BA BEd कोर्स विवरण: योग्यता, प्रवेश परीक्षाएं, कॉलेज, करियर स्कोप

1 minute read
ba bed course details in hindi

BA BEd एक चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम है जिसे भारत के नेशनल कॉउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) द्वारा मान्यता दी जाती है। यह कोर्स आर्ट्स सब्जेक्ट्स (BA) और टीचिंग मैथड्स (BEd) को संयुक्त रूप से तैयार करता है, जिससे आप न केवल विषयों का ज्ञान सीखते हैं बल्कि क्लासरूम मैनेजमेंट, लर्निंग-टीचिंग की तकनीक और एजुकेशनल सायकोलोजी के बारे में सीखते हैं। 

भारत में न्यू एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) टीचर ट्रेनिंग को मजबूत करने पर जोर देती है, इसलिए इस इंटीग्रेटेड कोर्स की डिमांड केंद्रीय और राज्य दोनों स्तरों पर बढ़ रही है। यह कोर्स पारंपरिक BEd की तुलना में समय और संसाधन की बचत भी प्रदान करता है। इस लेख में आपके लिए BA BEd कोर्स की योग्यता, सिलेबस, फीस और करियर विकल्प की जानकारी दी गई है।

पैरामीटरविवरण
कोर्स की फुल फॉर्मबैचलर ऑफ आर्ट्स एंड बैचलर ऑफ एजुकेशन
कोर्स लेवलअंडरग्रेजुएट (इंटीग्रेटेड प्रोफेशनल डिग्री)
कोर्स अवधि4 वर्ष (8 सेमेस्टर)
एडमिशन प्रोसेसयूनिवर्सिटी/राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा या मेरिट बेस्ड सेलेक्शन
योग्यताकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, न्यूनतम अंक संस्थान के नियमानुसार निर्धारित होती है।
करिकुलम स्ट्रक्चर(1) विषय अध्ययन: इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल आदि (2) शिक्षण प्रशिक्षण: शिक्षा मनोविज्ञान, शिक्षण विधियाँ, मूल्यांकन (3) अनिवार्य स्कूल इंटर्नशिप (लगभग 16–20 सप्ताह)
प्रमुख कॉलेजदिल्ली यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी और राजस्थान यूनिवर्सिटी (संस्थान का NCTE मान्यता प्राप्त होना आवश्यक है)
प्रमुख जॉब प्रोफाइलप्राथमिक/उच्च प्राथमिक शिक्षक (TET/CTET उत्तीर्ण के बाद), प्राइवेट स्कूल टीचर, एजुकेशन कॉर्डिनेटर
रोजगार के क्षेत्रसरकारी विद्यालय (राज्य चयन प्रक्रिया के माध्यम से), प्राइवेट स्कूल, कोचिंग संस्थान, शिक्षा से जुड़े गैर-सरकारी संगठन

बीए बीएड कोर्स क्यों करें?

नीचे बीए बीएड कोर्स करने के कुछ प्रमुख कारण दिए गए हैं, जो बताते हैं कि यह कोर्स शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के लिए एक अच्छा विकल्प क्यों माना जाता है –

  • बीए बीएड एक चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर ट्रेनिंग कोर्स है, जिसे नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) के नियमों के अनुसार संचालित किया जाता है। इस कोर्स की खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग BA और BEd करने की तुलना में आपका लगभग एक साल का समय बच जाता है।
  • शिक्षा मंत्रालय की नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 (NEP 2020) में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड को भविष्य का स्टैंडर्ड टीचर ट्रेनिंग मॉडल माना गया है। इसलिए अगर आप टीचिंग फील्ड में लॉन्ग-टर्म और स्टेबल करियर बनाना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • इस कोर्स में आर्ट्स विषयों की पढ़ाई के साथ-साथ टीचिंग मेथड्स, एजुकेशन साइकोलॉजी और इवैल्यूएशन टेक्निक्स भी सिखाई जाती हैं। इससे आपको केवल विषय का ज्ञान ही नहीं मिलता, बल्कि आप में बच्चों को प्रभावी तरीके से पढ़ाने की प्रैक्टिकल स्किल भी विकसित होती है।
  • पाठ्यक्रम में स्कूल बेस्ड ट्रेनिंग शामिल होती है, जिससे आपको क्लासरूम मैनेजमेंट और वास्तविक टीचिंग एक्सपीरियंस मिलता है। इससे आप पढ़ाई के दौरान ही स्कूल के माहौल को समझ पाते हैं।
  • यह कोर्स केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जैसी टीचर भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए मजबूत आधार तैयार करता है, जिसका आयोजन सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा किया जाता है।

यह भी पढ़ें – बी.एड कोर्स: आवश्यक योग्यता, सिलेबस, कॉलेज और करियर स्कोप

बीए बीएड कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

BA BEd कोर्स में एडमिशन के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग कॉलेज और यूनिवर्सिटी के अनुसार थोड़ा बदल सकते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले आपको संबंधित संस्थान की आधिकारिक एडमिशन गाइडलाइन्स जरूर देखनी चाहिए। सामान्य रूप से योग्यता इस प्रकार होती है –

  • इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपका किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड (जैसे स्टेट बोर्ड, CBSE या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड) से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के लिए आमतौर पर न्यूनतम 50% अंक मांगे जाते हैं, जबकि आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमों के अनुसार अंकों में छूट मिल सकती है।
  • अगर आपने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास नहीं की है, तो आपको एडमिशन नहीं मिल पाएगा, क्योंकि यूनिवर्सिटीज गैर-मान्यता प्राप्त बोर्ड के सर्टिफिकेट स्वीकार नहीं करती हैं।
  • कुछ यूनिवर्सिटीज एडमिशन के लिए विशेष विषय संयोजन (सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन) की शर्त रख सकती हैं, जैसे आर्ट्स स्ट्रीम के विषय। इसलिए आवेदन करने से पहले आपको यूनिवर्सिटी की एप्लिकेशन नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़नी चाहिए।
  • एडमिशन प्रक्रिया या तो मेरिट बेसिस (12वीं के अंकों) पर होती है या फिर एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से। कई यूनिवर्सिटीज राष्ट्रीय या राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करती हैं, जिन्हें क्वालिफाई करना जरूरी होता है।
  • अधिकांश संस्थानों में एडमिशन के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित होती है। अधिकतम आयु सीमा आमतौर पर तय नहीं होती, लेकिन यह राज्य या यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार अलग हो सकती है।

यह भी पढ़ें : CTET सिलेबस पेपर 1 और 2 का सिलेबस, पैटर्न, अंक योजना, किताबें और PDF

बीए बीएड कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षाएँ

बीए बीएड कोर्स में एडमिशन आमतौर पर मेरिट (12वीं के अंकों) या एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर दिया जाता है। कुछ परीक्षाएँ राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती हैं, जबकि कई यूनिवर्सिटी या राज्य अपने स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं। नीचे बीए बीएड कोर्स से जुड़ी प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी दी गई है –

परीक्षा का नामप्रवेश परीक्षा का प्रकार (केंद्र/राज्य)आधिकारिक/अनुमानित तिथि (2026)
UP B.Ed JEE 2026राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा20–25 अप्रैल 2026
CUET B.Ed 2026राष्ट्रीय स्तर (NTA नियंत्रित)8, 9, 12, 17, 24 मार्च 2026
बिहार B.Ed CET 2026राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षामई 2026
RIE CEE (NCERT)क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (नेशनल)जून 2026
MAH B.A.-B.Ed. CETराज्य स्तर (महाराष्ट्र)मार्च – अप्रैल 2026
Rajasthan PTET (4-Year)राज्य स्तर (राजस्थान)जून 2026

नोट: परीक्षा की तिथियाँ और एडमिशन प्रक्रिया हर वर्ष बदल सकती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले आपको संबंधित परीक्षा या यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट जानकारी जरूर चेक करनी चाहिए।

बीए बीएड कोर्स में एडमिशन कैसे होता है?

बीए बीएड कोर्स में एडमिशन की आवेदन प्रक्रिया कॉलेज या विश्वविद्यालय के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से पूरी की जाती है। दोनों तरीकों की सामान्य प्रक्रिया नीचे आसान भाषा में समझाई गई है –

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी सही तरीके से भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी फॉर्म के साथ जमा करें।
  • इसके बाद मेरिट लिस्ट या प्रवेश परीक्षा के परिणाम का इंतजार करें।
  • चयन होने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाएं और निर्धारित फीस जमा करके एडमिशन कन्फर्म करें।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • जिस कॉलेज या विश्वविद्यालय में आवेदन करना है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • कई केंद्रीय और राज्य आधारित यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं। तो वहीं कुछ संस्थानों की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है। यदि आपके द्वारा चुने गए संस्थान में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है, तो उसमें शामिल हों।
  • मेरिट/रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • अंत में फीस जमा करने के बाद एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

भारत में बीए बीएड कोर्स के लिए प्रमुख संस्थान और अनुमानित फीस

भारत के विभिन्न सरकारी और निजी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में बीए बीएड कोर्स कराया जाता है। इस कोर्स की फीस संस्थान के प्रकार, लोकेशन, सीट कैटेगरी और एडमिशन प्रक्रिया के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। आमतौर पर सरकारी संस्थानों में फीस अपेक्षाकृत कम रहती है, जबकि निजी कॉलेजों में यह अधिक हो सकती है। नीचे दी गई टेबल में कुछ प्रमुख संस्थानों के आधार पर बीए बीएड कोर्स की अनुमानित फीस केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है।

सरकारी संस्थान

संस्थान का नामस्थानअनुमानित कुल फीस (INR)
क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (RIE – NCERT)अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूरINR 1,00,000 – INR 1,30,000
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)वाराणसीINR 30,000 – INR 50,000
जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI)नई दिल्लीINR 40,000 – INR 65,000
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU/CIE)नई दिल्लीINR 60,000 – INR 85,000
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणामहेंद्रगढ़INR 50,000 – INR 75,000

प्राइवेट संस्थान 

संस्थान का नामस्थानअनुमानित कुल फीस (INR)
अमिटी यूनिवर्सिटी (Amity)नोएडा / विभिन्नINR 4,50,000 – INR 6,50,000
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)फगवाड़ा, पंजाबINR 3,80,000 – INR 5,20,000
बनस्थली विद्यापीठ (केवल महिलाओं हेतु)निवाई, राजस्थानINR 3,00,000 – INR 4,50,000
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU)मोहाली, पंजाबINR 3,50,000 – INR 4,80,000
शारदा यूनिवर्सिटीग्रेटर नोएडाINR 4,00,000 – INR 5,50,000

नोट: तालिका में दी गई फीस केवल अनुमानित है और समय-समय पर बदल सकती है। सटीक और नवीनतम फीस की जानकारी के लिए संबंधित कॉलेज/विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें।

BA BEd का सिलेबस

यहाँ BA B.Ed कोर्स का वर्ष-वार सिलेबस दिया गया है, जिससे आपको पूरे सिलेबस की स्पष्ट समझ मिल सके। यह सिलेबस महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी (MDSU), अजमेर के आधिकारिक सिलेबस के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि, अलग-अलग यूनिवर्सिटी के अनुसार विषयों या संरचना में कुछ बदलाव हो सकते हैं, इसलिए आवेदन करने से पहले आपको अपनी चुनी हुई यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर सिलेबस की पुष्टि जरूर कर लेनी चाहिए।

वर्षविषय समूहपेपर / विषय का नाममहत्वपूर्ण टॉपिक्स
प्रथम वर्षअनिवार्य भाषासामान्य हिंदी / सामान्य अंग्रेज़ी / भारतीय सभ्यता का इतिहासव्याकरण, गद्य-पद्य अध्ययन, लेखन कौशल, संप्रेषण क्षमता, भारतीय सांस्कृतिक विरासत की मूल अवधारणाएँ
अनिवार्यअर्ली कंप्यूटर एप्लीकेशंसकंप्यूटर फंडामेंटल्स, हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर का परिचय, वर्ड/स्प्रेडशीट का उपयोग
अनिवार्यपर्यावरण अध्ययनपारितंत्र, जैव विविधता, प्रदूषण के प्रकार, सतत विकास की अवधारणा
इतिहासइतिहास थ्योरी-Iप्राचीन भारत का इतिहास, प्रारंभिक सभ्यताएँ
इतिहासइतिहास थ्योरी-IIमध्यकालीन से आधुनिक भारत
राजनीति विज्ञानथ्योरी-Iराज्य की अवधारणा, राजनीतिक सिद्धांत
राजनीति विज्ञानथ्योरी-IIभारतीय संविधान, शासन व्यवस्था
अर्थशास्त्रथ्योरी-Iसूक्ष्म अर्थशास्त्र की मूल अवधारणाएँ
अर्थशास्त्रथ्योरी-IIराष्ट्रीय आय, बाज़ार तंत्र
भूगोलथ्योरी-Iभौतिक भूगोल, पृथ्वी की संरचना
भूगोलथ्योरी-IIमानव भूगोल, संसाधन अध्ययन
भूगोलप्रायोगिकमानचित्र कार्य, प्रयोगशाला अभ्यास
कार्यानुभवप्रौद्योगिकी / कृषि कार्यकौशल आधारित परियोजना कार्य
द्वितीय वर्षभाषा विषयहिंदी / अंग्रेज़ी / उर्दू थ्योरी-I एवं IIनिबंध लेखन, आलोचना, साहित्यिक अध्ययन, भाषा कौशल उन्नयन
इतिहास / राजनीति / अर्थशास्त्रएडवांस्ड स्टडीऐतिहासिक परिवर्तन, प्रशासनिक तंत्र, आर्थिक नीतियाँ
भूगोलथ्योरी-I एवं IIपर्यावरण भूगोल, विकास अध्ययन
भूगोलएक्सपेरिमेंटलक्षेत्र सर्वेक्षण, मानचित्र निर्माण
शिक्षा शास्त्रशिक्षार्थी का मनोविज्ञानबाल विकास सिद्धांत, अधिगम सिद्धांत, कक्षा व्यवहार
वर्क एक्सपीरियंसप्रौद्योगिकी / कृषिप्रायोगिक अभ्यास निरंतरता
तृतीय वर्षभाषा विषयहिंदी / अंग्रेज़ी / उर्दू उन्नत थ्योरीसाहित्य, भाषाविज्ञान, लेखन अभ्यास
इतिहासथ्योरी-I एवं IIआधुनिक विश्व, सामाजिक परिवर्तन
राजनीति विज्ञानथ्योरी-I एवं IIलोक प्रशासन, राजनीतिक व्यवहार
अर्थशास्त्रथ्योरी-I एवं IIलोक वित्त, विकास अर्थशास्त्र
भूगोलथ्योरी-I एवं IIक्षेत्रीय भूगोल, पर्यावरणीय समस्याएँ
भूगोलप्रायोगिकउन्नत मानचित्रण
शिक्षाशिक्षण कौशल एवं अनुदेशन रणनीतियाँपाठ योजना निर्माण, शिक्षण विधियाँ
शिक्षाविद्यालय अनुभव कार्यक्रमविद्यालय अवलोकन, सामुदायिक सहभागिता
विषय शिक्षणभाषा/सामाजिक विज्ञान शिक्षण विधिविषयवस्तु-सह-पद्धति अध्ययन
चतुर्थ वर्षभाषा विषयहिंदी / अंग्रेज़ी / उर्दूउन्नत साहित्यिक एवं भाषिक अध्ययन
इतिहासथ्योरी-I एवं IIऐतिहासिक विश्लेषण एवं शिक्षण दृष्टिकोण
राजनीति विज्ञानथ्योरी-I एवं IIशासन एवं समकालीन मुद्दे
अर्थशास्त्रथ्योरी-I एवं IIअंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र, नीति अध्ययन
भूगोलथ्योरी-I एवं IIविशिष्ट भूगोल अध्ययन
भूगोलप्रायोगिकक्षेत्रीय कार्य
शिक्षाशिक्षा एवं भारतीय समाजभारतीय शिक्षा प्रणाली, समाज-शिक्षा संबंध
शिक्षाविद्यालय प्रबंधननेतृत्व, योजना, प्रशासन
इंटर्नशिप इन टीचिंगप्री एंड मेन इंटर्नशिपवास्तविक विद्यालय में अध्यापन प्रशिक्षण

बीए बीएड कोर्स के बाद करियर स्कोप और सैलरी

BA BEd कोर्स पूरा करने के बाद आपके लिए शिक्षा क्षेत्र में कई करियर विकल्प खुल जाते हैं। आप स्कूल टीचिंग के साथ-साथ EdTech कंपनियों, अकादमिक काउंसलिंग और शिक्षा से जुड़े अन्य क्षेत्रों में भी काम कर सकते हैं। आपकी सैलरी नौकरी की भूमिका, अनुभव, संस्थान के प्रकार (सरकारी या निजी) और लोकेशन के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। नीचे कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल और उनकी अनुमानित वार्षिक सैलरी दी गई है –

जॉब प्रोफाइलजॉब रोल (काम क्या होता है)अनुमानित सालाना सैलरी (INR)
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)इस पद पर आप मिडिल या सेकेंडरी कक्षाओं के छात्रों को अपने विषय की पढ़ाई कराते हैं।INR 4.1 लाख – INR 4.5 लाख
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)पोस्टग्रेजुएशन के बाद 11वीं–12वीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाने का अवसर मिलता है, जिसमें सैलरी अपेक्षाकृत अधिक होती है।INR 5.4 लाख – INR 6 लाख
अकैडमिक को-ऑर्डिनेटरस्कूल की अकादमिक प्लानिंग, टीचिंग क्वालिटी और पाठ्यक्रम संचालन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालते हैं।INR 4.1 लाख – INR 4.6 लाख
एजुकेशन काउंसलरछात्रों को करियर और शिक्षा से जुड़े सही विकल्प चुनने में मार्गदर्शन देने का कार्य करते हैं।INR 3.3 लाख – INR 3.7 लाख


नोट – यहां अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर दी गई है जिसमें बदलाव संभव है।

बीए बीएड कोर्स के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्प

BA BEd कोर्स पूरा करने के बाद आप अपनी योग्यता और करियर लक्ष्य के अनुसार कई उच्च शिक्षा कोर्स चुन सकते हैं। आगे की पढ़ाई करने से आपको टीचिंग, रिसर्च, एजुकेशन मैनेजमेंट और काउंसलिंग जैसे क्षेत्रों में बेहतर करियर अवसर मिल सकते हैं। नीचे BA BEd के बाद किए जाने वाले प्रमुख कोर्स दिए गए हैं –

आगे की पढ़ाईन्यूनतम पात्रताअवधि
M.Ed (मास्टर ऑफ एजुकेशन)मान्यता प्राप्त BEd डिग्री (इंटीग्रेटेड BA BEd मान्य)2 वर्ष
MA (मास्टर्स इन आर्ट सब्जेक्ट्स)संबंधित विषय में ग्रेजुएशन डिग्री2 वर्ष
Ph.D मास्टर डिग्री और प्रवेश परीक्षा3–5 वर्ष
M.Philमास्टर डिग्री1–2 वर्ष
पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंगग्रेजुएशन डिग्री1 वर्ष

BA BEd कोर्स बनाम BEd कोर्स में अंतर

BA BEd और BEd कोर्स दोनों ही कोर्स टीचिंग फील्ड में करियर बनाने के लिए किए जाते हैं, लेकिन इनकी अवधि, पढ़ाई की संरचना, एडमिशन प्रक्रिया और करियर शुरुआत का समय अलग होता है। BA BEd एक इंटीग्रेटेड कोर्स है, जिसमें ग्रेजुएशन और टीचर ट्रेनिंग साथ-साथ पूरी होती है, जबकि BEd ग्रेजुएशन के बाद किया जाने वाला प्रोफेशनल कोर्स है। 

अगर आप 12वीं के बाद ही टीचिंग लाइन में जाना चाहते हैं या ग्रेजुएशन के बाद विकल्प चुनना चाहते हैं, यह समझने में नीचे दी गई तुलना आपकी मदद करेगी। नीचे टेबल में दोनों कोर्स के बीच मुख्य अंतर आसान तरीके से बताया गया है –

तुलना का आधारBA BEdBEd
कोर्स का प्रकार4 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स, जिसमें BA और BEd साथ-साथ पूरे होते हैंग्रेजुएशन के बाद किया जाने वाला 2 वर्षीय टीचर ट्रेनिंग कोर्स
नियामक मान्यताNCTE के नियमों के अनुसारNCTE के नियमों के अनुसार
प्रवेश योग्यता12वीं के बाद सीधे एडमिशन ले सकते हैंपहले किसी विषय में ग्रेजुएशन पूरा करना जरूरी होता है
कुल अवधि4 वर्ष में ग्रेजुएशन + टीचर ट्रेनिंग पूरीग्रेजुएशन (3 वर्ष) + BEd (2 वर्ष) यानी कुल लगभग 5 वर्ष
पढ़ाई का तरीकाविषय की पढ़ाई और टीचिंग ट्रेनिंग साथ-साथ होती हैपहले विषय में ग्रेजुएशन, उसके बाद अलग से टीचर ट्रेनिंग
समय की बचतलगभग 1 वर्ष का समय बचता हैकुल पढ़ाई की अवधि अधिक होती है
करियर शुरुआतजल्दी टीचिंग करियर शुरू करने का मौकाग्रेजुएशन के बाद करियर तय करने का विकल्प मिलता है
फ्लेक्सिबिलिटीविषय बदलने के विकल्प सीमित रहते हैंग्रेजुएशन के कारण विषय चुनने के विकल्प अधिक होते हैं
स्कूल इंटर्नशिपपूरे कोर्स के दौरान चरणबद्ध प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिलती हैBEd के दौरान अनिवार्य स्कूल इंटर्नशिप करनी होती है

FAQs

BA B.Ed. में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं?

BA B.Ed. में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल और राजनीति विज्ञान जैसे आर्ट्स विषय पढ़ाए जाते हैं। इसके साथ-साथ शिक्षण विधि (टीचिंग मेथड्स), बाल विकास, कक्षा प्रबंधन और पाठ योजना (लेसन प्लान) तैयार करना भी सिखाया जाता है, जिससे आपको पढ़ाने की प्रैक्टिकल समझ मिलती है।

क्या बीए बीएड के बाद सीधे सरकारी शिक्षक बन सकते हैं?

नहीं, केवल BA B.Ed. डिग्री पूरी करने से सीधे सरकारी शिक्षक की नियुक्ति नहीं होती। सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने के लिए आपको शिक्षक पात्रता परीक्षा (जैसे CTET या राज्य TET) पास करनी होती है। इसके बाद ही संबंधित भर्ती प्रक्रिया में आवेदन किया जा सकता है।

बीए बीएड और साधारण बीए के बाद बीएड में क्या अंतर है?

BA B.Ed. एक चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स है, जिसमें ग्रेजुएशन और टीचर ट्रेनिंग साथ-साथ पूरी होती है। वहीं पहले BA (3 वर्ष) और उसके बाद B.Ed. (2 वर्ष) करने पर कुल लगभग 5 वर्ष का समय लगता है। इंटीग्रेटेड कोर्स करने से समय की बचत हो सकती है और टीचिंग करियर की शुरुआत जल्दी की जा सकती है।

BA B.Ed. करने के बाद कौन-कौन सी जॉब कर सकते हैं?

BA B.Ed. के बाद आप स्कूल शिक्षक के रूप में करियर शुरू कर सकते हैं। सरकारी शिक्षक बनने के लिए CTET या राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना जरूरी होता है। इसके अलावा प्राइवेट स्कूल, एजुकेशन संस्थान, कोचिंग सेंटर और अकादमिक काउंसलिंग जैसे क्षेत्रों में भी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

क्या BA और B.Ed. एक साथ कर सकते हैं?

सामान्य रूप से दो अलग-अलग रेगुलर डिग्री एक साथ करने की अनुमति नहीं होती। B.Ed. में एडमिशन के लिए पहले ग्रेजुएशन पूरा करना जरूरी होता है। हालांकि, BA B.Ed. जैसे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में दोनों डिग्री एक साथ निर्धारित संरचना के तहत कराई जाती हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको बीए बीएड कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*