इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन C है। हिंदी व्याकरण में रस की संख्या नौ हैं। हालांकि विद्वानों द्वारा ‘वात्सल्य रस’ को दसवां एवं ‘भक्ति रस’ को ग्यारहवां रस भी माना गया है। वात्स्ल्यता तथा देव रति इनके स्थायी भाव हैं। इस तरह हिंदी में रसों की संख्या 11 तक पहुँच जाती है।
रस किसे कहते हैं?
रस का शाब्दिक अर्थ है ‘आनंद’। काव्य को पढ़ने या सुनने से जिस आनंद की अनुभूति होती है, उसे रस कहा जाता है। रस को काव्य की आत्मा माना जाता है।
रस के कितने भेद होते हैं?
हिंदी व्याकरण में रस के मुख्यतः नौ भेद माने जाते हैं। हालांकि विद्वानों द्वारा ‘वात्सल्य रस’ और ‘भक्ति रस’ को भी रस माना गया है। इससे हिंदी में रसों की संख्या 11 तक पहुँच जाती है। रस के भेद इस प्रकार हैं:-
| रस | स्थायी भाव |
| श्रृंगार रस | रति |
| हास्य रस | हास |
| करुण रस | शोक |
| वीर रस | उत्साह |
| रौद्र रस | क्रोध |
| भयानक रस | भय |
| वीभत्स रस | जुगुप्सा |
| अद्भुत रस | विस्मय |
| शांत रस | निर्वेद |
| वात्सल्य | वात्स्ल्यता |
| भक्ति | देव रति/ अनुराग |
रस के कितने अंग हैं?
रस के प्रमुख चार अंग हैं;-
- स्थायी भाव
- संचारी भाव
- विभाव
- अनुभाव
यह भी पढ़ें:
- रस के कितने अंग हैं?
- राष्ट्रीय ध्वज में कितने रंग होते हैं?
- शिशु मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- जन्म दर किसे कहते हैं?
- मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- वैज्ञानिक वानिकी क्या है?
- ज्वालामुखी किसे कहते हैं?
- भारत का भौतिक स्वरुप क्या है?
- ज्वार भाटा किसे कहते हैं?
- भूमध्य रेखा क्या है?
- अक्षांश और देशांतर क्या है?
- लाल ग्रह किसे कहते हैं?
- पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?
- नदी तंत्र किसे कहते हैं?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.