Zimbabwe Facts : जिम्बाब्वे से जुड़े रोचक तथ्य

1 minute read
Zimbabwe Facts in Hindi

जिम्बाब्वे दक्षिणी अफ़्रीका में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी हरारे है और इस देश में चार प्रमुख जातीय समूह पाए जाते हैं। जिम्बाब्वे की सीमा जाम्बिया, मोज़ाम्बिक, दक्षिण अफ़्रीका और बोत्सवाना से लगती है। यह देश अपने विविध परिदृश्यों के लिए जाना जाता है, जिसमें विक्टोरिया फॉल्स दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्रसिद्ध झरनों में से एक है। ज़िम्बाब्वे को पहले दक्षिणी रोडेशिया के नाम से जाना जाता था और 1980 में यह एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गया। जिम्बाब्वे की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है, जिम्बाब्वे के बारे में ऐसे ही कई अन्य रोचक तथ्य (Zimbabwe Facts in Hindi) हैं, जिसे जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

Zimbabwe Facts in Hindi – जिम्बाब्वे से जुड़े रोचक तथ्य

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार जिम्बाब्वे से जुड़े रोचक तथ्य (Zimbabwe Facts in Hindi) यहाँ बताए गए हैं-

  1. जिम्बाब्वे का आधिकारिक नाम रिपब्लिक ऑफ जिम्बाब्वे (Republic of Zimbabwe) है। 
  2. BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार जिम्बाब्वे का एरिया 390757 वर्ग कि.मी है। 
  3. BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार जिम्बाब्वे की जनसंख्या 15.17 मिलियन है। 
  4. जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे (Harare) है। 
  5. जिम्बाब्वे में बोली जाने वाली भाषा चिबारवे, इंग्लिश, कलंगा, कोइसान, नामब्या, एनडौ, नडेबेले, शांगानी, शोना, सोथो, टोंगा, त्सवाना, वेंडा, ज़ोसा और चेवा है 
  6. जिम्बाब्वे की करंसी यूनाइटेड स्टेट्स डॉलर (United States Dollar) है। 
  7. ज़म्बेजी नदी जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी नदी है। 
  8. माउंट न्यांगानी जिम्बाब्वे का सबसे ऊँचा पर्वत है, जिसकी ऊंचाई 2,592 मीटर या 8,504 फीट है।
  9. जिम्बाब्वे के राष्ट्रीय ध्वज में पीला रंग वहां की खनिज संपदा का प्रतिनिधित्व करता है, लाल रंग मुक्ति संग्राम के दौरान बहाए गए रक्त का प्रतिनिधित्व करता है, काला रंग काले बहुमत का प्रतिनिधित्व करता है, सफेद त्रिकोण शांति का प्रतिनिधित्व करता है और उसमे बना पक्षी जिम्बाब्वे के राष्ट्रीय प्रतीक का प्रतिनिधित्व करता है।
  10. 18 अप्रैल को जिम्बाब्वे अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। 
  11. जिम्बाब्वे में खेल गतिविधियों में क्रिकेट, रग्बी यूनियन, नेटबॉल, टेनिस, हैंडबॉल, गोल्फ, तैराकी और फील्ड हॉकी शामिल हैं लेकिन सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है।
  12. जिम्बाब्वे को 1980 में स्वतंत्रता मिली। 
  13. विश्व की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील करिबा झील है, जो की जिम्बाब्वे में स्थित है। 
  14. जिम्बाब्वे में पाँच विश्व धरोहर स्थल हैं, जो ग्रेट ज़िम्बाब्वे, खामी, माटोबो हिल्स, विक्टोरिया फॉल्स और माना पूल हैं।
  15. दक्षिणी अफ़्रीका में जिम्बाब्वे चारों ओर से घिरा हुआ देश है और इसकी सीमाएँ बोत्सवाना, मोज़ाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया और नामीबिया से लगती हैं।

Zimbabwe National Symbols Facts in Hindi – जिम्बाब्वे के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े तथ्य 

जिम्बाब्वे के राष्ट्रीय प्रतीक यहां दिए गए हैं –

  1. फ़्लेम लिली जिम्बाब्वे का राष्ट्रीय फूल है। 
  2. एन्सेफैलार्टोस कॉन्सिनस (Encephalartos concinnus) जिम्बाब्वे का राष्ट्रीय पौधा है। 
  3. बटेलूर ईगल जिम्बाब्वे का राष्ट्रीय पक्षी है।
  4. सेबल मृग (Sable Antelope) जिम्बाब्वे का राष्ट्रीय पशु है।
  5. जिम्बाब्वे के राष्ट्रीय व्यंजन का नाम सदजा (Sadza) है। 
  6. Simudzai Mureza wedu WeZimbabwe जिम्बाब्वे का राष्ट्रीय गान है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Zimbabwe Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*