Answer
Verified
[UPSC सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 हिंदी अनिवार्य पेपर]
वृक्ष का पर्यायवाची शब्द – तरु, द्रुम, विटप, तरुवर, पेड़।
वृक्ष के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग
- ग्रीष्म की तपती धूप में थके हुए पथिक के लिए शीतल तरु की छाया किसी वरदान से कम नहीं होती।
- रहीम ने परोपकार की महिमा बताते हुए कहा है कि तरुवर फल नहिं खात है, नदी न संचै नीर। (अर्थात् श्रेष्ठ वृक्ष अपना फल स्वयं नहीं खाते)।
- आज के शहरीकरण में ऊँची इमारतें तो खड़ी हो गईं, लेकिन वह आंगन का पुराना पेड़ कहीं खो गया, जिसकी छांव में पीढ़ियां अपना बचपन बिताती थीं।
- जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए केवल वृक्षरोपण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए वृक्षों का संरक्षण और संवर्धन करना भी अनिवार्य है।
नोट: द्रुम और विटप वृक्ष के पर्यायवाची शब्द तो हैं लेकिन आम बोलचाल में उपयोग नहीं किए जाते हैं। इन शब्दों का प्रयोग मुख्य रूप से साहित्यिक रचनाओं, काव्य और गंभीर निबंध लेखन में किया जाता है।

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!