राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी NEET 2025 सूचना बुलेटिन के अनुसार एस्पायरिंग कैंडिडेट की आयु 31 दिसंबर 2025 तक कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। वहीं NTA की ओर से अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। ध्यान दें कि कैंडिडेट चाहे किसी भी वर्ग का हो, उसका जन्म 31 दिसंबर, 2008 से पहले का हो। तभी वह NEET UG 2025 परीक्षा में आवेदन के लिए योग्य माना जाएगा।
वहीं कैंडिडेट 12वीं कक्षा (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/ बायोटेक्नोलॉजी और अंग्रेजी के साथ) पास होना चाहिए। आपको 12वीं कक्षा में न्यूनतम प्रतिशत भी प्राप्त करना होगा, जो सामान्य श्रेणी के लिए 50%, आरक्षित श्रेणी के लिए 40% और PWD श्रेणी के लिए 45% है। NEET UG परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।
NEET UG 2025 के लिए पात्रता मानदंड
नीट यूजी परीक्षा के लिए अनिवार्य पात्रता मानदंड (NEET Ka Exam Dene Ke Liye Kya Qualification Chahiye) इस प्रकार है:-
| पात्रता मानदंड | संबंधित जानकारी |
| NEET UG के लिए क्वालीफाइंग एग्जाम एलिजिबिलिटी | कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मुख्य विषयों के रूप में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी और अंग्रेजी के साथ 10+2 या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। |
| NEET UG आयु सीमा | कैंडिडेट्स की 31 दिसंबर, 2025 तक 17 साल की आयु पूरी होनी चाहिए। |
| योग्यता परीक्षा में न्यूनतम अंक | सामान्य श्रेणी: 50%, ओबीसी/एससी/एसटी: 40%, दिव्यांग: 45% |
| NEET UG एलिजिबिलिटी मार्क्स | NEET UG एग्जाम के लिए क्लास 12th की परसेंटेज प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग है। 12th क्लास में NEET एलिजिबिलिटी मार्क्स में केवल PCB सब्जेक्ट्स के कुल मार्क्स अनिवार्य माने जाएंगे। |
| NEET एग्जाम देने के लिए अधिकतम लिमिट | NEET एग्जाम के अधिकतम प्रयास लिमिट पर कोई प्रतिबंध नहीं है। |
| राष्ट्रीयता | भारत के नागरिक, नॉन-रेजिडेंट इंडियन (NRIs), भारतीय मूल के व्यक्ति (PIOs), भारत के ओवरसीज सिटिज़न्स (OCIs) और विदेशी नागरिक NEET एग्जाम के लिए एलिजिबिल हैं। |
संबंधित प्रश्न नीट परीक्षा कितनी बार दे सकते है? नीट की फुल फॉर्म नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की गाइडलाइन्स नीट परीक्षा की तैयारी के लिए बायोलॉजी के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर नीट का पेपर कितने नंबर का होता है? नीट परीक्षा कितनी बार दे सकते है? नीट पेपर कोड 45, 46 और 48 के लिए डाउनलोड करें? |
60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

One app for all your study abroad needs
