Abraham Lincoln Quotes in Hindi: अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को पूरी दुनिया में उनकी ईमानदारी, सच्चाई, और नेतृत्व क्षमता के लिए जाना जाता है। उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनके विचार आज भी हर प्रकार की सीमाओं का बंधन तोड़ते हुए समाज को प्रेरित करने का काम करते हैं। बता दें कि अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी 1809 में अमेरिका में एक निर्धन अश्वेत परिवार में हुआ था, जिसके बावजूद उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया और अमेरिका के सोहलवें राष्ट्रपति के रूप में नेतृत्व की क्षमता को एक अलग आयाम दिया। साहस और ईमानदारी के साथ लिए गए निर्णयों ने ही उन्हें 19वीं सदी का उगता सूरज बना दिया, जिसकी चमक से संसार को प्रेरणा मिली। इस लेख में आपके लिए अब्राहम लिंकन कोट्स (Abraham Lincoln Quotes in Hindi) दिए गए हैं, जो आपको प्रेरित करने में मुख्य भूमिका निभाएंगे। अब्राहम लिंकन कोट्स पढ़ने के लिए ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।
This Blog Includes:
अब्राहम लिंकन कोट्स – Abraham Lincoln Quotes in Hindi
यहाँ आपके लिए अब्राहम लिंकन कोट्स (Abraham Lincoln Quotes in Hindi) दिए गए हैं –
मित्र वो है जिसके शत्रु वही हैं, जो आपके शत्रु हैं।
मैं जो भी हूँ या होने की आशा करता हूँ, उसका श्रेय मेरी माँ को जाता है।
मेरी चिंता ये नहीं है कि भगवान मेरे साथ है या नहीं, मेरी चिंता ये है कि मै भगवान के साथ हूं या नहीं, क्योंकि भगवान हमेशा सही होता है।
अधिकतर लोग उतने ही खुश होते है जितना कि वे होना चाहते हैं।
प्रजातंत्र लोगों की, लोगों के द्वारा, और लोगों के लिए बनायीं गयी सरकार है।
जो लोग दूसरों को आजादी नहीं देते, उन्हें खुद भी इसका हक नहीं होता।
बैलट, बुलेट से ज्यादा शक्तिशाली है।
उस व्यक्ति को आलोचना करने का अधिकार है, जो सहायता करने की भावना रखता है।
जिस प्रकार मै गुलाम नहीं बन सकता, उसी प्रकार मै किसी गुलाम का मालिक भी नहीं बनना चाहता। यह सोच लोकतंत्र के सिद्धांत को दर्शाती है।
लगभग सभी व्यक्ति कठिनाई को झेल सकते है, पर अगर आपको उनका चरित्र जानना हो तो उन्हें शक्ति दे दीजिए।
यह भी पढ़ें – गुरु पूर्णिमा पर अनमोल विचार, जो गुरु-शिष्य परंपरा को परिभाषित करेंगे
Abraham Lincoln Motivational Quotes in Hindi
जीवन में अक्सर कभी न कभी ऐसा मोड़ जरूर आता है, जब आप टूटने की कगार पर होते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ ऐसे विचार पढ़ व सुन लेते हैं, जो आपको प्रेरित कर सकें तो आप जीवन की हर परेशानी को हंसकर गले लगा लेते हैं। इसलिए यहाँ आपके लिए अब्राहम लिंकन के प्रेरणादायक विचार (Abraham Lincoln Motivational Quotes in Hindi) दिए गए हैं, जो आपको सही दिशा दिखाने का काम करेंगे –
मैं तैयारी करूँगा और मेरा मौका आएगा।
एक राष्ट्र जो अपने नायकों का सम्मान नहीं करता है वह लंबे समय तक नहीं टिकेगा।
कार्य की अधिकता से कतराने वाले व्यक्ति, कभी कोई बड़ा कार्य नहीं कर सकते।
भविष्य के सन्दर्भ में सबसे बढ़िया बात यह है कि ये एक दिन निश्चित समय पर आता है।
साधारण दिखने वाले लोग ही दुनिया के सबसे अच्छे लोग होते हैं, यही वजह है कि भगवान ऐसे बहुत से लोगों का निर्माण करते हैं।
अगर आपको कोई महत्व नहीं देता है तो चिंता मत कीजिए, पर महत्व प्राप्त करने के लिए कोशिश जारी रखिए।
कुछ लोगो के द्वारा प्राप्त की गई महान सफलता इस बात का प्रमाण है, कि बाकी सारे लोग भी इसे प्राप्त कर सकते है।
हमेशा अपने दिमाग में यह बात बैठाकर रखे कि सफलता के प्रति, आपका अपना दृष्टिकोण सबसे महत्त्वपूर्ण है बजाय दूसरों के।
निराशा की भावना को अपने ऊपर हावी न होने दें, और अंत में आप निश्चित रूप से सफल होंगे।
आधा-अधूरा काम आम तौर पर खोया हुआ श्रम साबित होता है।
यह भी पढ़ें – गौतम बुद्ध के अनमोल विचार
अब्राहम लिंकन के अनमोल विचार – Abraham Lincoln Ke Anmol Vichar
यहाँ आपके लिए अब्राहम लिंकन के अनमोल विचार (Abraham Lincoln Ke Anmol Vichar) दिए गए हैं, जो आपके सामने उनके संघर्षों की गाथाएं गाएंगे –
जहां ज्ञान समाप्त होता है वहां हिंसा शुरू होती है।
तुम जो भी हो, नेक बनो।
यदि आप कभी असफल नहीं हुए तो आप कभी जीये ही नहीं।
कल के लिए कुछ भी मत छोड़ो जो आज किया जा सकता है।
पक्का कर लीजिए, आश्वस्त हो जाइये कि आपके पैर सही जगह पर है, फिर डट कर खड़े रहिए।
हमेशा ध्यान में रखिए कि आपका सफल होने का संकल्प, किसी भी और संकल्प से महत्त्वपूर्ण है।
यदि आप एक बार अपने साथी का भरोसा तोड़ दें, तो फिर कभी उनका सत्कार और सम्मान नहीं पा सकेंगे।
जो मै जानता हूँ वो किताबो में है, सच्चा दोस्त वो है जो मुझे ऐसी किताब लेकर दे, जो मैने अभी तक नहीं पड़ी।
आपका अधिक संबंध इस बात से नहीं है कि आप असफल हुए, बल्कि इस बात से है कि आप अपनी असफलता से कितने संतुष्ट है।
शिक्षा का मतलब लोगों को वह सिखाना नहीं है जो वे नहीं जानते। इसका अर्थ है उन्हें वैसा व्यवहार करना सिखाना जैसा वे व्यवहार नहीं करते।
यह भी पढ़ें – 50+ जीवन को सरल और सुखद बनाने वाले आध्यात्मिक विचार
अब्राहम लिंकन कोट्स इन हिंदी – Abraham Lincoln Famous Quotes in Hindi
अब्राहम लिंकन कोट्स इन हिंदी (Abraham Lincoln Famous Quotes in Hindi) निम्नलिखित हैं, जो आपका परिचय एक मजबूत व्यक्तित्व से कराएंगे –
दुश्मन को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका यह है, कि आप उसे दोस्त बना लें।
मेरी कभी कोई नीति नहीं थी; मैंने बस हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है।
जब मै कुछ अच्छा करता हूं तो मुझे अच्छा लगता है, और जब मै कुछ बुरा करता हूं तो मुझे बुरा लगता है, यही मेरा धर्म है।
किसी वृक्ष को काटने के लिए आप मुझे छ: घंटे दीजिये और मैं पहले चार घंटे, कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगाऊंगा।
आप लोगो को कुछ देर धोखा दे सकते है या कुछ लोगो को हमेशा धोखे में रख सकते हैं, पर आप सभी लोगो को हमेशा धोखे में नहीं रख सकते।
जो लोग सुरक्षा के लिए स्वतंत्रता का बलिदान करने के लिए तैयार हैं, वे अंततः दोनों को खो देंगे।
अगर हम पहले जान सकें कि हम कहाँ हैं, और हम कहाँ जा रहे हैं, तो हम बेहतर निर्णय ले सकते हैं कि क्या करना है और कैसे करना है।
आप आज से बचकर आने वाले कल की जिम्मेदारी से नहीं बच सकते।
उपलब्धियों का कोई रंग नहीं होता।
मुझे मेरे उद्देश्य से कुछ भी विचलित नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें – 40+ इंस्टाग्राम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रकृति कोट्स
FAQs
अब्राहम लिंकन संयुक्त राज्य अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे। वे अपनी ईमानदारी, नेतृत्व क्षमता और गुलामी समाप्त करने के प्रयासों के लिए प्रसिद्ध हैं।
अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी 1809 में अमेरिका में हुआ था।
अब्राहम लिंकन के कुछ प्रसिद्ध उद्धरण इस प्रकार हैं:
“Government of the people, by the people, for the people, shall not perish from the Earth.”
“जनता की सरकार, जनता के द्वारा, जनता के लिए, कभी नष्ट नहीं होगी।”
“Whatever you are, be a good one.”
“तुम जो भी हो, एक अच्छे इंसान बनो।”
“The best way to predict the future is to create it.”
“भविष्य का सबसे अच्छा अनुमान उसे बनाना है।”
अब्राहम लिंकन के लोकतांत्रिक विचारों और मानवाधिकारों पर उनके जोर का प्रभाव भारत के स्वतंत्रता संग्राम और संविधान पर पड़ा। महात्मा गांधी ने भी उनकी ईमानदारी और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता को सराहा था।
अब्राहम लिंकन के उद्धरण आत्मविश्वास बढ़ाने, लक्ष्य पर केंद्रित रहने और कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनसे सीखने के लिए प्रेरित करते हैं।
अब्राहम लिंकन के विचार लोकतंत्र, समानता और मानवाधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता देते हैं, जो आज भी राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं।
अब्राहम लिंकन की शिक्षाएँ हमें सच्चाई, कड़ी मेहनत, आत्मनिर्भरता और ईमानदारी का महत्व सिखाती हैं। वे यह भी सिखाते हैं कि कठिनाइयों का सामना कर सफलता प्राप्त की जा सकती है।
अब्राहम लिंकन एक साहसी और अंतर्दृष्टि वाले व्यक्ति थे, यही गुण उन्हें सबसे अलग और ख़ास बनाते हैं।
अब्राहम लिंकन के सबसे महान कार्यों में से एक दास प्रथा का अंत करके अमेरिका को गृहयुद्ध (अमेरिकी गृहयुद्ध) की आग से बचाना था।
अब्राहम लिंकन का सबसे प्रसिद्ध भाषण “गेटीसबर्ग एड्रेस” (Gettysburg Address) है, जो उन्होंने 19 नवंबर 1863 को दिया था।
संबंधित आर्टिकल
आशा है कि इस लेख में दिए गए अब्राहम लिंकन कोट्स (Abraham Lincoln Quotes in Hindi) आपको पसंद आए होंगे। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।