APJ Abdul Kalam Death Anniversary: जानिए मिसाइल मैन की पुण्यतिथि पर उनके अनमोल विचार और उपलब्धियां 

1 minute read

APJ Abdul kalam Death Anniversary: एपीजे अब्दुल कलाम अपने कार्यों और अपनी प्रेरणादायक बातों के लिए आज भी याद किए जाते है। आज यानी 27 जुलाई 2023 को एपीजे अब्दुल कलाम की आठवीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। आज ही के दिन वर्ष 2015 में उन्होंने शिलांग (मेघालय) में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के एक कार्यक्रम के दौरान दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया था। लेकिन आज भी उनकी प्रेरक बातें हमारा मार्गदर्शन करती हैं। आइए जानते हैं उनकी  पुण्यतिथि पर उनके अनमोल विचार और उपलब्धियां के बारे में।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का संक्षिप जीवन परिचय  

APJ Abdul Kalam Death Anniversary: भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इनका पूरा नाम “अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम” था। लेकिन दुनिया उन्हें मिसाइलमैन के नाम से ही जानती हैं। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारत के राष्ट्रपति होने के साथ-साथ वैज्ञानिक, लेखक और महान विचारक भी थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 में तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। 

डॉ. कलाम ने विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपना अतुलनीय योगदान दिया है, जिसकी वजह से उन्हें वर्ष 1997 में भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने जीवन के बहुत से वर्ष रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के लिए काम करते हुए बिताए थे। 

देश का सर्वोच्‍च पद पर रहने के बाद भी डॉ. कलाम हमेशा अपना जीवन सादगी के साथ जीते रहे  उनका स्‍वभाव बेहद सहज, सरल और विनम्र था। वे हमेशा खुद को एक वैज्ञानिक और शिक्षक की तरह ही देखा करते थे। लेकिन 27 जुलाई 2015 को भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) शिलांग में व्याख्यान देते समय हृदय गति रुकने से अचानक उनका निधन हो गया। 

यह भी पढ़ें – APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की उपलब्धियां 

डॉ. कलाम को उनके कार्यों के लिए बहुत से पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। जिन्हें नीचे दिए गए टेबल में बताया जा रहा हैं:-

सम्मान का वर्षपुरस्कार का नाम
2014डॉक्टर ऑफ़ साइंस 
2012डॉक्टर ऑफ़ लॉज़ (मानद उपाधि)
2011आई.ई.ई.ई. मानद सदस्यता
2010डॉक्टर ऑफ इंजीनियरिंग 
2009मानद डॉक्टरेट
2009हूवर मेडल
2009वॉन कार्मन विंग्स अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड
2008डॉक्टर ऑफ इन्जीनियरिंग (मानद उपाधि)
2008डॉक्टर ऑफ साइन्स (मानद उपाधि)
2007डॉक्टर ऑफ साइन्स एण्ड टेक्नोलॉजी की मानद उपाधि
2007किंग चार्ल्स II मेडल
2007डॉक्टर ऑफ साइन्स की मानद उपाधि
2000रामानुजन पुरस्कार
1998वीर सावरकर पुरस्कार
1997इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
1997भारत रत्न
1994विशिष्ट शोधार्थी
1990पद्म विभूषण
1981पद्म भूषण

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने जीवन में बहुत सी विपरीत परिस्थितियों का सामना किया था। लेकिन जीवन में उन्होंने कभी भी कठिन परिस्थितियों के आगे हार नहीं मानी। यही वजह रही है कि उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहा हैं।   


आशा है आपको APJ Abdul Kalam Death Anniversary पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य मोटिवेशन ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*