Badal ka Paryayvachi Shabd: बादल का पर्यायवाची शब्द पयोधर, मेघ, जलधर, बलाहक, अंबुद, वारिद, पयोद, नीरद आदि हैं। बता दें कि बादल प्रकृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जो आकाश में तैरते हुए जलवाष्प से बनता है। बादल का संबंध मौसम के बदलाव, बारिश, और आकाश की सुंदरता से जुड़ा होता है। हिंदी में “बादल” के कई पर्यायवाची शब्द होते हैं, जिनका उपयोग विभिन्न संदर्भों में किया जा सकता है। इस ब्लॉग में आपके लिए बादल का पर्यायवाची शब्द (Badal ka Paryayvachi Shabd) दिया गया है, साथ ही इसका वाक्य में प्रयोग और ब वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द के बारे में विस्तार से जान पाएंगे।
This Blog Includes:
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?
जो शब्द एक ही अर्थ व्यक्त करते हैं, लेकिन उनका रूप अलग-अलग होता है, वे शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। आसान भाषा में समझें तो जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी विशेष वस्तु या गुण का कई नाम हों, तो उन सभी नामों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: नदी के पर्यायवाची शब्द
बादल का पर्यायवाची शब्द – Badal ka Paryayvachi Shabd
बादल का पर्यायवाची शब्द (Badal ka Paryayvachi Shabd) – पयोधर, मेघ, जलधर, बलाहक, अंबुद, वारिद, पयोद, नीरद, घन, जलद, वारिवाह आदि हैं। बादल के अन्य पर्यायवाची शब्द नीचे दिए गए हैं :
- मेघ
- जलद
- पर्जन्य
- जगजीवन
- अंबुद
- अंबुधर
- अब्र
- अभ्र
- घटा
- घनश्याम
- जीमूत
- तोयद
- तोयधर
- पयोधर
- धर
- घन
- वारिद
- नीरद
- धराधर
- वारिवाह
- पयोदि
- सारंग
- धाराधर
- नीरधर
- पयोद
- बलाधर
- बदली
- बलाहक
- वारिधर
- घनमाला
- मेघमाला
- मेघावली
- कादंबिनी
- जलधर
यह भी पढ़ें: हिमालय का पर्यायवाची शब्द
बादल के पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग
बादल के पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग कुछ इस प्रकार है –
- बादल गरज रहें हैं।
- बादल छोटी-छोटी बूंदों से बनता है।
- विकास ने वैष्णवी को बताया कि वायु मेघ आकाश में धीरे-धीरे तैर रहे थे।
- घने घन के कारण रात का आकाश अंधेरा हो गया।
- मेघों ने आकर आकाश को घेर लिया, ऐसा लग रहा था कि जैसे बारिश आने वाली है।
- कुम्हार ने सुबह उठकर देखा कि हर कहीं सुबह-सुबह कुहासा छाया हुआ था।
- वृष्टि मेघ ने पूरी नगर में बारिश ला दी।
- बादल की वजह से सूर्य छिप गया है।
- बादल के फटने से कई लोगों की मौत हो गई।
- आसमान बादलों से घिरा हुआ है।
यह भी पढ़ें: कनक का पर्यायवाची क्या है?
ब से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
ब से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द कुछ इस प्रकार हैं –
- बचपन का पर्यायवाची शब्द – बचपना, बाल्यावस्था, लड़कपन, बालपन, बाल्यकाल, बच्चापन।
- ब्रह्मा का पर्यायवाची शब्द – पितामह, आत्मभू, विधाता, चतुरानन, कमलासन, नाभिजन्म, हिरण्यगर्भ।
- बालिका का पर्यायवाची – शब्द लड़की, युवती, बाला, अंगजा, दुहिता, नवयुवती, बेटी, बच्ची, पुत्री, कन्या।
- बसंत का पर्यायवाची शब्द – माधव, सुरभि, बहार, ऋतुपति, पुष्पसमय, कुसुमाकर, कुसुमकाल, मधुमास, मधु।
- बख़ील का पर्यायवाची शब्द – कंजूस, मक्खीचूस, कृपण, खसीस।
- बाल का पर्यायवाची शब्द – केश, चिकुर, चूल, कच, कुन्तल, चिकुर, अलक, रोम, शिरोरूह।
- बालक का पर्यायवाची शब्द – बच्चा, शिशु, नन्हा, कुमार, बालकिशोर।
- बगीचा का पर्यायवाची शब्द – उद्यान, वाटिका, उपवन, पुष्पोद्यान, गुलशन।
- बंधन का पर्यायवाची शब्द – जंजीर, कारा, कैद, रोक, नियंत्रण।
- बुद्धि का पर्यायवाची शब्द – चतुराई, विवेक, ज्ञान, मति, समझ।
- बल का पर्यायवाची शब्द – ताकत, शक्ति, सामर्थ्य, पराक्रम, जोर।
- बुराई का पर्यायवाची शब्द – दोष, अवगुण, दुष्टता, अपराध, अनाचार।
- बहादुर का पर्यायवाची शब्द – वीर, पराक्रमी, साहसी, शूरवीर, निर्भीक।
- बाजार का पर्यायवाची शब्द – मंडी, हाट, व्यापार केंद्र, चौक, दुकानें।
- भोजन का पर्यायवाची शब्द – आहार, खाना, अन्न, भोज, खुराक।
यह भी पढ़ें: पथ का पर्यायवाची शब्द
संबंधित आर्टिकल
आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको बादल का पर्यायवाची शब्द (Badal ka Paryayvachi Shabd) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य पर्यायावाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।