Sarvanam Ke Kitne Bhed Hote Hain: सर्वनाम के कितने भेद होते हैं?

1 minute read
Sarvanam Ke Kitne Bhed Hote Hain
A. 6
B. 7
C. 11
D. 12
Answer
Verified

सही उत्तर है (A) 6 

हिंदी व्याकरण में सर्वनाम के 6 भेद होते हैं। 

विस्तृत उत्तर

सर्वनाम के 6 भेद होते हैं। जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें सर्वनाम कहते हैं। 

जैसे: राम स्कूल गया। वह पढ़ाई करेगा। 

यहां ‘वह’ सर्वनाम है, जो ‘राम’ संज्ञा के स्थान पर आया है। 

सर्वनाम के 6 भेद

सर्वनाम के 6 भेदों की सूची इस प्रकार हैं;-:

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम 
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम 
  4. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  5. संबंधवाचक सर्वनाम
  6. निजवाचक सर्वनाम

पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun)
जो सर्वनाम बोलने वाले (वक्ता), सुनने वाले (श्रोता), या किसी तीसरे (जिसके बारे में बात हो रही हो) के लिए इस्तेमाल होते हैं, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। 

उदाहरण:

  • मैं (बोलने वाला): मैं पढ़ रहा हूँ।
  • तुम (सुनने वाला): तुम कहाँ जा रहे हो?
  • वह (कोई तीसरा): वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है।

निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun)
जो सर्वनाम किसी पास या दूर की चीज़ या व्यक्ति की ओर निश्चित इशारा करते हैं, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।

उदाहरण:

  • यह मेरी किताब है। (पास की चीज़ का निश्चित संकेत)
  • वह उसका घर है। (दूर की चीज़ का निश्चित संकेत)

अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun)
जो सर्वनाम किसी व्यक्ति या वस्तु की तरफ़ इशारा तो करते हैं, लेकिन उनके बारे में निश्चित जानकारी नहीं देते, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।

उदाहरण:

  • बाहर कोई खड़ा है। (कौन खड़ा है, पता नहीं)
  • दूध में कुछ गिर गया है। (क्या गिरा है, पता नहीं)

प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)
जिन सर्वनाम शब्दों का उपयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।

उदाहरण:

  • तुम्हारे घर कौन आया है?
  • तुम क्या खा रहे हो?

संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)
जो सर्वनाम शब्द वाक्य के दो हिस्सों (उपवाक्यों) को आपस में जोड़ते हैं और एक बात का संबंध दूसरी बात से बताते हैं, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। ये अक्सर ‘जो-सो’, ‘जैसा-वैसा’ जैसे जोड़े में आते हैं।

उदाहरण:

  • जो बोएगा, सो काटेगा।
  • जैसी करनी, वैसी भरनी।

निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)
जो सर्वनाम कर्ता (काम करने वाले) के बारे में बताते हैं या कर्ता के काम को खुद से जोड़ते हैं, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। इसमें ‘आप’, ‘स्वयं’, ‘खुद’ जैसे शब्द आते हैं।

उदाहरण:

  • मैं आप ही चला जाऊँगा। (मैं खुद चला जाऊँगा)
  • वह अपना काम स्वयं करता है।
  • तुम खुद ही देख लो।

यह भी पढ़ें: 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*