व्यावसायिक शिक्षा पर निबंध कैसे लिखें?

1 minute read
व्यावसायिक शिक्षा पर निबंध

व्यावसायिक शिक्षा आधुनिक युग की नई माँग है। आज के समय सभी कंपनियों को स्किल्ड कैंडिडेट्स चाहिए। डिग्री चाहें आपके पास कोई भी हो, अगर आपके पास आवश्यक स्किल सेट की कमी है तो आपकी मार्किट में कोई वैल्यू नहीं है। यह व्यावसायिक शिक्षा की मांग को और अधिक करता है। आईये इस ब्लॉग के माध्यम से जानें व्यावसायिक शिक्षा पर निबंध के बारे में। 

व्यावसायिक शिक्षा क्या होती है?

वह शिक्षा जिससे एक खास विषय या क्षेत्र में महारत हासिल की जाती है, उसे व्यवसायिक शिक्षा कहते है। यह कौशल प्रशिक्षण यानि स्किल ट्रेनिंग की शिक्षा होती है। इसके द्वारा विविध कोर्सेज़ जैसे कम्प्यूटर, बैकिंग, फाइनेंस, पर्यटन, व्यापार आदि क्षेत्रों में कुशल बनाया जाता है। बिना व्यवहारिक ज्ञान के केवल किताबी ज्ञान से आप कोई भी काम कुशलता से नहीं कर सकते। यह सब्जेक्ट आज के समय में बहुत ही रेलेवेंट है। 

व्यावसायिक शिक्षा का महत्व 

एक देश के विकास में उस देश की शैक्षिक व्यवस्था बहुत महत्त्वपूर्ण हिस्सा होती है। अगर  शिक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को व्यवसाय दिलाना हो और उनको जीविकोपार्जन योग्य बनाना हो तो उस देश का विकास निश्चित रूप से संभव है। जब शिक्षा व्यावसायिक होती है तब वह अपने वास्तविक उद्देश्यों और लक्ष्यों की प्राप्ति तभी कर पाती है। आज शिक्षा की घटती गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए, यह आवश्यक हो गया है कि शिक्षा को पूरी तरह से व्यावसायिक शिक्षा में परिवर्तित किया जाए। व्यावसायिक शिक्षा छात्रों को व्यवसाय चुनने में ही सहायता नहीं करती है बल्कि इसके द्वारा छात्रों का ऑल राउंड विकास भी किया जाता है। आधुनिक युग में बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक हैं कि शिक्षा को छात्रों के अनुरूप बनाया जाए जिससे वह अपने वास्तिविक उद्देश्यो की प्राप्ति कर सकें।

व्यावसायिक शिक्षा पर निबंध 100 शब्द

दुनिया में हुनर से ही आपकी असली पहचान बनती है। पहले की पीढ़ी अपने बच्चों को डॉक्टर- इंजीनियर ही बनाना चाहते थे क्योंकि इन्हीं क्षेत्रों में अवसर के अपार मौके हुआ करते थे। रोज़गार की सम्भावना इन्हीं पेशों में अधिक थी। लेकिन अब समय बदल चुका है। ट्रेनिंग और स्किल की इस पीढ़ी में अब सब कुछ मुमकिन है। 

व्यावसायिक शिक्षा यानि वोकेशनल एजुकेशन/ स्टडीज़ में स्टूडेंट्स को व्यापार के बेसिक सिद्धांतों और प्रोसेस की शिक्षा दी जाती है। एक देश के विकास में उसकी शैक्षिक व्यवस्था का बहुत बड़ा हाथ होता है। व्यावसायिक शिक्षा ऐसी शिक्षा है जिसमें स्टूडेंट्स को शिक्षा और प्रशिक्षण साथ- साथ दिया जाता है। यह आपकी चुनी गई किसी भी फील्ड का हो सकता है। यह स्टूडेंट्स को ट्रैन करके निपुण बनाती है। शिक्षा को व्यवसाय के साथ जोड़ना ही व्यवसायिक शिक्षा कहलाती है। यह शिक्षा आधुनिक युग की नई मांग हैं।

व्यावसायिक शिक्षा पर निबंध 250 शब्द

व्यावसायिक शिक्षा रोज़गार क्षमताओं को बढ़ाने और स्टूडेंट्स को उनकी रूचि के अनुसार शिक्षा और रोज़गार देने का काम करती है। कुशल वर्कफोर्स और सप्लाई के बीच की खाई को व्यावसायिक शिक्षा दूर करती है। व्यावसायिक शिक्षा से स्टूडेंट्स में कॉन्फिडेंस आता है। यह निरुद्देश्य और बिना किसी रूचि के स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। व्यावसायिक शिक्षा एक स्टूडेंट को उसकी सामाजिक और पारिवारिक ज़िम्मेदारियों से परिचित करवाती है। शिक्षा के असली रूप को मूर्त रूप व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से प्राप्त होता है। 

पहले के ज़माने में मौके बहुत सीमित हुआ करते थे। आज बहुत से नए क्षेत्रों का विकास हो चुका है और लगातार हो रहा है। कौशल ही आज के समय की करेंसी है। कुशल हाथों से ही नए और बेहतर भविष्य की रचना संभव है। जब हर हाथ मे हुनर होगा, तभी हमारा देश विकसित देशो की श्रेणी मे ख़ुद को पाएगा।

बढ़ती बेरोज़गारी आज देश में चिंता का कारण बन चुकी है। इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि देश के युवाओं की शिक्षा का व्यवसाय के साथ तालमेल हो। इसलिए युवाओं को ऐसी शिक्षा मिलनी चाहिए जो व्यावसायिक शिक्षा, ज्ञान और अनुभव को समान रूप से समाहित करे। स्टूडेंट्स ऐसे कोर्सेज़ को कर, प्रशिक्षित और जीवनयापन के काबिल बनते हैं। यह काबिलियत उनकी रोज़मर्रा के जीवन में भी देखने को मिलती है। यह समय के साथ- साथ आपके पैसे भी बचाता है और स्टूडेंट्स को कुशल बनाता है। जिस देश में ज़्यादा स्किल्ड युवाओं की तादात होगी, वह देश उतनी ही तेज़ी से तरक्की करेगा। इसलिए, व्यावसायिक शिक्षा एक देश के विकास के लिए बहुत आवश्यक है और आज के समय की मांग है। 

व्यावसायिक शिक्षा पर निबंध 400 शब्द

हमारे देश के भारत की तरक्की का सबसे बड़ा अवरोधक है हमारी शिक्षा प्रणाली। भारत में शिक्षा- प्रणाली और रोज़गार के बीच तालमेल नहीं है। हमें जो शिक्षा बचपन से मिलती आई है और जिस फील्ड में हम आख़िरकार नौकरी पाते हैं, उसमें ज़मीन आसमान का अंतर मिलता है। यह सबसे बड़ी चुनौती है। इस समस्या का समाधान है व्यावसायिक शिक्षा। हर साल लाखों की संख्या स्टूडेंट्स ग्रेजुएट होते हैं जिनकी पास आवश्यक स्किल सेट नहीं। इस कारण उनकी मार्किट में कोई वैल्यू नहीं रह जाती। इसलिए व्यावसायिक शिक्षा पर गौर करना बहुत ज़रूरी हो जाता है। यही कारण है जो इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। 

तीन- चार साल रूपए खर्च और समय निवेश करना व्यर्थ है अगर वह शिक्षा आपकी आजीविका का साधान भी नहीं सकती। आज के समय में शिक्षा एक व्यापार का साधन बन चुकी है। हर दस कदम पर आपको नए स्कूल और कॉलेज दिख जाएँगे। शिक्षा की गुणवत्ता से ज़्यादा आजकल फ़ीस पर ध्यान है। सभी को अपनी जेबें भरने से फुर्सत नहीं मिलती। ऐसे में, स्किल्स पर फोकस करना बहुत ज़रूरी हो जाता है। इसलिए व्यावसायिक शिक्षा की मांग बहुत बढ़ चुकी है। यह मांग समय के साथ और भी बढ़ती जाएगी।  

व्यावसायिक शिक्षा आपको जॉब के लिए तैयार करती है। यह स्टूडेंट्स को ज़रूरी ट्रेनिंग दे उन्हें कौशल देती है। कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें बिना व्यावसायिक शिक्षा के आपको चुनौतयों का सामना करना पड़ेगा। व्यावसायिक शिक्षा बहुत ही किफ़ायती है। यह सरकारी और गैर- सरकारी दोनों तरह के संगठन द्वारा प्रदान की जाती है। स्टूडेंट्स जो आर्थिक रूप से बाकियों जितने सक्षम नहीं, इसका भरपूर लाभ उठा सकते हैं। जिन स्टूडेंट्स को किसी भी कारण से अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ती है, उनके लिए यह गोल्डन ओप्पोरचुनिटी जैसा है। यह समय की मांग होने के साथ ही एक आवश्यकता भी है। कंपनियां आजकल हुनर की तलाश में लगी रहती हैं। वह डिग्री से ज़्यादा आपकी स्किल्स पर ध्यान देती हैं। व्यावसायिक शिक्षा से आप काम समय में रोज़ी- रोटी कमाने लायक बन सकते हैं। व्यावसायिक शिक्षा आपका स्किल सेट निखरती है, जो आपको नौकरियों के लिए एक बेहतर कैंडिडेट बनाता है।

आज हर क्षेत्र में लगातार नए शोध और रिसर्च हो रही है। इसको देखते हुए बदलते समय के साथ अपडेटेड रहना बहुत ज़रूरी है। समय के साथ आवश्यकताएँ भी बदलती रहती है। पहले की परम्पराएं और ट्रेंड्स लगातार टूटते दिख रहे हैं। यह कथन नौकरियों को लेकर भी बिलकुल सच है। इसलिए व्यावसायिक शिक्षा आज के समय की मांग और आज की पीढ़ी की आवश्यकता है। 

FAQs

व्यावसायिक शिक्षा के लिए विदेश के टॉप- पॉपुलर कॉलेज कौनसे हैं ?

मैनहैटन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, ट्रेंट यूनिवर्सिटी, किंग्स्टन कॉलेज आदि व्यावसायिक शिक्षा के लिए टॉप पॉपुलर चॉइस हैं। 

व्यावसायिक शिक्षा के लाभ क्या हैं?

नौकरी की उपलब्धता में वृद्धि, सही करियर का चुनाव, पढ़ाई के साथ कमाई, समय और रुपयों की बचत, स्किल सेट में वृद्धि आदि व्यावसायिक शिक्षा के कुछ लाभ हैं। 

व्यावसायिक शिक्षा पर निबंध कैसे लिखें?

व्यावसायिक शिक्षा पर निबंध क लिखने के लिए मटेरियल के लिए ऊपर लिखे ब्लॉग को ध्यान से पढ़ें। 

आशा करते हैं कि आपको व्यावसायिक शिक्षा पर निबंध का ब्लॉग अच्छा लगा होगा। ऐसे ही अन्य तरह के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*