पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक कैसे करें? लेटरल एंट्री, योग्यता, फीस और करियर स्कोप

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
polytechnic ke baad btech kaise kare

यदि आप पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के बाद इंजीनियरिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो बीटेक करना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। भारत में बीटेक लेटरल एंट्री के माध्यम से डिप्लोमा होल्डर्स डायरेक्ट दूसरे वर्ष में प्रवेश पा सकते हैं और अपने समय और कोर्स की लागत दोनों को बचा सकते हैं। बढ़ती इंडस्ट्री डिमांड, तकनीकी नौकरियों के विस्तार और स्किल-बेस्ड हायरिंग के चलते यह करियर पथ आपकी स्किल्स को भी अपग्रेड करता है। 

इस लेख में आप जानेंगे कि पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक कैसे करें, इसके बाद करियर के क्या स्कोप होते हैं और किन तरीकों से इस कोर्स में एडमिशन लिया जा सकता है।

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक क्यों करें?

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक करने के कई महत्वपूर्ण लाभ होते हैं, जो इसे डिप्लोमा होल्डर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं:

  • समय और लागत की बचत: लेटरल एंट्री की सुविधा से आप 4 साल की डिग्री को 3 साल में पूरा कर सकते हैं, जिससे आपका एक साल और कोर्स की फीस दोनों बचते हैं।
  • मजबूत तकनीकी आधार: पॉलिटेक्निक में मिली प्रैक्टिकल स्किल्स के साथ बीटेक की एडवांस्ड टेक्निकल नॉलेज जुड़ने से आपके कॉन्सेप्ट्स और भी मजबूत हो जाते हैं।
  • बेहतर करियर अवसर: बीटेक डिग्री के बाद आप केवल सुपरवाइजर या तकनीशियन तक सीमित नहीं रहते आप डिज़ाइन इंजीनियर, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) और प्रोजेक्ट मैनेजर जैसी उच्च स्तर के पदों के लिए योग्य हो जाते हैं।
  • क्रेडिट ट्रांसफर का फायदा: कई विश्वविद्यालय डिप्लोमा के विषयों को मान्यता देकर क्रेडिट ट्रांसफर करते हैं, जिससे आपको दोहराए जाने वाले विषय नहीं पढ़ने पड़ते और समय की बचत होती है।
  • उच्च शिक्षा के अवसर: बीटेक के बाद आप एमटेक, एमबीए, पीएचडी या विदेश में मास्टर्स जैसे उन्नत विकल्पों की पढ़ाई कर सकते हैं, जो केवल डिप्लोमा से संभव नहीं है।

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक प्रोग्राम के लिए आवश्यक योग्यता

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक प्रोग्राम के लिए आवश्यक योग्यता को निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से आसानी से समझा जा सकता है –

  • AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए। डिप्लोमा में आपके न्यूनतम 45% से 50% अंक (कॉलेज के अनुसार) होने चाहिए, हालाँकि कुछ टॉप कॉलेज में 60% तक की आवश्यकता हो सकती है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट मिलती है।
  • लेटरल एंट्री के लिए आमतौर पर आपकी डिप्लोमा ब्रांच और बीटेक ब्रांच का मेल खाना फायदेमंद होता है, हालांकि कुछ यूनिवर्सिटी ब्रिज कोर्सेज के साथ क्रॉस-ब्रांच एडमिशन भी ऑफर करती हैं।
  • पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आपको राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं (जैसे – Haryana LEET, JELET, AP ECET, TS ECET, OJEE LE, BCECE LE) या विश्वविद्यालय स्तरीय परीक्षाओं (जैसे DTU LEET, IPU CET, PULEET) को पास करना और अच्छी रैंक प्राप्त करनी होती है।
  • साथ ही इसके लिए आपका भारतीय नागरिक होना जरुरी है। इसके अलावा राज्य स्तरीय कॉलेजों के लिए उस विशेष राज्य का डॉमिसाइल होना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाएं

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए भारत की कुछ प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की सूची इस प्रकार है:

परीक्षा का नामराज्यआयोजित करने वाली संस्थापरीक्षा तिथि (संभावित)
LEET (लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट)हरियाणाहरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटीजून – जुलाई
LEET पंजाबपंजाबआई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटीजून – जुलाई
JELETपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्डमई – जून
OJEE (लेटरल एंट्री)ओडिशाओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन कमिटीमई
AP ECETआंध्र प्रदेशजवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अनंतपुर (JNTU अनंतपुर)मई
TS ECETतेलंगानाउस्मानिया यूनिवर्सिटीमई
UPCET (BTech लेटरल एंट्री)उत्तर प्रदेशNTAमई – जून
BCECE LE (LEET बिहार)बिहारबीसीईसीई बोर्डजून

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक कोर्स में एडमिशन कैसे होता है?

पॉलिटेक्निक करने के बाद B.Tech में एडमिशन मुख्य रूप से लेटरल एंट्री के माध्यम से होता है। नीचे दिए गए बिंदुओं से आप पूरी एडमिशन प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं। ध्यान दें कि सटीक प्रक्रिया के लिए अपने चुने गए कॉलेज/यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ज़रूर चेक करें –

  • सबसे पहले आप अपने द्वारा चुने गए कॉलेज या प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें।
  • वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें। इस दौरान अपनी जानकारियां जैसे मोबाइल नंबर और ईमेल आदि ध्यानपूर्वक भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म फाइनल सबमिट करें।
  • संस्थान के आधार पर आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में बैठें, उसे पास करें, और फिर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लें। यदि एडमिशन मेरिट-बेस्ड है, तो मेरिट लिस्ट जारी होने की प्रतीक्षा करें।
  • अंत में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन कराएं और अपनी एडमिशन प्रोसेस पूरी करें।

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

यहां उन प्रमुख दस्तावेजों की सूची दी गई है, जो एडमिशन के समय आमतौर पर वेरिफिकेशन के लिए यूनिवर्सिटी/कॉलेज द्वारा मांगे जाते हैं। पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी को आप अपने द्वारा चुने गए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी/पैन कार्ड/पासपोर्ट (यदि आपके पास आधार कार्ड उपलब्ध न हो)
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र (10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट यदि लागू हो, और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा की मार्कशीट)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आप आरक्षित श्रेणी में हैं या यदि संस्थान में लगाना अनिवार्य है।)
  • स्थानांतरण प्रमाणपत्र (TC)
  • एंट्रेंस एग्जाम का स्कोर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • चरित्र प्रमाण पत्र

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक कोर्स के लिए भारत के प्रमुख संस्थान

यहां भारत के कुछ प्रमुख संस्थानों और विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है, जहां से आप अपनी योग्यता और अपने डिप्लोमा स्ट्रीम के अनुसार बीटेक कोर्स कर सकते हैं:

कॉलेज का नामस्थानकॉलेज का प्रकार
दिल्ली तकनीकी यूनिवर्सिटी (DTU)दिल्लीसरकारी
जादवपुर यूनिवर्सिटीकोलकाता, पश्चिम बंगालसरकारी
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT)दिल्लीसरकारी
कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (COEP)पुणे, महाराष्ट्रसरकारी
अन्ना यूनिवर्सिटीचेन्नई, तमिलनाडुसरकारी
थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजीपटियाला, पंजाबडीम्ड यूनिवर्सिटी
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT Mesra)रांची, झारखंडडीम्ड यूनिवर्सिटी
मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)मणिपाल, कर्नाटकप्राइवेट
एमिटी यूनिवर्सिटीनोएडा, उत्तर प्रदेशप्राइवेट
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)फगवाड़ा, पंजाबप्राइवेट
वीजेटीआई (VJTI)मुंबई, महाराष्ट्रसरकारी

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक कोर्स के लिए अनुमानित फीस

सरकारी और प्राइवेट कॉलेज, राज्य, सीट श्रेणी और प्रवेश प्रक्रिया के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। यहां आपके लिए सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक कोर्स की औसत फीस रेंज एक रेफरेंस के तौर पर गई है:

संस्थान का प्रकार न्यूनतम कुल फीस (INR)अधिकतम कुल फीस (INR) 
सरकारी संस्थान INR 20,000 प्रतिवर्षINR 80,000 प्रतिवर्ष
प्राइवेट संस्थान INR 80,000 प्रति वर्षINR 2,50,000 प्रति वर्ष

नोट: दी गई जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है, इसलिए इसमें बदलाव संभव है। आपको सलाह दी जाती है कि चयनित संस्थान या कॉलेज में आवेदन करने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से फीस स्ट्रक्चर की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक कोर्स करने के बाद करियर स्कोप और सैलरी

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक कोर्स करने के बाद आप मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, कंस्ट्रक्शन और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में विभिन्न जॉब प्रोफाइल्स पर काम कर सकते हैं। नीचे कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल और उनकी अनुमानित सैलरी दी गई है –

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
डिज़ाइन इंजीनियर5.2 लाख – 5.8 लाख
प्रोजेक्ट मैनेजर16.9 लाख – 18.7 लाख
क्वालिटी कंट्रोल हेड24.5 लाख – 27 लाख
सिस्टम एनालिस्ट10.5 लाख – 11.6 लाख

नोट – यहाँ अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com के डेटा के आधार पर दी गई है। यह कंपनी, शहर, अनुभव और स्किल्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

FAQs 

पॉलिटेक्निक करने के बाद B Tech कितने साल का होता है?

पॉलिटेक्निक करने के बाद B Tech की डिग्री आप 3 साल में पूरी कर सकते हैं, जबकि सामान्य बीटेक कोर्स 4 साल की अवधि का होता है।

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक की फीस कितनी होती है?

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक की फीस कॉलेज के प्रकार पर निर्भर करती है। सरकारी कॉलेजों में प्राइवेट की तुलना में फीस कम होती है, जहाँ आमतौर पर सरकारी कॉलेज में फीस लगभग INR 20,000 से INR 80,000 प्रतिवर्ष और प्राइवेट कॉलेज में फीस लगभग INR 80,000 से INR 2,50,000 प्रतिवर्ष तक हो सकती है।

क्या पॉलिटेक्निक के बाद सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश मिलता है?

हाँ, पॉलिटेक्निक के बाद आपको बीटेक/बीई के दूसरे वर्ष में प्रवेश मिलता है, जिसे लेटरल एंट्री कहा जाता है। यह सुविधा मुख्य रूप से AICTE के नियमों के अनुसार मान्यता प्राप्त कॉलेजों में दी जाती है। हालाँकि इसमें प्रवेश के लिए राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षा या काउंसलिंग प्रक्रिया को पास करना होता है।

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक में एडमिशन कैसे मिलता है?

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक में एडमिशन की प्रक्रिया मुख्य रूप से लेटरल एंट्री पर आधारित होती है। इसके लिए आपको JELET, LEET, या राज्य की टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षा पास करनी होती है, जिसके रैंक और स्कोर के आधार पर आपको राज्य स्तर की काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनना होता है। इसके बाद ही आपको कॉलेज आवंटित किया जाता है।

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक में कौन-सी ब्रांच चुन सकते हैं?

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक में उसी ब्रांच को चुनना आपके लिए फायदेमंद होता है जिसमें आपने डिप्लोमा किया हो। जैसे यदि आपने डिप्लोमा इन मैकेनिकल किया है तो आपको बीटेक में मैकेनिकल या उससे संबंधित ब्रांच को ही चुनना चाहिए।

संबंधित आर्टिकल्स

ITI वेल्डर कोर्सआईटीआई कोर्स लिस्ट
ITI फिटर कोर्समैकेनिक मोटर व्हीकल आईटीआई कोर्स डिटेल्स

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*