संज्ञा वह शब्द है जिससे किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, गुण, भाव या समूह का बोध होता है। इसके माध्यम से हम किसी भी चीज़ की पहचान कर सकते हैं और उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संज्ञा का सही प्रयोग भाषा को सुस्पष्ट और प्रभावी बनाता है। बता दें कि ये हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके बारे में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछा जाता है। इस ब्लॉग में, आप जानेंगे संज्ञा किसे कहते हैं? साथ ही आप यहाँ इसके भेद, उदाहरण और उपयोग के बारे में जानेंगे।
This Blog Includes:
संज्ञा किसे कहते है?
संज्ञा वह शब्द है जिससे किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, गुण या भाव का बोध होता है। यह भाषा का वह आधार है जिसके बिना कोई भी वाक्य पूर्ण नहीं होता, क्योंकि हर वाक्य में किसी न किसी नाम या पहचान का उल्लेख होता है। जैसे- राम, किताब, दिल्ली, सुंदरता, प्रेम।
उदाहरण के लिए:
- व्यक्तिवाचक संज्ञा: राम, सीता, गांधीजी, नेहरू, राधा
- जातिवाचक संज्ञा: लड़का, लड़की, कुत्ता, बिल्ली, किताब
- भाववाचक संज्ञा: सुंदरता, बुद्धिमानी, क्रोध, प्रेम, दुःख
- समूहवाचक संज्ञा: सेना, टोली, वर्ग, समूह, झुंड
- द्रव्यवाचक संज्ञा – पानी, दूध, सोना, चाँदी
संज्ञा की पहचान कैसे करें?
संज्ञा को पहचानने का सबसे आसान तरीका यह है कि किसी भी शब्द को देखकर यह सोचें कि वह किसी व्यक्ति, वस्तु, जानवर, स्थान या भावना का नाम बता रहा है या नहीं। दुनिया की हर चीज़ का जो नाम होता है, वही संज्ञा कहलाता है। इसे पहचानने के लिए शब्द के आगे ‘कौन?’, ‘क्या?’ या ‘किसका?’ जैसे प्रश्न लगाए जाते हैं। यदि शब्द इन प्रश्नों का उत्तर दे देता है, तो वह संज्ञा होता है। जैसे- राम कौन? उत्तर: व्यक्ति का नाम, किताब क्या? उत्तर: वस्तु का नाम, दिल्ली क्या? उत्तर: स्थान का नाम, प्रेम क्या? उत्तर: भावना का नाम। ऐसे ही ‘राम की किताब’ में ‘राम किसका?’ का उत्तर मिलता है, इसलिए ‘राम’ भी संज्ञा है।
यह भी पढ़ें – क्रिया विशेषण की परिभाषा, भेद, और उदाहरण
संज्ञा के कितने भेद होते हैं?
संज्ञा के पांच भेद होते हैं, जिनकी जानकारी निम्नलिखित है –
- व्यक्तिवाचक संज्ञा: वह संज्ञा जो किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु का नाम बताती है। उदाहरण: राम, सीता, दिल्ली, भारत।
- जातिवाचक संज्ञा: वह संज्ञा जो किसी जाति, वर्ग या समूह के सभी सदस्यों के लिए समान रूप से प्रयुक्त होती है। उदाहरण: लड़का, लड़की, किताब, कुत्ता।
- भाववाचक संज्ञा: भाववाचक संज्ञा किसी गुण, भाव, अवस्था या स्थिति का नाम होती है जो दिखाई नहीं देती, सिर्फ महसूस होती है। जैसे -प्रेम, दुख, सुंदरता, बुद्धिमानी। अक्सर ये संज्ञाएँ विशेषण या क्रिया से बनती हैं, जैसे सुंदर + ता = सुंदरता, सफल + ता = सफलता।
- समूहवाचक संज्ञा: वह संज्ञा जो व्यक्तियों या वस्तुओं के समूह का बोध कराती है। उदाहरण: सेना, टोली, वर्ग, समूह, दर्शक, सभा।
- द्रव्यवाचक संज्ञा: वह संज्ञा जो किसी द्रव्य या पदार्थ का बोध कराती है, जिसे तौला, मापा या गिना जा सकता है। उदाहरण: पानी, दूध, सोना, चाँदी, अनाज, गैस, रेत।
संज्ञा पर क्विज
Quiz के माध्यम से अभ्यास करें-
संज्ञा
संज्ञा पर आधारित वैकल्पिक प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के माध्यम से आप संज्ञा किसे कहते हैं, के बारे में जान पाएंगे –
1. सुंदरता में कौन सी संज्ञा है?
(क) भाववाचक
(ख) जातिवाचक
(ग) व्यक्तिवाचक
(घ) समूहवाचक
उत्तर- (क)
2. कौन सा शब्द भाववाचक है?
(क) सोना
(ख) विद्यालय
(ग) फूल
(घ) पशुता
उत्तर- (घ)
3. रमेश ने सुरेश के साथ मित्रता का निर्वाह किया इसमें भाववाचक संज्ञा है?
(क) रमेश
(ख) सुरेश
(ग) मित्रता
(घ) निर्वाह
उत्तर- (ग)
4. राष्ट्रपति भवन में संज्ञा है?
(क) व्यक्तिवाचक
(ख) जातिवाचक
(ग) भाववाचक
(घ) समूहवाचक
उत्तर- (क)
5. कौन सा शब्द भाववाचक संज्ञा है?
(क) ऊंचा
(ख) ऊंचाई
(ग) कुशल
(घ) गहरा
उत्तर- (ख)
6. विशेषण से बना भाव वाचक संज्ञा है?
(क) कलाई
(ख) महान
(ग) लड़कपन
(घ) ऊंचाई
उत्तर- (घ)
7. ‘बुढ़ापा’ शब्द में कौन सी संज्ञा है-
(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ख) जातिवाचक संज्ञा
(ग) भाववाचक संज्ञा
(घ) समूहवाचक संज्ञा
उत्तर- (ग)
8. कौन सा शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं है?
(क) मिठाई
(ख) चतुराई
(ग) लड़ाई
(घ) उतराई
उत्तर- (क)
9. कौन सा शब्द जातिवाचक संज्ञा नहीं है?
(क) जवान
(ख) बालक
(ग) सुंदर
(घ) मनुष्य
उत्तर- (ग)
10. ‘बुलाना’ से भाववाचक को पहचानिए?
(क) बुला
(ख) बोलना
(ग) बुलावा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (ग)
11. ‘ज्यादती’ भाववाचक संज्ञा का विशेषण रूप होगा?
(क) ज्यादा
(ख) ज्यादे
(ग) ज्यादी
(घ) ज्यादाएं
उत्तर- (क)
12. ‘ग्रामीण’ का संज्ञा रूप है?
(क) ग्रामीण
(ख) ग्रामी
(ग) ग्राम
(घ) ग्राम्य
उत्तर- (ग)
13. भाववाचक संज्ञा शब्द कौन-सा है?
(क) लालिमा
(ख) अनुच्छेद
(ग) निराश
(घ) विवाह
उत्तर- (क)
14. ‘नदी’ संज्ञा का कौन सा भेद है?
(क) जातिवाचक
(ख) भाववाचक
(ग) व्यक्तिवाचक
(घ) समूहवाचक
उत्तर- (क)
15. ‘यमुना’ किस प्रकार की संज्ञा है?
(क) द्रव्यवाचक
(ख) समूहवाचक
(ग) जातिवाचक
(घ) व्यक्तिवाचक
उत्तर- (घ)
16. कौन-सा शब्द भाववाचक संज्ञा है?
(क) मिठास
(ख) मीठी
(ग) मिठाई
(घ) मीठा
उत्तर- (क)
17. ‘कक्षा’ शब्द हिन्दी व्याकरण के अनुसार ‘संज्ञा’ के भेदों की किस श्रेणी में आता है?
(क) व्यक्तिवाचक
(ख) जातिवाचक
(ग) भाववाचक
(घ) समूहवाचक
उत्तर- (घ)
18. ‘समिति’ शब्द हिन्दी व्याकरण के अनुसार ‘संज्ञा’ के भेदों की किस श्रेणी में आता है?
(क) भाववाचक संज्ञा
(ख) जातिवाचक संज्ञा
(ग) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(घ) समूहवाचक संज्ञा
उत्तर- (घ)
19. संज्ञा शब्द ‘कावेरी’ का भेद क्या है?
(क) जातिवाचक
(ख) भाववाचक
(ग) व्यक्तिवाचक
(घ) समूहवाचक
उत्तर- (ग)
20. कौन-सा शब्द भाववाचक संज्ञा है?
(क) पुरुष
(ख) प्रभु
(ग) क्षत्रिय
(घ) बंधुत्व
उत्तर- (घ)
संज्ञा का निर्धारण और भेदों से संबंधित मुख्य बिंदु
संज्ञा के भेदों का निर्धारण वाक्य में उसके प्रयोग और संदर्भ के अनुसार करना चाहिए। इससे हमें शब्द के सही अर्थ और उपयोग का ज्ञान होता है, जो भाषा की समझ को बेहतर बनाता है। इसे समझने के लिए कुछ मुख्य बिंदु हैं –
- संज्ञा का वाक्य में प्रयोग:
- किसी शब्द की संज्ञा का निर्धारण करते समय उसके वाक्य में प्रयोग पर ध्यान देना चाहिए।
- परिभाषाओं को रटने के बजाय, शब्द वाक्य में क्या दर्शा रहा है, यह देखना महत्वपूर्ण है।
- विभिन्न भेदों में संज्ञा का परिवर्तन:
- कभी-कभी एक ही शब्द संज्ञा के विभिन्न भेदों को दर्शा सकता है।
- उदाहरण: “परिवार” शब्द, वाक्य के अनुसार, समूहवाचक या जातिवाचक संज्ञा हो सकता है।
- “देश का प्रत्येक परिवार खुशहाल है।” – यहाँ “परिवार” जातिवाचक संज्ञा है।
- “मेरे परिवार में पाँच सदस्य हैं।” – यहाँ “परिवार” समूहवाचक संज्ञा है।
- व्यक्तिवाचक संज्ञा का जातिवाचक संज्ञा में परिवर्तन:
- जब किसी एक ही नाम के अनेक व्यक्तियों का बोध करवाया जाता है, तो व्यक्तिवाचक संज्ञा जातिवाचक संज्ञा में बदल जाती है।
- उदाहरण:
- “राम एक अच्छा लड़का है।” – यहाँ “राम” व्यक्तिवाचक संज्ञा है।
- “कक्षा में कई राम हैं।” – यहाँ “राम” जातिवाचक संज्ञा बन गया है।
- शब्द का संदर्भ:
- किसी भी शब्द की संज्ञा का सही निर्धारण करने के लिए वाक्य का संदर्भ और उसमें शब्द की भूमिका को समझना जरूरी है।
यह भी पढ़ें – सर्वनाम की परिभाषा, भेद, उदाहरण और नियम
संज्ञा से जुड़े महत्वपूर्ण लघु प्रश्न
यहां संज्ञा से जुड़े महत्वपूर्ण लघु प्रश्न-उत्तर दिए गए हैं –
प्रश्न 1 आम में कौन सी संज्ञा है?
उत्तर- जातिवाचक संज्ञा
प्रश्न 2 हिमालय में कौन सी संज्ञा है?
उत्तर- व्यक्तिवाचक संज्ञा
प्रश्न 3 कायर की भाववाचक संज्ञा
उत्तर- कायरता
प्रश्न 4 रामायण में कौनसी संज्ञा है?
उत्तर- व्यक्तिवाचक संज्ञा
प्रश्न 5 हँसी शब्द में कौनसी संज्ञा है?
उत्तर- भाववाचक
प्रश्न 6 पारा शब्द में कौनसी संज्ञा है?
उत्तर- द्रव्यवाचक संज्ञा
प्रश्न 7 झुण्ड शब्द में कौन सी संज्ञा है?
उत्तर- समूहवाचक
प्रश्न 8 सफल की भाववाचक संज्ञा क्या है?
उत्तर- सफलता
प्रश्न 9 मेरी निर्धनता पर दया करो। इसमें भाववाचक संज्ञा क्या है?
उत्तर-निर्धनता
प्रश्न 10 जाति का भाववाचक संज्ञा क्या है?
उत्तर-जातीयता
प्रश्न 11 संज्ञा के कुल कितने भेद होते हैं?
उत्तर-पाँच
प्रश्न 12 किसी धातु या द्रव्य का बोध कराने वाले शब्दों को कहते हैं?
उत्तर-द्रव्यवाचक संज्ञा
प्रश्न 13 ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है। ईमानदारी शब्द में कौन-सी संज्ञा है?
उत्तर- भाववाचक संज्ञा
प्रश्न 14 राजा दशरथ में कौन-सी संज्ञा है?
उत्तर- व्यक्तिवाचक
प्रश्न 15 राष्ट्र का भाववाचक संज्ञा है?
उत्तर-राष्ट्रीयता
FAQs
संज्ञा वह शब्द है जो किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, गुण, भाव या समूह का बोध करवाता है, उसे संज्ञा कहते हैं। इसके पांच भेद होते हैं – व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, समूहवाचक, द्रव्यवाचक और भाववाचक।
संज्ञा सीखना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हम अपने दैनिक जीवन में हर समय व्यक्तियों, वस्तुओं, स्थानों, भावों और गुणों के नाम लेते हैं। चाहे बातचीत हो, सोशल मीडिया पर लिखना हो, ऑफिस में ईमेल बनाना हो या बच्चों को पढ़ाना- हर जगह संज्ञा का उपयोग होता है। संज्ञा का ज्ञान हमारी भाषा को अधिक स्पष्ट, व्यवस्थित और प्रभावी बनाता है।
हाँ, ब्रांड नाम जैसे Nike, Tata, Amul, Facebook सभी व्यक्तिवाचक संज्ञाओं की श्रेणी में आते हैं, क्योंकि ये किसी विशेष कंपनी या उत्पाद के नाम होते हैं।
संज्ञा और सर्वनाम में अंतर यह है कि संज्ञा किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भावना का नाम बताती है, जबकि सर्वनाम उसी संज्ञा की जगह पर आने वाला शब्द होता है। जैसे- ‘राम स्कूल जाता है’ में राम संज्ञा है, और ‘वह स्कूल जाता है’ में वह सर्वनाम है क्योंकि वह राम की जगह इस्तेमाल हुआ है।
संज्ञा हमेशा नाम ही नहीं होती, बल्कि वह किसी भी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, जानवर, भावना या गुण का नाम बताती है। यानी ‘किताब’ , ‘प्रेम’, ‘ईमानदारी’ जैसे शब्द भी संज्ञा हैं, भले ही वे किसी व्यक्ति का नाम न हों।
आशा है कि आप इस लेख में संज्ञा के बारे में जान पाए होंगे, साथ ही इससे संबंधित जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसी प्रकार के हिंदी ग्रामर से संबंधित पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।
-
Bahut achha
-
आपका शुक्रिया। ऐसे ही हमारी https://leverageedu.com/ पर बने रहिये।
-
-
यशोदा हमारे घर की लक्ष्मी है।
वाक्य में “यशोदा” एवं “लक्ष्मी” शब्द का प्रयोग क्रमश हुआ है
A. व्यक्तिवाचक और जातिवाचक संज्ञा
B. व्यक्तिवाचक और व्यक्तिवाचक संज्ञा
C. जातिवाचक और व्यक्तिवाचक संज्ञा
D. जातिवाचक और जातिवाचक संज्ञा-
आपका धन्यवाद, ऐसे ही आप https://leverageedu.com/ पर बने रहिये।
-
One app for all your study abroad needs






60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

11 comments
thankyou
“गुलाब का फूल” , शब्द में कोनसी संज्ञा है।
गुलाब शब्द में व्यक्तिवाचक संज्ञा है और फूल शब्द में जातिवाचक संज्ञा है।
Kya mujhe apki link mil sakti h
जी जरूर, https://leverageedu.com/blog/hi/संज्ञा/
आप हिंदी व्याकरण के अन्य टॉपिक इस लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं: https://leverageedu.com/blog/hi/?s=%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80+%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A3+
I used to stuck in these grammar topics but now leverage has made this very easy for me to understand. Thank You so much for this 😊😊
आपका शुक्रिया
Bahut achha
आपका शुक्रिया। ऐसे ही हमारी https://leverageedu.com/ पर बने रहिये।
यशोदा हमारे घर की लक्ष्मी है।
वाक्य में “यशोदा” एवं “लक्ष्मी” शब्द का प्रयोग क्रमश हुआ है
A. व्यक्तिवाचक और जातिवाचक संज्ञा
B. व्यक्तिवाचक और व्यक्तिवाचक संज्ञा
C. जातिवाचक और व्यक्तिवाचक संज्ञा
D. जातिवाचक और जातिवाचक संज्ञा
आपका धन्यवाद, ऐसे ही आप https://leverageedu.com/ पर बने रहिये।