Achar ka Paryayvachi Shabd : आचार का पर्यायवाची शब्द क्या है और जानें आचार के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Achar ka Paryayvachi Shabd

पर्यायवाची शब्द हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पर्यायवाची शब्दों को स्कूल की परीक्षाओं से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है। आचार शब्द का पर्यायवाची आचरण, व्यवहार, बर्ताव और अनुष्ठान आदि हैं। यहां हम आचार के पर्यायवाची (Achar ka Paryayvachi Shabd) शब्द कितने होते हैं, आचार के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और अ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

आचार का पर्यायावाची शब्द

Achar ka Paryayvachi Shabdआचरण, व्यवहार, बर्ताव और अनुष्ठान आदि।

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

एक समान अर्थ व्यक्त करने वाले अनेक शब्दों को समानार्थी अथवा पर्यायवाची शब्द कहते हैं। 

आचार के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

आचार के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग नीचे दिया गया हैः

  • रोहन का आचरण अच्छा होने पर सभी उसकी सराहना करते हैं।
  • सोहन का उसके पिता के प्रति व्यवहार बहुत ही अच्छा है।
  • सीमा अपने दोस्तों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं करती है।
  • घर में कोई अनुष्ठान हो तो सभी लोगों का उपस्थित होना अच्छा लगता है।

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द क्या हैं?

  1. अतिथि का पर्यायवाची मेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
  2. अश्व का पर्यायवाची घोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
  3. अधर्म का पर्यायवाची पाप ,अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।
  4. अचल का पर्यायवाची अडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।
  5. अनुपम का पर्यायवाची अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
  6. अमृत का पर्यायवाची मधु, सुधा, पीयूष ,अमी, सोम ,सुरभोग।
  7. अंबा का पर्यायवाची माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
  8. अलंकार का पर्यायवाची आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
  9. अहंकार का पर्यायवाची दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
  10. अंधकार का पर्यायवाची तम, अँधेरा, तिमिर, कुहा, कुहरा, कुहासा, धुन्ध, घना, गाढ़ा, प्रकाशहीन, नैराश्य, गहरा।
  11. अरण्य का पर्यायवाची जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
  12. अंकुश का पर्यायवाची नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
  13. अंतरिक्ष का पर्यायवाची खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
  14. अंतर्धान का पर्यायवाची गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
  15. अंबर का पर्यायवाची आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

हिमालय का पर्यायवाची शब्दकनक का पर्यायवाची क्या है?
पथ का पर्यायवाची शब्दकमल का पर्यायवाची शब्द
घर का पर्यायवाची शब्दआकाश का पर्यायवाची शब्द
घोड़े का पर्यायवाची शब्दबालक का पर्यायवाची शब्द

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको आचार का पर्यायवाची शब्द (Achar ka Paryayvachi Shabd) पता चला होगा। इस तरह के अन्य पर्यायवाची शब्दों से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*