10 Lines on Arunachal Pradesh in Hindi: अरुणाचल प्रदेश की 10 खास बातें

1 minute read
10 Lines on Arunachal Pradesh in Hindi

10 Lines on Arunachal Pradesh in Hindi: अरुणाचल प्रदेश भारत का एक उत्तर-पूर्वी राज्य है। अरुणाचल का अर्थ “उगते सूर्य का पर्वत” होता है। वहीं इस राज्य का गठन तत्कालीन “नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी” (NEFA) क्षेत्र से किया गया था। भारत सरकार ने 20 फरवरी, 1987 को इसे अलग राज्य का दर्जा दिया और ये भारत का 24वां राज्य बना। बताना चाहेंगे अरुणाचल प्रदेश की सीमाएँ दक्षिण में असम दक्षिणपूर्व में नागालैंड पूर्व में म्यांमार पश्चिम में भूटान और उत्तर में तिब्बत से मिलती हैं। 

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी “ईटानगर” (Itanagar) है। वहीं इस राज्य की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है, लेकिन यहाँ हिंदी समेत अन्य विशिष्ट भाषाएं/बोलियां बोली जाती हैं। इस ब्लॉग में आप अरुणाचल प्रदेश के बारे में 10 लाइन (10 Lines on Arunachal Pradesh in Hindi) के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

अरुणाचल प्रदेश के बारे में 10 लाइन 

नीचे अरुणाचल प्रदेश के बारे में (10 Lines on Arunachal Pradesh in Hindi) महत्वपूर्ण जानकारी दी गई हैं:-

  1. अरुणाचल प्रदेश भारत का एक उत्तर-पूर्वी राज्य है। वहीं अरुणाचल का अर्थ “उगते सूर्य का पर्वत” होता है। 
  2. अरुणाचल प्रदेश को पूर्व में ‘नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी’ (NEFA) के नाम से जाना जाता था। 
  3. अरुणाचल प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से पूर्वोत्तर भारत के सेवन सिस्टर स्टेट्स में सबसे बड़ा है। इस राज्य में कुल 28 जिले हैं। 
  4. अरुणाचल प्रदेश चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के साथ 1,129 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। 
  5. अरुणाचल प्रदेश की राजधानी “ईटानगर” (Itanagar) है।
  6. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में लगभग 26 जनजातियां और 100 से अधिक उपजातियां बसती हैं। यहाँ 50 से अधिक बोलियां बोली जाती हैं, लेकिन कुछ ही भाषाएं ऐसी हैं जिनकी अपनी लिपि है।
  7. अरुणाचल प्रदेश में पांच मुख्य नदियाँ हैं, कामेंग, सुबनसिरी, सिआंग, लोहित और तिरप। 
  8. अरुणाचल प्रदेश का अधिकांश भाग हिमालय से ढका है, ये लोहित, चांगलांग और तिरप पतकाई पहाड़ियों के बीच स्थित है। 
  9. अरुणाचल प्रदेश के नागरिकों के जीवनयापन का मुख्य आधार कृषि है। यहाँ मुख्य तौर पर झूम खेती होती है। 
  10. अरुणाचल प्रदेश की मुख्य फसलों में चावल, मक्का, बाजरा, गेहूँ, जौ, दलहन, गन्ना, अदरक और तिलहन शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें – अरुणाचल प्रदेश पर निबंध

अरुणाचल प्रदेश के बारे में कम ज्ञात तथ्य 

नीचे अरुणाचल प्रदेश के बारे में कम ज्ञात तथ्यों (10 Lines on Arunachal Pradesh in Hindi) की जानकारी दी गई हैं:-

  1. अरुणाचल प्रदेश और यहाँ के लोगों का प्राचीन इतिहास मुख्य रूप से मौखिक साहित्य और तलहटी में पाए जाने वाले कई ऐतिहासिक खंडहरों के माध्यम से जाना जाता है।
  2. अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर पाए जाने वाले व्यापक रूप से बिखरे हुए पुरातत्व अवशेष – इटाफोर्ट, मालिनीथन, भीष्मकनगर, रुक्मिणीनगर, भालुकपुंग, नक्षपर्वत, पारसी-पारलो आदि इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और देश के बाकी हिस्सों के साथ संबंधों की गवाही देते हैं। 
  3. रिपोर्ट्स के अनुसार यहाँ मध्यकाल के दौरान, तवांग, दिरांग, कलकटंग और मेचुका में महायान परंपरा के कई बौद्ध स्मारकों का निर्माण किया गया था। वहीं 1681 ई. का “तवांग मठ” (Tawang Monastery) राज्य का सबसे बड़ा और सबसे प्रसिद्ध बौद्ध मठ है।
  4. क्या आप जानते हैं कि अरुणाचल प्रदेश का अपना कोई उच्च न्यायालय नहीं है। बल्कि, यह असम राज्य के गुवाहाटी में स्थित उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश का उच्च न्यायालय, गुवाहाटी उच्च न्यायालय की ईटानगर पीठ में है। यह पीठ 12 अगस्त, 2000 को खोली गई थी। 
  5. अरुणाचल प्रदेश में अंग्रेजी, हिंदी, न्यिशी, दाफ्ला, मीजी, आदी, गालोंग, वांचो, तागिन, पहाड़ी मिरी, मिशुई, तांग्सा और खाम्ती आदि भाषाएं/बोलियां बोली जाती हैं।

यह भी पढ़ें – अरुणाचल प्रदेश की भाषा क्या है?

FAQs

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है।

अरुणाचल प्रदेश का क्षेत्रफल कितना है?

अरुणाचल प्रदेश का क्षेत्रफल लगभग 83,743 वर्ग किलोमीटर है।

अरुणाचल प्रदेश में कितने जिले हैं?

अरुणाचल प्रदेश में कुल 28 जिले हैं।

अरुणाचल प्रदेश में कौन सी भाषाएं बोली जाती हैं?

अरुणाचल प्रदेश में अंग्रेजी, हिंदी, न्यिशी, दाफ्ला, मीजी, आदी, गालोंग, वांचो, तागिन, पहाड़ी मिरी, मिशुई, तांग्सा और
खाम्ती आदि भाषाएं/बोलियां बोली जाती हैं।

अरुणाचल प्रदेश का दूसरा नाम क्या है?

अरुणाचल प्रदेश को वर्ष 1972 से पहले ‘नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी’ (NEFA) के नाम से जाना जाता था।

अरुणाचल प्रदेश की आधिकारिक भाषा क्या है?

अरुणाचल प्रदेश की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में अरुणाचल प्रदेश के बारे में (10 Lines on Arunachal Pradesh in Hindi) सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही सामान्य ज्ञान और ट्रेंडिंग इवेंट्स से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*