उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर A है। वर्तमान में, प्रशासनिक और विकासात्मक दृष्टिकोण से त्रिपुरा में कुल 8 जिले हैं, बता दें कि त्रिपुरा भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक सुंदर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है, जो 21 जनवरी 1972 को भारतीय गणराज्य का पूर्ण राज्य बना।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
वर्ष 1949 में त्रिपुरा को भारतीय संघ में शामिल किया गया था। बता दें कि शुरुआत में यह केंद्रशासित क्षेत्र था, जिसे 1972 में पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। राज्य बनने के बाद प्रशासनिक सुव्यवस्था के लिए इसे जिलों में बांटा गया। प्रारंभ में त्रिपुरा में केवल 3 जिले “वेस्ट त्रिपुरा (पश्चिम त्रिपुरा), नॉर्थ त्रिपुरा (उत्तर त्रिपुरा) और साउथ त्रिपुरा (दक्षिण त्रिपुरा)” थे।
समय के साथ जनसंख्या में वृद्धि और क्षेत्रीय विकास की आवश्यकता को देखते हुए नए जिलों का गठन हुआ, जिसके अंतर्गत वर्ष 1995 में ढालाई जिला बनाया गया, जो वन क्षेत्र और जनजातीय संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। इसके बाद वर्ष 2012 में राज्य सरकार ने प्रशासनिक सुधारों के तहत 4 नए जिले खोवाई, सिपाहीजाला, उनाकोटी और गोमती बनाए। इसके बाद त्रिपुरा में कुल जिलों की संख्या बढ़कर 8 हो गई।
वर्तमान में त्रिपुरा में 8 जिले हैं और यहाँ हर जिले की अपनी एक विशेष पहचान है, जैसे – उनाकोटी जिला अपने रॉक कट शिल्प (Unakoti Hills) के लिए प्रसिद्ध है। वर्ष 1995 में स्थापित धलाई जिला, राज्य का सबसे बड़ा जिला है, जबकि वर्ष 2012 में गठित हुआ उनाकोटी जिला, त्रिपुरा राज्य का सबसे छोटा है।
त्रिपुरा के सभी 8 जिलों के नाम और उनके मुख्यालय की सूची
त्रिपुरा के सभी 8 जिलों के नाम और उनके मुख्यालय की सूची इस प्रकार हैं –
| क्र.सं. | जिले का नाम | मुख्यालय |
| 1 | पश्चिम त्रिपुरा (West Tripura) | अगरतला (Agartala) |
| 2 | उत्तर त्रिपुरा (North Tripura) | धर्मनगर (Dharmanagar) |
| 3 | दक्षिण त्रिपुरा (South Tripura) | बेलोनिया (Belonia) |
| 4 | ढलाई (Dhalai) | अंबासा (Ambassa) |
| 5 | खोवाई (Khowai) | खोवाई (Khowai) |
| 6 | सिपाहीजला (Sepahijala) | बिशालगढ़ (Bishalgarh) |
| 7 | गोमती (Gomati) | उदयपुर (Udaipur) |
| 8 | उनाकोटी (Unakoti) | कैलाशहर (Kailashahar) |
संबंधित आर्टिकल्स
60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

One app for all your study abroad needs
