द्रुम का पर्यायवाची शब्द और इनका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
drum ka paryayvachi shabd
Answer
Verified

[UPSC सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 हिंदी अनिवार्य पेपर]

द्रुम के मुख्य पर्यायवाची शब्द – वृक्ष, तरु, पेड़, विटप, रुख। 

‘द्रुम’ शब्द का सीधा सा अर्थ है – वृक्ष या पेड़। द्रुम स्वयं संस्कृतनिष्ठ/काव्यात्मक शब्द है मतलब साहित्य और कविताओं में अक्सर पेड़ों के लिए अक्सर ‘द्रुम’ प्रयुक्त होता है।

द्रुम के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

  1. गाँव के चौपाल पर लगा पुराना बरगद का वृक्ष आज भी लोगों के बैठने का मुख्य सहारा बना हुआ है।
  2. सुमित्रानंदन पंत की कविता ‘धूप का टुकड़ा’ में तरु को हरे झरोखे के रूप में चित्रित किया गया है, जिसके बीच से धूप धरती पर झरती हुई दिखाई देती है।
  3. शहरों में बढ़ते निर्माण कार्यों के कारण अनेक पेड़ काटे जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है।
  4. प्रेम नारायण ‘पंकिल’ ने अपनी कविता की पंक्ति “नव विटप-वृन्त पर गुम्फित सौरभ-नमिता कमनीया लतिका।” में विटप को लता के आश्रय तथा प्रकृति-सौंदर्य के आधार रूप में चित्रित किया है।
  5. किसी भी क्षेत्र का पर्यावरणीय संतुलन वहाँ के वृक्षों की संख्या और संरक्षण पर निर्भर करता है।
Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*