2 मई का इतिहास (2 May Ka Itihas) – 1921 में आज ही के दिन फिल्म निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का हुआ था जन्म, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read
2 मई का इतिहास (2 May Ka Itihas)

देश और दुनिया में 2 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 2 मई का इतिहास (2 May Ka Itihas) जानेंगे। 

2 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1921 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा जगत के जाने-माने निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का जन्म हुआ था और महान चित्रकार लिआनार्दो द विंची का निधन आज ही के दिन हुआ था। 

1929 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म हुआ था। 1949 में आज ही के दिन महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू हुई थी। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

2 मई का इतिहास (2 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2003 में आज ही कि दन भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया था, लेकिन यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे।
  • 1997 में ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था और 1812 के बाद वह देश के सबसे कम उम्र के प्राइम मिनिस्टर बने थे।
  • 1986 में आज ही के दिन अमेरिका की एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनी थीं।
  • 1968 में 2 मई के दिन ही लोकसभा में पब्लिक प्रोविडेंड फंड एक्ट को मंजूरी मिली थी।
  • 1968 में 2 मई के दिन ही लोकसभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया था।
  • 1952 में दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी थी।
  • 1949 में महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू हुई थी।
  • 1945 में इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था।
  • 1933 में आज ही के दिन जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
  • 1929 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म हुआ था।
  • 1924 में आज ही के दिन नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इंकार कर दिया था।
  • 1519 में आज ही के दिन महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

2 मई का इतिहास (2 May Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1929 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म हुआ था। 
  • 1921 में 2 मई के दिन ही भारत रत्न, और ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित रे का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

2 मई को हुए निधन

  • 1985 में आज ही के दिन प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन हुआ था।
  • 1975 में 2 मई के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू का निधन हुआ हुआ था।
  • 1519 में आज ही के दिन महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन हुआ था। 

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 2 मई का इतिहास (2 May Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*