NEET 2025 के तहत सभी मेडिकल कोर्सों की सीटें लगभग 1.9 लाख से अधिक हैं। बता दें कि इन सीटों पर एडमिशन के लिए छात्रों के NEET स्कोर को प्राथमिकता दी जाएगी। 2025 में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पूरे भारत में नीट के जरिए कुल लगभग 1,09,000 से ज्यादा सीटें हैं। यह संख्या हर साल थोड़ा-थोड़ा बढ़ रही है, जिसका प्रमुख कारण भारत सरकार द्वारा नए मेडिकल कॉलेजों को खोलने पर ध्यान देना है।
NEET 2025 में अनुमानित कुल सीटों की जानकारी
NEET 2025 में अनुमानित कुल सीटों की जानकारी निम्नलिखित है, बता दें कि यह आंकड़े 2025 की लेटेस्ट अपडेट और मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (MCC) की रिपोर्ट्स के आधार पर दिए गए हैं। इन अनुमानित आंकड़ों में मामूली बढ़ोतरी होना संभव है, जिसका कारण हर साल नए मेडिकल कॉलेजों की संख्या में वृद्धि होना है।
| कोर्स का नाम | अनुमानित कुल सीटें (2025) | सीटों का विवरण |
| MBBS (भारत में कुल) | लगभग 1,08,500+ | सरकारी: 55,000+ प्राइवेट: 53,500+ |
| BDS (डेंटल) | लगभग 27,000+ | सरकारी + प्राइवेट मिलाकर |
| AYUSH (BAMS, BHMS, BUMS) | लगभग 52,000+ | सभी आयुष कोर्स मिलाकर |
| BVSc & AH (Veterinary) | लगभग 525+ | सीमित संस्थानों में उपलब्ध |
| AIIMS (स्वतंत्र MBBS सीटें) | लगभग 2,000+ | अखिल भारतीय संस्थान (AIIMS) के अंतर्गत |
| JIPMER MBBS सीटें | लगभग 250 | पुडुचेरी व कराईकल कैंपस |
ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और स्टेट कोटा के आधार पर NEET सीटों का बंटवारा
बता दें कि NEET सीटों का बंटवारा दो मुख्य हिस्सों (ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और स्टेट कोटा के आधार पर) में होता है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है –
| कोटा का नाम | सीटों का प्रतिशत | सीटों की अनुमानित संख्या (MBBS 2025) | काउंसलिंग करने वाली संस्था | पात्रता |
| ऑल इंडिया कोटा (AIQ) | 15% | लगभग 16,275+ सीटें | MCC (Medical Counseling Committee) | भारत के सभी राज्य के छात्र |
| स्टेट कोटा | 85% | लगभग 92,225+ सीटें | संबंधित राज्य की काउंसलिंग एजेंसी | संबंधित राज्य के निवासी छात्र (डोमिसाइल) |
संबंधित आर्टिकल्स
- नीट का पेपर कितने नंबर का होता है?
- नीट परीक्षा कितनी बार दे सकते है?
- ऐसे करें नीट 2025 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड
- NEET 2025 में BAMS के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.