8 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

8 सितंबर को मनाया जाने वाला प्रमुख दिवस विश्व साक्षरता दिवस है। यह दिवस साक्षरता के महत्व और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का विशेष अवसर है। तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। विश्व साक्षरता दिवस की जानकारी भी उन परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए इस ब्लॉग में इस दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया है।

कब और क्यों मनाया जाता है विश्व साक्षरता दिवस?

हर साल 8 सितंबर को दुनियाभर में विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों को साक्षरता के महत्व के बारे में जागरूक करता है। यह दिन सरकारों, गैर-सरकारी संगठनों और समुदायों को साक्षरता से जुड़े कार्यक्रमों को शुरू करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। इसके अलावा यह दिन उन सभी लोगों का सम्मान करता है जो साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं। विश्वभर में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ अभी भी लोग शिक्षा से वंचित है। ऐसे में विश्व साक्षरता दिवस इन समस्याओं को उजागर करने और उनके समाधान के लिए जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह दिवस हमें ये याद दिलाता है कि साक्षरता एक मूल अधिकार है जो हर एक व्यक्ति को उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

विश्व साक्षरता दिवस का इतिहास

आपको बता दें कि इस दिवस की शुरुआत यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) ने की थी। यूनेस्को ने 1966 में इस दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद 8 सितंबर 1967 को पहली बार विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। वैसे 8 सितंबर की तारीख को चुनने के पीछे कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है। यह तारीख यूनेस्को द्वारा तय की गई थी और तब से हर साल इसी दिन विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है।

विश्व साक्षरता दिवस का उद्देश्य

इस दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में साक्षरता को बढ़ावा देना, लोगों को साक्षरता के महत्व के बारे में जागरूक करना, सरकारों और गैर-सरकारी संगठनों को साक्षरता कार्यक्रमों को शुरू करने के लिए प्रेरित करना और दुनियाभर में साक्षरता से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना और उनका समाधान ढूंढना है। 

कैसे मनाया जाता है विश्व साक्षरता दिवस?

विश्व साक्षरता दिवस को आप निम्नलिखित तरीकों से मना सकते हैं : 

  • इस दिन स्कूलों, कॉलेजों, और अन्य शिक्षण संस्थानों में विशेष सत्र आयोजित किए जाते हैं, जहाँ साक्षरता के महत्व और उसके लाभों पर चर्चा की जाती है।
  • साक्षरता दर कम वाले क्षेत्रों में विभिन्न कार्यशालाएं आयोजित की जाती है। उन कार्यशालाओं के माध्यम से लोगों को पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित किया जाता है। 
  • विभिन्न  NGOs और सरकारी संस्थानों द्वारा साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार और कॉन्फ्रेंस आयोजित किए जाते हैं।
  • सोशल मीडिया पर साक्षरता दिवस के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

1 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?4 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?6 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
7 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 8 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*