29 जुलाई का इतिहास (29 July Ka Itihas) – 1891 में आज ही के दिन प्रसिद्ध समाज सुधारक और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का हुआ था निधन

1 minute read
29 जुलाई का इतिहास (29 July Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 29 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 29 जुलाई का इतिहास (29 July Ka Itihas) दिया गया है।

29 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1891 में 29 जुलाई के दिन ही प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन हुआ था। 1957 में 29 जुलाई को ही संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) का गठन किया था। 

1980 में आज ही के दिन मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में गोल्ड मेडल जीता था। 1981 में 29 जुलाई को ही लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

29 जुलाई का इतिहास (29 July Ka Itihas) इस प्रकार हैः

  • 2006 में आज ही के दिन श्रीलंका के बल्लेबाज महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में 624 रन की पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया था।
  • 1987 में आज ही के दिन भारत और श्रीलंका के बीच शांति समझौता हुआ था।
  • 1983 में 29 जुलाई को ही पहले चालक रहित विमान का परीक्षण किया गया था।
  • 1981 में 29 जुलाई को ही लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी हुई थी जिसे दुनिया के 75 करोड़ लोगों ने लाइव देखा था।
  • 1980 में आज ही के दिन मॉस्को ओलंपिक में भारत ने स्पेन को 4-3 से हराकर हॉकी में गोल्ड मेडल जीता था।
  • 1957 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) का गठन किया था।
  • 1949 में 29 जुलाई को ही ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ था।
  • 1921 में 29 जुलाई को ही जर्मनी में एडोल्फ हिटलर नेशनल साेशलिस्ट जर्मन वर्कस पार्टी के नेता चुने गए थे।
  • 1911 में आज ही के दिन मोहन बागान ने आईएफए शील्ड पहली बार जीत हासिल की थी।
  • 1899 में 29 जुलाई को ही न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन किया गया था।
  • 1876 में आज ही के दिन इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस की स्थापना की गई थी।
  • 1858 में 29 जुलाई को ही यूनाइटेड स्टेट्स और जापान ने हैरिस संधि पर साइन किए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

29 जुलाई का इतिहास (29 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1931 में आज ही के दिन ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का जन्म हुआ था।
  • 1905 में 29 जुलाई के दिन ही संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव रहे डैग हैमरस्क्जोंल्ड का जन्म हुआ था।
  • 1904 में आज ही के दिन औद्योगिक हस्तियों में से एक जे. आर. डी. टाटा का जन्म हुआ था। 

29 जुलाई को हुए निधन

28 जुलाई को प्रमुख उत्सव

संबंधित ब्लाॅग्स

1 जुलाई का इतिहास2 जुलाई का इतिहास
3 जुलाई का इतिहास 4 जुलाई का इतिहास
5 जुलाई का इतिहास6 जुलाई का इतिहास
7 जुलाई का इतिहास8 जुलाई का इतिहास
9 जुलाई का इतिहास10 जुलाई का इतिहास
11 जुलाई का इतिहास12 जुलाई का इतिहास
13 जुलाई का इतिहास14 जुलाई का इतिहास
15 जुलाई का इतिहास16 जुलाई का इतिहास
17 जुलाई का इतिहास18 जुलाई का इतिहास
19 जुलाई का इतिहास 20 जुलाई का इतिहास
21 जुलाई का इतिहास22 जुलाई का इतिहास
23 जुलाई का इतिहास24 जुलाई का इतिहास
25 जुलाई का इतिहास26 जुलाई का इतिहास
27 जुलाई का इतिहास28 जुलाई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 29 जुलाई का इतिहास (29 July Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*