाते हैं।
  • इस कोर्स की अवधि 5 साल होती है, जिससे आपका समय और धन दोनों बच सकते हैं क्योंकि यदि आप इन दोनों कोर्स को अलग-अलग करेंगे तो इसमें समय और लागत ज्यादा आती है।
  • इस कोर्स को करने के बाद मल्टीनेशनल कंपनियों और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों में लीगल रॉल्स पर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

BBA LLB कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

BBA LLB कोर्स में एडमिशन के लिए सामान्य पात्रता मानदंड इस प्रकार है:

  • इस कोर्स को करने के लिए आपका किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से (CBSE, ICSE या राज्य बोर्ड) से 12वीं पास करना जरुरी होता है।
  • इसके लिए सामान्य ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 12वीं में न्यूनतम 45% से 50% अंक लाने अनिवार्य होते हैं, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) श्रेणी के उम्मीदवारों को इसमें नियमों के आधार पर छूट मिलती है। इसके लिए उन्हें न्यूनतम 40% अंक लाने होते हैं।
  • इस कोर्स को भारत के प्रमुख संस्थानों से करने के लिए आपको CLAT जैसी प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है। इसके अलावा आप LSAT इंडिया, SLAT और CUET जैसे एग्जाम पास करके भी इस कोर्स में प्रवेश पा सकते हैं।
  • बार काउंसिल के नियमों के अनुसार इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम्स के लिए कोई आयुसीमा निर्धारित नहीं होती है। 

BBA LLB कोर्स के लिए प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं

BBA LLB कोर्स में एडमिशन के लिए भारत की कुछ प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की सूची इस प्रकार है:

परीक्षा का नामवर्ष 2026-27 में परीक्षा की तिथि
CLAT6 दिसंबर 2026 
AILET3 मई 2026
SLATदिसंबर 2026
MH CET Law8 मई 2026
AICLET25 अप्रैल 2026

BBA LLB कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया

BBA LLB कोर्स में एडमिशन राष्ट्रीय स्तर पर होता है और इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की प्रक्रिया उपलब्ध है –

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप अपने संबंधित नजदीकी कॉलेज में जाएं, जहाँ से आप इस कोर्स को करना चाहते हैं।
  • BBA LLB कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद आप अपने कोर्स लेवल के आधार पर एडमिशन फॉर्म को प्राप्त करें।
  • एडमिशन फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी को सही तरीके से भरें।
  • अब एडमिशन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी को अटैच करें।
  • इसके बाद आप आवेदन फॉर्म की फीस भरें और अपने फॉर्म को सबमिट करें।
  • यदि आपके कोर्स लेवल के आधार पर आपके द्वारा चुने गए संस्थान में प्रवेश परीक्षा का आयोजन होता है तो परीक्षा में पास होकर कॉउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनें। यदि एडमिशन मेरिट बेस्ड होता है तो मेरिट लिस्ट की प्रतीक्षा करें।
  • अंत में अपना डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन कराएं और सीट अलॉटमेंट होने पर अपनी एडमिशन फीस को भरकर आप अपनी एडमिशन प्रोसेस को पूरा करें।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप CLAT, SLAT और CUET जैसी प्रवेश परीक्षाओं या अपने द्वारा चुने गए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें।
  • वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें, रजिस्ट्रेशन करते समय अपनी डिटेल जैसे – मोबाइल नंबर और ईमेल आदि को ध्यानपूर्वक भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • नेट बैंकिंग या ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म फाइनल सबमिट करें।
  • कोर्स के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा या संस्थान के आधार पर आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा को पास करें और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लें। यदि एडमिशन मेरिट बेस्ड है तो मेरिट लिस्ट जारी होने की प्रतीक्षा करें।
  • अंत में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन कराएं और सीट अलॉटमेंट के बाद एडमिशन फीस जमा करें और अपनी एडमिशन प्रोसेस पूरी करें।

BBA LLB कोर्स में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

यहां उन प्रमुख दस्तावेजों की सूची दी गई है, जो एडमिशन के समय आमतौर पर वेरिफिकेशन के लिए प्रशिक्षण केंद्रों/संस्थानों द्वारा मांगे जाते हैं। BBA LLB कोर्स में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी को आप अपने द्वारा चुने गए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र (10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की मार्कशीट – कोर्स लेवल के अनुसार)
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी/पैन कार्ड/पासपोर्ट (यदि आपके पास आधार कार्ड उपलब्ध न हो)
  • स्थानांतरण प्रमाणपत्र (TC) और माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आप आरक्षित श्रेणी में हैं या यदि संस्थान में लगाना अनिवार्य है।)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

BBA LLB कोर्स के लिए भारत के प्रमुख कॉलेज

यहां भारत के कुछ प्रमुख संस्थानों और विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है, जहां से आप अपनी योग्यता और रुचि अनुसार BBA LLB कोर्स कर सकते हैं:

कॉलेज का नामकॉलेज का प्रकारस्थानअनुमानित कुल फीस (INR)
सिम्बायोसिस लॉ स्कूल (SLS)प्राइवेट (डीम्ड यूनिवर्सिटी)पुणे, महाराष्ट्रINR 20 – INR 23 लाख
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUO)सरकारीकटक, ओडिशाINR 12 – INR 14 लाख
चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU)सरकारीपटना, बिहारINR 5 – INR 6 लाख
महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीसरकारीनागपुर, महाराष्ट्रINR 9 – INR 12 लाख
अलायन्स स्कूल ऑफ लॉप्राइवेटबेंगलुरु, कर्नाटकINR 12 – INR 15 लाख
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटीप्राइवेटजालंधर, पंजाबINR 12 – INR 14 लाख
एमिटी लॉ स्कूलप्राइवेटनोएडा, उत्तर प्रदेशINR 14 – INR 17.75 लाख
सेवेथा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेजप्राइवेट (डीम्ड)चेन्नई, तमिलनाडुINR 13 – INR 14 लाख
MIT स्कूल ऑफ लॉप्राइवेटपुणे, महाराष्ट्रINR 9 – INR 10 लाख

नोट: दी गई जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है, इसलिए इसमें बदलाव संभव है। आपको सलाह दी जाती है कि चयनित संस्थान या कॉलेज में आवेदन करने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से फीस स्ट्रक्चर की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

BBA LLB कोर्स का सिलेबस

भारत के विभिन्न संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में कोर्स के स्तर के अनुसार BBA LLB कोर्स का सिलेबस कुछ हद तक भिन्न हो सकता है। इसलिए आप एडमिशन से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सिलेबस अवश्य चेक कर लें।

यहां ‘BBA LLB कोर्स’ का सिलेबस गुजरात यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट gujaratuniversity.ac.in के आधार पर एक सामान्य रेफरेंस के रूप में दिया गया है, ताकि आपको पढ़ाए जाने वाले प्रमुख विषयों का स्पष्ट अंदाजा हो सके:

सेमेस्टरविषय
सेमेस्टर 1जनरल इंग्लिश एंड कम्युनिकेशन
प्रिंसिपल्स ऑफ मैनेजमेंट-I
फाइनेंसियल एकाउंटिंग
माइक्रो इकोनॉमिक्स
लॉ ऑफ कॉन्ट्रैक्ट
लॉ ऑफ टोर्ट
सेमेस्टर 2इंलिश लिट्रेचर एंड लीगल राइटिंग
प्रिंसिपल्स ऑफ मैनेजमेंट-II
कॉस्ट एकाउंटिंग
मैक्रो इकोनॉमिक्स
स्पेशल कॉन्ट्रेक्ट
लीगल हिस्ट्री
सेमेस्टर 3मार्केटिंग मैनेजमेंट
ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट
बिज़नेस स्टेटिस्टिक्स 
कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ-I
फैमली लॉ-I
सेमेस्टर 4फाइनेंसियल मैनेजमेंट
ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर
कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ-II
फैमिली लॉ-II
एनवायर्नमेंटल लॉ
सेमेस्टर 5कंपनी लॉ
लेबर लॉ-I
एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ
इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ
सेमेस्टर 6लेबर लॉ-II
टैक्सेशन लॉ
क्रिमिनल लॉ-I
बैंकिंग लॉ
सेमेस्टर 7सिविल प्रोसीजर कोड (CPC)
क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (CrPC)
एविडेंस लॉ
ड्राफ्टिंग एंड प्लीडिंग 
सेमेस्टर 8पब्लिक इंटरनेशनल लॉ
अल्टरनेटिव डिस्प्यूट रिजोल्यूशन
प्रोफेशनल एथिक्स
मूट कोर्ट 
सेमेस्टर 9साइबर लॉ
ह्यूमन राइट्स लॉ
इंटर्नशिप  / प्रोजेक्ट
सेमेस्टर 10डिसर्टेशन (शोध प्रबंध)
वाइवा वोक (मौखिक परीक्षा)
प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (व्यावहारिक प्रशिक्षण)

BBA LLB कोर्स करने के बाद करियर स्कोप और सैलरी

BBA LLB कोर्स करने के बाद आप लॉ फर्म्स, मल्टीनेशनल कंपनियों और लीगल स्टार्टअप कंपनियों में विभिन्न जॉब प्रोफाइल्स पर काम कर सकते हैं। नीचे कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल और उनकी अनुमानित सैलरी दी गई है –

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
कॉर्पोरेट वकील9.9 लाख – 11.3 लाख
लीगल एसोसिएट4.8 लाख – 5.3 लाख
कॉर्पोरेट लीगल एसोसिएट5.9 लाख – 6.5 लाख
लीगल कंसल्टेंट7.3 लाख – 8.1 लाख
कंपनी सेक्रेटरी10.7 लाख – 11.8 लाख

नोट – यहाँ अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com के डेटा के आधार पर दी गई है। यह कंपनी, शहर, अनुभव और स्किल्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

FAQs

BBA LLB करने से क्या फायदा है?

BBA LLB एक इंटीग्रेटेड प्रोग्राम है, जिसके मध्यम से आप बिजनेस मैनेजमेंट और लॉ दोनों की पढ़ाई एक साथ कर सकते हैं। इस प्रोग्राम के माध्यम से आपको कॉर्पोरेट सेक्टर की कानूनी जरूरतों की नॉलेज मिलती है। अलग-अलग कोर्स करने से आपका समय और धन ज्यादा लग सकता है, जो इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में कम समय और पैसों में पूरा किया जा सकता है।

BBA LLB कोर्स की अवधि कितनी होती है?

BBA LLB कोर्स की अवधि 5 साल होती है, जिसे 10 सेमेस्टर में पूरा किया जा सकता है। इस कोर्स में आपको बिजनेस मैनेजमेंट और लॉ दोनों की पढ़ाई करने का मौका मिलता है।

BBA LLB और BA LLB में क्या अंतर है?

BBA LLB का मुख्य फोकस बिजनेस और मैनेजमेंट जैसे विषयों पर होता है, जबकि BA LLB में आप आर्ट्स विषय जैसे पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री और सोशियोलॉजी के साथ कानून की पढ़ाई कर पाते हैं। कॉर्पोरेट सेक्टर या बिजनेस लॉ में करियर बनाने के लिए आपको BBA LLB कोर्स का चुनाव करना चाहिए, जबकि न्यायिक सेवा या सिविल सर्विस के लिए आपको BA LLB कोर्स का चुनाव करना चाहिए।

BBA LLB के बाद कौन-कौन से करियर विकल्प हैं?

BBA LLB के बाद आप लॉ फर्म्स और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों में वकील, लीगल एडवाइजर, कॉर्पोरेट लॉयर, जज, कंपनी सेक्रेटरी के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

बीबीए एलएलबी की सैलरी कितनी होती है?

बीबीए एलएलबी करने के बाद मिलने वाली सैलरी आपकी करियर फील्ड और जॉब प्रोफाइल पर निर्भर करती है। हालाँकि अधिकांश प्रोफाइल्स पर शुरुआती सैलरी INR 3 लाख से INR 8 लाख के बीच हो सकती है, जो आपके अनुभव, स्किल्स और कंपनी के आकर पर निर्भर करती है।

संबंधित आर्टिकल्स

भारत में सुप्रीम कोर्ट जज कैसे बनें?कॉर्पोरेट वकील कैसे बनें?
सिविल जज कैसे बनें?एलएलबी कोर्स डिटेल्स इन हिंदी

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको BBA LLB कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*