‘मुहावरा’ शब्द अरबी भाषा का है जिसका अर्थ ‘अभ्यास होना’ या आदी होना’ होता है। इस प्रकार मुहावरा शब्द अपने-आप में स्वयं मुहावरा है, क्योंकि यह अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर असामान्य अर्थ प्रकट करता है।
10 Muhavare in Hindi वाक्य प्रयोग के साथ यहां दिए गए हैं :
1. मुहावरा: आँख का तारा, आँख की पुतली
अर्थ: बहुत प्यारा
वाक्य प्रयोग: यह बच्चा मेरी आँखों का तारा है।
2. मुहावरा – खून का प्यासा
अर्थ : जानी दुश्मन होना
वाक्य प्रयोग – उसकी क्या बात कर रहे हो, वह तो मेरे खून का प्यासा हो गया है।
3. मुहावरा: खून ठण्डा होना
अर्थ: उत्साह से रहित होना या भयभीत होना
वाक्य प्रयोग: आतंकवादियों को देखकर मेरा तो खून ठण्डा पड़ गया।
4. मुहावरा: गढ़ फतह करना
अर्थ :कठिन काम करना
वाक्य प्रयोग: आई.पी.एस पास करके दीक्षा ने सचमुच गढ़ फतह कर लिया।
5. मुहावरा: गधे को बाप बनाना
अर्थ: काम निकालने के लिए मूर्ख की खुशामद करना
वाक्य प्रयोग : कार्तिक गधे को बाप बनाना अच्छी तरह जानता हैं।
6. मुहावरा: घर घाट एक करना
अर्थ: कठिन परिश्रम करना
वाक्य प्रयोग: नौकरी के लिए संजय ने घर घाट एक कर दिया।
7. मुहावरा: दिन गँवाना
अर्थ: समय नष्ट करना
वाक्य प्रयोग:बेरोजगारी में रोहन आजकल यूँ ही दिन गँवा रहा है।
8. मुहावरा: मुहावरा – नाम डुबोना
अर्थ – प्रतिष्ठा, मर्यादा आदि खोना
वाक्य प्रयोग – सीमा ने घर से भाग कर अपने माँ-बाप का नाम डुबो दिया।
9. मुहावरा:पासा पलटना
अर्थ:स्थिति उलट जाना
वाक्य प्रयोग: क्या करें पास ही पलट गया। सोचा कुछ था हो कुछ गया।
10. मुहावरा: पीछा छुड़ाना
अर्थ :जान छुड़ाना
वाक्य प्रयोग :बड़ी मुश्किल से मैं उससे पीछा छुड़ाकर आया हूँ।
उम्मीद है, इन 10 मुहावरों का अर्थ आपको समझ आये होंगें। ऐसे ही अन्य मुहावरे से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।
-
this is a really good bio
-
You’ve missed eighth one
-
सोहम जी, इसके लिए धन्यवाद। हम जल्द ही इस पॉइंट को अपने ब्लॉग में शामिल करेंगे।
-
5 comments
very nice bro
धन्यवाद! आपकी सराहना हमें प्रेरित करती है। अगर आपको और कोई जानकारी चाहिए या हमारे ब्लॉग्स पर कोई सुझाव हो, तो कृपया हमें बताएं। हम आपकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
this is a really good bio

You’ve missed eighth one
सोहम जी, इसके लिए धन्यवाद। हम जल्द ही इस पॉइंट को अपने ब्लॉग में शामिल करेंगे।