मुग़ल बादशाह औरंगजेब का जन्म कब हुआ?

1 minute read
औरंगजेब का जन्म कब हुआ

भारत देश में कई वर्षों तक राज करने वाले मुग़ल वंश के छठे शासक औरंगजेब का जन्म 3 नवंबर, 1618 को हुआ था। इतिहास में रुचि रखने वाले छात्रों को औरंगजेब के जन्म से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी होना आवश्यक है। आज के इस ब्लॉग में हम आपको मुग़ल शासक औरंगजेब का जीवन परिचय देंगे एवं औरंगजेब से संबंधित अन्य जानकारी भी देंगे।

यह भी पढ़ें : औरंगजेब का शासनकाल 

औरंगजेब का जन्म कब हुआ?

इतिहास गवाह है कि भारतीय इतिहास, मुगल बादशाह औरंगजेब की क्रूरता के किस्सों से भरा पड़ा है। उन्होंने सत्ता पर कब्ज़ा करने के लिए क्या-क्या नहीं किया। अपने बूढ़े पिता को बंदी बनाने से लेकर अपने बेटे को जहर देने तक अनगिनत ज़ुल्म किये। औरंगजेब जब तक शासन में रहा, तब तक उसके विद्रोह में कई जंग हुई। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि क्रूरता से भरे इस क्रूर शासक का जन्म कब और कहाँ हुआ? यदि नहीं, तो आईये जानते हैं इसके बारे में।

आपको बता दें कि मुगल सम्राट शाहजहाँ और उसकी पत्नी मुमताज महल के पुत्र औरंगजेब का जन्म 3 नवंबर, 1618 को गुजरात के दाहोद में हुआ था। जिस समय औरंगजेब का जन्म हुआ उस समय उसके पिता शाहजहां गुजरात के सूबेदार थे। औरंगजेब के जीवन परिचय से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए तालिका को पढ़ें।

नाम औरंगजेब
पूरा नाम अबुल मुजफ्फर मुहिउद्दीन मोहम्मद
जन्म 3 नवंबर 1618 (दाहोद, गुजरात)
पिता का नामशाहजहां
माता का नाममुमताज महल
औरंगजेब का सत्ता धारण13 जून 1658 
शासनकालसन 1658 से 1707 तक 
औरंगजेब की मृत्यु3 मार्च 1707 (अहमदनगर)

यह भी पढ़ें : औरंगजेब के कितने पुत्र थे

आशा है कि मुग़ल बादशाह ‘औरंगजेब का जन्म कब हुआ’, के बारे में आपको जानकारी मिल गई होगी। इतिहास से संबंधित ऐसे ही अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए जुड़े रहिये Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*