Aag ka Paryayvachi Shabd: आग… यह केवल एक शब्द नहीं, बल्कि ऊर्जा, शक्ति और विनाश का प्रतीक भी है। हमारी सभ्यता के विकास में आग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह केवल ईंधन जलाने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को रोशन करने वाली एक दिव्य ज्वाला भी है। संस्कृत से लेकर हिंदी साहित्य तक, आग को कई नामों से पुकारा जाता है, और हर नाम में इसकी एक अलग विशेषता समाहित होती है। हिंदी भाषा में आग के कई पर्यायवाची शब्द हैं, जिनका प्रयोग अलग-अलग संदर्भों में किया जाता है। इस लेख में आपके लिए आग का पर्यायवाची शब्द (Aag Ka Paryayvachi Shabd) दिया गया है, साथ ही इसका वाक्य में प्रयोग और अ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द के बारे में विस्तार से जान पाएंगे। यह जानकारी आपके सामान्य ज्ञान को भी बढ़ाने का काम करेगी।
This Blog Includes:
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?
जो शब्द एक ही अर्थ व्यक्त करते हैं, लेकिन उनका रूप अलग-अलग होता है, वे शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। आसान भाषा में समझें तो जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी विशेष वस्तु या गुण का कई नाम हों, तो उन सभी नामों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: नदी के पर्यायवाची शब्द
आग का पर्यायवाची शब्द – Aag ka Paryayvachi Shabd
आग का पर्यायवाची शब्द (Aag ke Paryayvachi Shabd) “अग्नि, ज्वाला, दहन, अनल, पावक” आदि हैं। आग के अन्य पर्यायवाची शब्द नीचे दिए गए हैं :
- अग्नि
- ज्वाला
- दहन
- धनंजय
- वैश्वानर
- रोहिताश्व
- वायुसखा
- विभावसु
- हुताशन
- धूमकेतु
- अनल
- पावक
- वहनि
- कृशानु
- वह्नि
- शिखी
- दव
- उष्मा
- ताप
- तपन
- पांचजन्य
- दावानल
- दावाग्नि
- बाड़व
- वहि
यह भी पढ़ें: रात का पर्यायवाची शब्द
आग के पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग
आग के पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग नीचे दिया गया है :
- चारों तरफ आग फ़ैल चुकी है।
- उसने अग्नि को साक्षी मानकर कसम ली है।
- चांदी ऊष्मा का सुचालक होती है।
- धरती पर तनप बढ़ रही है।
- सर्दी बहुत अधिक है इसलिए हम ताप रहें हैं।
- सीता माता रमायण में अग्नि में समा गई थी।
- रावण दहन देखने के लिए काफी लोग गए थे।
- ये रौशनी आग के जैसी दिख रही है।
- रोहन के खेत में कृशानु की वजह से उसका नुकसान हो गया।
- बच्चों को आग से दूर रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: आकाश का पर्यायवाची शब्द
‘अ’ वर्ण से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द
‘अ’ वर्ण से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं –
- अतिथि- मेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
- अश्व- घोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
- अधर्म- पाप ,अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।
- अचल- अडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।
- अनुपम- अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
- अमृत- मधु, सुधा, पीयूष ,अमी, सोम ,सुरभोग।
- अंबा- माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
- अलंकार– आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
- अहंकार– दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
- अरण्य– जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
- अंकुश– नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
- अंतरिक्ष– खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
- अंतर्धान– गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
- अंबर– आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
- अंतर्गत– शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
यह भी पढ़ें: पानी का पर्यायवाची शब्द
FAQs
आग के पर्यायवाची शब्द हैं – अग्नि, ज्वाला, दहन, शोला, अनल, वह्नि, ज्वलन, हुताशन, पावक और तपन।
संस्कृत में आग के लिए मुख्य पर्यायवाची हैं – अग्नि, वह्नि, पावक, अनल, हुताशन, दहन, ज्वाला आदि।
आग से संबंधित हिंदी मुहावरे निम्नलिखित हैं –
आग में घी डालना – समस्या को और बढ़ाना
आग बबूला होना – बहुत ज्यादा गुस्सा होना
आग का दरिया – कठिन परिस्थितियाँ
‘अग्नि’ का उपयोग पवित्र अग्नि या ऊर्जा के लिए होता है, जबकि ‘अनल’ का अर्थ जलाने वाली आग होता है।
‘ज्वाला’ किसी भी जलती हुई लपट को कहते हैं, जबकि ‘शोला’ अधिक तीव्र और भड़कती हुई आग को दर्शाता है।
‘दहन’ किसी वस्तु के जलने की क्रिया को कहते हैं, जबकि ‘ज्वलन’ जलने की प्रक्रिया और उसकी चमक को दर्शाता है।
हिंदी साहित्य में आग को क्रोध, प्रेम, संघर्ष, विनाश और ऊर्जा के प्रतीक रूप में प्रयोग किया जाता है।
लौ, चिंगारी, अंगारा, सुलगन, तुषार, प्रदीपन, धधक, लपट आदि शब्द आग से संबंधित हैं।
‘वह्नि’ शब्द का प्रयोग धार्मिक और वैदिक संदर्भों में किया जाता है, जैसे – यज्ञ की अग्नि।
साहित्य में ‘अग्नि’, ‘पावक’, ‘शोला’ और ‘हुताशन’ शब्दों का अधिक प्रयोग होता है, क्योंकि ये भावनात्मक प्रभाव डालते हैं।
संबंधित आर्टिकल्स
- Pakshi Ka Paryayvachi Shabd: पक्षी का पर्यायवाची शब्द और इसका वाक्यों में प्रयोग
- Aag ka Paryayvachi Shabd: आग का पर्यायवाची शब्द और इसका वाक्यों में प्रयोग
- Jungle Ka Paryayvachi Shabd: जंगल का पर्यायवाची शब्द और इसका वाक्यों में प्रयोग
- Nadi ka Paryayvachi Shabd: नदी के पर्यायवाची शब्द और वाक्यों में प्रयोग
- Ghar ka Paryayvachi Shabd: घर का पर्यायवाची शब्द और वाक्यों में प्रयोग
- Patni Ka Paryayvachi Shabd: पत्नी का पर्यायवाची शब्द और इसका वाक्यों में प्रयोग
- Radha Ka Paryayvachi Shabd: राधा के पर्यायवाची शब्द और वाक्यों में प्रयोग
- Mata Ka Paryayvachi Shabd: माता के पर्यायवाची शब्द और वाक्यों में प्रयोग
- Chand ka Paryayvachi Shabd: चाँद के पर्यायवाची और वाक्यों में प्रयोग
- Maa ka Paryayvachi Shabd: माँ के पर्यायवाची शब्द और वाक्यों में प्रयोग
- Ped Ka Paryayvachi Shabd: पेड़ का पर्यायवाची और वाक्यों में प्रयोग
- Pani Ka Paryayvachi Shabd: पानी का पर्यायवाची शब्द और इसका वाक्यों में प्रयोग
आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको आग का पर्यायवाची शब्द (Aag Ka Paryayvachi Shabd) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य पर्यायावाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।