24 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read
24 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है

24 अक्टूबर को मनाये जाने वाले प्रमुख दिवस विश्व विकास सूचना दिवस, संयुक्त राष्ट्र दिवस और विश्व पोलियो दिवस है। इन दिवसों का आयोजन जागरूकता फैलाने, ज्ञान साझा करने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही इन अवसरों पर विभिन्न समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। विश्व विकास सूचना दिवस, संयुक्त राष्ट्र दिवस और विश्व पोलियो दिवस की जानकारी भी उन परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए इस ब्लॉग में आपको इस दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया है।

विश्व विकास सूचना दिवस क्या है?

विश्व विकास सूचना दिवस हर साल 24 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने तय किया कि विश्व विकास सूचना दिवस की तारीख संयुक्त राष्ट्र दिवस यानी 24 अक्टूबर से मेल खाती है। विकास से जुड़े मुद्दों में इस दिन का बहुत अधिक महत्व है। विश्व विकास सूचना दिवस वैश्विक विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मनाया जाता है। बता दें कि 17 मई 1972 को, व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन ने राष्ट्र के सतत विकास के संबंध में सूचना प्रसार और जनमत जुटाने का एक विचार प्रस्तावित किया था। इसे संकल्प 3038 (XXVII) के रूप में पेश किया गया था। प्रस्ताव को आधिकारिक स्वीकृति के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के पास भेजा गया था। इसे 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनुमोदित करके और 24 अक्टूबर को विश्व विकास सूचना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। 

संयुक्त राष्ट्र दिवस क्या है?

संयुक्त राष्ट्र दिवस हर साल 24 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। इस दिन को हर साल संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की जयंती के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना वर्ष 1945 में की गई थी। यह विश्व शांति और सुरक्षा बनाए रखने और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य के लिए बनाया गया एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के चार्टर की स्थापना की वर्षगांठ का प्रतीक है। संयुक्त राष्ट्र के चार्टर को 24 अक्टूबर 1945 को 51 देशों द्वारा अपनाया गया था। 

संयुक्त राष्ट्र दिवस के माध्यम से, विभिन्न देशों में इस संगठन के महत्वपूर्ण कार्यों और मिशनों के प्रति लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाई जाती है। इस बात को भी बढ़ावा दिया जाता है की समुदायों और देशों के साथ मिलकर विश्व शांति, सुरक्षा, और सामाजिक सुधार की दिशा में कैसे काम कर सकते हैं।

विश्व पोलियो दिवस क्या है?

विश्व पोलियो दिवस हर साल 24 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। इस दिन को मनाकर पोलियो की बीमारी को खत्म करने के लिए वैश्विक प्रयास और पोलियो के खिलाफ टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला जाता है। विश्व पोलियो दिवस लोगों को पोलियो के बारे में शिक्षित करता है। यह दिन उन्हें टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक करने का भी अवसर प्रदान करता है। पोलियो एक खतरनाक वायरस से होने वाली बीमारी है। इस बीमारी से बच्चे और युवा पीड़ित होते हैं। यह बीमारी उन्हें जीवनभर के लिए विकलांग बना सकती है। पोलियो के खिलाफ एक प्रभावी टीका है जिससे इसे रोका जा सकता है।

यह बीमारी अभी भी कुछ देशों में मौजूद है। विश्व पोलियो दिवस रोटरी इंटरनेशनल द्वारा मेडिकल शोधकर्ता जोनास साल्क के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने पोलियो वैक्सीन विकसित करने वाली सबसे पहली टीम का नेतृत्व किया था। वर्ष 1955 में उन्होंने इनएक्टिवेटेड पोलियोवायरस वैक्सीन बना दी। इसके बाद 1962 में अल्बर्ट साबिन ने ओरल पोलियो वैक्सीन बनाई। 2002 में वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गनाइजेशन ने यूरोपीय क्षेत्र को पोलियो मुक्त घोषित किया गया था। उसी समय से 24 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। 

संबंधित आर्टिकल्स

1 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?4 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?6 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
7 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?8 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
9 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?10 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
11 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?12 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
13 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?14 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
15 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?16 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
17 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?18 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
19 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?20 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
21 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?22 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 24 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*