NEET में सरकारी कॉलेज के लिए न्यूनतम स्कोर आपकी श्रेणी और कॉलेज पर निर्भर करता है। सामान्य श्रेणी के लिए, 620 से अधिक स्कोर पर सरकारी कॉलेज में दाखिला मिलने की संभावना होती है, जबकि अन्य श्रेणियों के लिए यह 575 या उससे अधिक हो सकता है। बताना चाहेंगे भारत में MBBS की किफायती और क्वॉलिटी एजुकेशन के लिए सरकारी सीट हासिल करना एक बड़ी कामयाबी मानी जाती है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में 700 से ज्यादा मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 1 लाख से अधिक सीटें हैं। किंतु सरकारी सीटें सिर्फ 56 हजार के आसपास हैं।
नीट 2025 स्कोर रेंज
NEET 2025 के लिए स्कोर रेंज इस प्रकार हैं;-
| NEET स्कोर टाइप | NEET स्कोर रेंज |
| बहुत अच्छा स्कोर | 700 से 720 |
| अच्छा स्कोर | 600 से 700 |
| औसत स्कोर | 450 से 600 |
| कम स्कोर | 350 से 450 |
भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज
NIRF 2024 की रैंकिंग के अनुसार भारत के टॉप मेडिकल कॉलेजों की सूची इस प्रकार हैं:-
| कॉलेज का नाम | राज्य |
| AIIMS, नई दिल्ली | दिल्ली |
| पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) | चंडीगढ़ |
| क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज | तमिनाडु |
| नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेस | कर्नाटक |
| जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च | पुडुचेरी |
| संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान | उत्तर प्रदेश |
| बनारस हिंदू विश्वविद्यालय | उत्तर प्रदेश |
| कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज | कर्नाटक |
| अमृता विश्व विद्यापीठम | तमिलनाडु |
| सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज | कर्नाटक |
| मद्रास मेडिकल कॉलेज और गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल | तमिलनाडु |
संबंधित प्रश्न
- नीट परीक्षा कितनी बार दे सकते है?
- नीट की फुल फॉर्म
- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की गाइडलाइन्स
- नीट परीक्षा की तैयारी के लिए बायोलॉजी के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर
- नीट का पेपर कितने नंबर का होता है?
- नीट परीक्षा कितनी बार दे सकते है?
- नीट पेपर कोड 45, 46 और 48 के लिए डाउनलोड करें?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.