बड़ी खबर: फ्रांस की अर्थव्यवस्था में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का Euro 5 अरब (INR 42,500 करोड़) का योगदान

1 minute read
फ्रांस की अर्थव्यवस्था में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का Euro 5 अरब का योगदान

एक सर्वे से पता चला है कि फ्रांस में अंतरराष्ट्रीय छात्र देश की अर्थव्यवस्था में सालाना करीब 5 अरब Euro का योगदान करते हैं। 

इस सर्वे में पिछले तीन वर्षों में फ्रांस में रह रहे 9,992 अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने हिस्सा लिया है। 

एक सर्वे में छात्रों के लिए फाइनेंसिंग के मुख्य सोर्स परिवार का समर्थन, व्यक्तिगत बचत, कैस डी’एलोकेशन फैमिलियल्स (परिवारों के लिए फ्रांसीसी राज्य सहायता) हैं। 

लगभग 18% रिस्पोंडेंट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों के पढ़ाई को उनके मूल देशों या फ्रांसीसी सरकार स्कॉलरशिप द्वारा फंडेड किया गया था।

सर्वे के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय छात्र प्रति माह औसतन Euro 867 (INR 74,000) खर्च करते हैं और ट्यूशन फीस में औसतन Euro 2,822 (INR 2.40 लाख) का पेमेंट करते हैं।

Campus France ने कहा, “आय से सभी लागत घटाकर, Euro 1.35 अरब (INR 11,500 करोड़) का योगदान नोट किया गया है। यह फ्रांस में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का डायरेक्ट इकॉनॉमिक इम्पैक्ट है।”

2021-22 में फ्रांसीसी संस्थानों में एनरोल्ड विदेशी छात्रों की संख्या में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 15 वर्षों में सबसे मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।

Campus France ने कहा कि वर्तमान में 400,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्र फ्रांस में अध्ययन कर रहे हैं।

इस तरह के और अपडेट के लिए, Leverage Edu News को फॉलो करें!

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*