तर्कपूर्ण प्रश्न क्या होते हैं, जानिए उदाहरण के साथ?

1 minute read
85 views
तर्कपूर्ण प्रश्न

इस दुनिया में जो भी घटना घटित होती है उसके पीछे कोई ना कोई घटना ज़रूर होती है। बिना लॉजिक के कोई घटना नहीं होती। ऐसी ही कुछ घटनाओं को तर्कपूर्ण तरीके से तैयार करके तर्कपूर्ण प्रश्न बनाए जाते हैं। तर्कपूर्ण प्रश्नों को हल करने से आपकी तर्क शक्ति का विकास होता है। आप बौद्धिक रूप से समृद्ध बनते हैं। वास्तव में तर्कपूर्ण प्रश्न हल करने से आपके दिमाग की कसरत होती है। ये आपके दिमाग के लिए एनर्जी बूस्टर की तरह काम करते हैं। इस ब्लॉग में तर्कपूर्ण प्रश्न से संबन्धित सभी महत्वपूर्ण बातों के बारे में विस्तार से बताया गया है।  

तर्कपूर्ण प्रश्नों के बारे में 

तर्कपूर्ण प्रश्न वास्तव में किसी भी व्यक्ति की तर्क शक्ति की जांच करने के लिए पूछे हैं। लगभग प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा में तर्कपूर्ण प्रश्न पूछे ही जाते हैं। यहाँ तक कि भारत के सबसे मुश्किल एग्जाम यूपीएससी में भी तर्कपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं। इसका उद्देश्य कैनडिडेट की तार्किक क्षमता की जांच करना होता है। परीक्षा में तार्किक घटनाओं को आधार बनाकर पूछे गए प्रश्न तर्कपूर्ण प्रश्न कहलाते हैं। इन प्रश्नों के अंतर्गत कई तरह की शृंखलाएँ विभाजित होती हैं जैसे : सादृश्य या संबंध, वर्गीकरण या विजातीय को अलग करना, सांकेतिक भाषा परीक्षण और कथन विश्लेषण आदि। 

तर्कपूर्ण प्रश्नों का महत्व 

तर्कपूर्ण प्रश्न कई तरह से महत्वपूर्ण होते हैं : 

  • बौद्धिक क्षमता में वृद्धि : तर्कपूर्ण प्रश्नों को हल करने से आपकी बौद्धिक क्षमता में विकास होता है। जैसे जिम जाने से आप शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं उसी तरह तर्कपूर्ण प्रश्नों को हल करने से आपकी बुद्धिमत्ता में वृद्धि होती है। 
  • वैज्ञानिक और तार्किक सोच में विकास : यह बात तो वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुकी है कि तर्कपूर्ण प्रश्न हल करने से आपकी तार्किक और वैज्ञानिक सोच की क्षमता में ज़बरदस्त तरीके से बढ़ोतरी होती है। 
  • गणित सीखने की क्षमता में वृद्धि : जो स्टूडेंट्स शुरू से ही तर्कपूर्ण प्रश्न का अभ्यास करते हैं उनकी गणित के सवालों को हल करने की क्षमता बाकी स्टूडेंट्स की तुलना में कहीं अधिक अच्छी होती है। 
  • व्यवहारिकता में वृद्धि : यह भी एक तथ्य है कि जो स्टूडेंट्स तर्कपूर्ण प्रश्न हल करते हैं वे बाकी स्टूडेंट्स की तुलना में अधिक व्यवहारिक होते हैं।

तर्कपूर्ण प्रश्नों के कुछ उदाहरण 

तर्कपूर्ण प्रश्नों के कुछ उदाहरण 

  1. राजधानी ट्रेन दिल्ली से 19 : 45 पर निकलती है और अगले दिन 15 : 20 बजे मुजफ्फरपुर पहुँचती है। बताओ यह मुजफ्फरपुर पहुँचने में कितना समय लेगी? 
    उत्तर : 18 घंटे 35 मिनट 
  1. रवि रात में 9:30 बजे सोया और अगले दिन 5 :50 पर जागता है। उसके सोने की अवधि क्या होगी? 
    उत्तर : 8 घंटे 20 मिनट 
  1. S,R की बहन है। R,Q की बहन है। P,Q का भाई है। Q का S से क्या नाता है? 
    उत्तर : भाई या बहन 
  1. निम्न श्रंखला में से ऐसे कितने 6 हैं जिसके पहले 5 है लेकिन बाद में 7 नहीं है? 
    5 6 7 6 5 4 9 2 7 6 7 4 3 5 6 8 2 1 5 6 7 
    उत्तर : 2 
  1. 4 वर्ष पूर्व अजय, सोमेश से 6 साल बड़ा था। अब उनकी आयु में कितना अंतर होगा? 
    उत्तर : 6 वर्ष 

तर्कपूर्ण प्रश्न हल करने के लिए टिप्स 

तर्कपूर्ण प्रश्न हल करने के लिए टिप्स नीचे दी गई है:

  • अधिक से अधिक अभ्यास करें। 
  • एक नियमित सिस्टम के तहत पढ़ाई करने बैठें
  • सबसे पहले प्रश्न में दिए गए ऑपशंस को देखने में न लगाएँ। इससे आप भ्रमित हो सकते हैं। 
  • तार्किक तरीके से सोचना शुरू करें। 

तर्कपूर्ण प्रश्नों से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें 

तर्कपूर्ण प्रश्नों से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें नीचे दी गई हैं:

  • तर्कपूर्ण प्रश्न आपकी बौद्धिक क्षमता में इजाफा करते हैं। 
  • इससे आप में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चीजों को करने की आदत विकसित होती है। 
  • यह आपको अधिक तर्कपूर्ण और व्यवहारिक व्यक्ति के रूप में विकसित करते हैं। 
  • तर्कपूर्ण प्रश्न के द्वारा कैंडीडेट की तार्किक क्षमता का अनुमान लगाने का प्रयास किया जाता है। 
  • तर्कपूर्ण प्रश्न भारत लगभग सभी बड़े एग्जाम जैसे आईआईटी और यूपीएससी के एग्जाम तक में पूछे जाते हैं। 

भारत के टॉप एग्जाम, जिनमें तर्कपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं 

भारत के टॉप एग्जाम, जिनमें तर्कपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं कि लिस्ट नीचे दी गई है:

  • यूपीएससी 
  • बैंकिंग 
  • आईआईटी 
  • एनआईटी 
  • रेलवे 
  • मेट्रो 
  • गेट 
  • सभी राज्य सरकार की नौकरियाँ 
  • पीसीएस 
  • एम्स 
  • केंद्रीय विद्यालय संगठन 

तर्कपूर्ण प्रश्नों की pdf 

तर्कपूर्ण प्रश्नों की pdf प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें : 

PDF के लिए यहाँ क्लिक करें।

तर्कपूर्ण प्रश्नों पर बेस्ट बुक्स 

बुक  लेखक/प्रकशन का नाम  यहाँ से खरीदें 
A New Approach to REASONING Verbal , Non-Verbal & Analytical BS Sijwalii & Indu Sijwali यहाँ से खरीदें 
SSC Reasoning 7200 TCS MCQ Chapter wise English medium 3rd edition Paperback – 20 September 2022 Pinnacle Publications यहाँ से खरीदें 
A New Approach To Reasoning Book for Competitive Exams from the House of RS Aggarwal (English Medium) Radian Book Company यहाँ से खरीदें 
Champion’s Reasoning Book for Banking Exam & Insurance Exam  Adda 247  यहाँ से खरीदें 
Master Reasoning Book Verbal, Non-Verbal & Analytical Arihant Publication  यहाँ से खरीदें 

FAQs 

तर्कपूर्ण प्रश्न क्या हैं? 

तर्कपूर्ण प्रश्न वास्तव में किसी भी व्यक्ति की तर्क शक्ति की जांच करने के लिए पूछे हैं। लगभग प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा में तर्कपूर्ण प्रश्न पूछे ही जाते हैं। यहाँ तक कि भारत के सबसे मुश्किल एग्जाम यूपीएससी में भी तर्कपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं। 

रीजनिंग में कुल कितने टॉपिक होते हैं?

रीजनिंग में सिमिलैरिटी एनेलॉजी, क्लासिफिकेशन, कोडिंग-डिकोडिंग, सीरीज टेस्ट, क्लॉक, कैलेंडर व क्यूब, मैट्रिक्स, स्कोरिंग, नंबर मैट्रिक्स, अल्फाबेट मैट्रिक्स, वर्ल्ड फ्रेमिंग, वर्ल्ड अरेंजमेंट, रैकिंग, सिटिंग अरेजमेंट, मैथेमैटिकल रीजनिंग, नंबर पजल, साइकॉलजिकल रीजनिंग, एनेलैटिकल रीजनिंग आदि टॉपिक शामिल हैं

रीजनिंग को कैसे समझें?

रीजनिंग को समझने के लिए पॉइंट्स:
– रीजनिंग पर करे फोकस रीजनिंग विषय की तैयारी के लिए सबसे पहले हमे आसान topic या चैप्टर से शुरुआत करनी चाहिए।
– रीजनिंग के सवालो को हल करने में रुचि रखे।
– शार्ट फॉर्मूले को याद रखे।
– रीजनिंग की तैयारी के लिए करे शांत जगह का चुनाव करें।
– ग्राफ का करें इस्तेमाल।

गैर मौखिक तर्क क्या है? 

गैर-मौखिक तर्क चित्रों और आरेखों का उपयोग करके समस्या को हल करना है । यह दृश्य सूचना का विश्लेषण करने और दृश्य तर्क के आधार पर समस्याओं को हल करने की क्षमता का परीक्षण करता है।

उम्मीद है आपको यह ब्लॉग पढ़ने के बाद तर्कपूर्ण प्रश्न के बारे में बहुत सी जानकारियां प्राप्त हुई होगी। यदि आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आया हो तो आप  अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी यह ब्लॉग जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert